जच्चा-बच्चा मौत के मामले में भारत की स्थिति चिंताजनक

दुनिया भर में जच्चा-बच्चा की होने वाली मौतों के मामले में भारत की स्थिति अत्यधिक खराब एवं चिंताजनक है। मातृ दिवस के अवसर पर दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन में हुए ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृ नवजात स्वास्थ्य सम्मेलन 2023’ में 10 मई को विश्व स्वास्थ संगठन, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष एवं संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के आंकड़े जारी किए गए हैं। इन आंकड़ों में साल 2020-21 में प्रसव के दौरान दुनिया भर में 2.90 लाख महिलाओं की मौत हुई है। इस दौरान 19 लाख बच्चे मृत पैदा हुए एवं 23 लाख शिशुओं की मौत जन्म के बाद हो गई। यानी साल 2020-21 में दुनिया भर में प्रसव के दौरान लगभग 45 लाख मां और शिशुओं की मौत हुई है। उक्त आंकड़ों के अनुसार 60 प्रतिशत मौतें भारत सहित केवल 10 देशों में हुई हैं। केवल भारत में ही 2020-21 में 7 लाख 88 हजार जच्चा-बच्चा की मौत हुई है। इतनी संख्या में मौतें हर साल ही होती हैं। जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में भारत के बाद नाइजीरिया, पाकिस्तान, कांगो, इथियोपिया एवं बांग्लादेश का नंबर आता है। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में मृत्यु दर प्रति हजार बांग्लादेश-77, ब्राज़ील-36, मिश्र-41, भारत-93, इंडोनेशिया-45, मैक्सिको-29 है। यहां भी भारत की स्थिति बहुत ख़राब है।
    

संयुक्त राष्ट्र संघ के यह आंकड़े भयावह एवं मन को झकझोर देने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार इन मौतों का मुख्य कारण कुपोषण है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की देखभाल के साधनों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की घोर कमी है। दक्षिण-पश्चिम एशिया, उप सहारा अफ्रीका एवं लातिन अमेरिकी देशों में गरीबी, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जच्चा-बच्चा की देखभाल करने वाले संसाधनों की भारी कमी है। इन देशों में संयुक्त राष्ट्र के मानकों के अनुसार महिलाओं व नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा के लिए, गर्भावस्था और प्रसव के बाद उनके लिए उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके अतिरिक्त परिवार नियोजन सेवाओं की सभी परिवारों तक पहुंच भी जरूरी है। आवश्यक दवाओं व चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति, साफ व सुरक्षित पानी एवं बिजली के अलावा सक्षम स्वास्थ्यकर्मी विशेष रूप से दाईयों की संख्या में वृद्धि किए जाने की आवश्यकता है।
    

रिपोर्ट के अनुसार कुपोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में घोर कमी के कारण 6 महीने से 3 वर्ष के बीच के बच्चों की मृत्यु, शरीर का कम विकास, कम दक्षता एवं भांति-भांति का मानसिक व शारीरिक नुकसान होता है।
    

आज के समय में जब खाद्यान्न एवं स्वास्थ्य संसाधनों की कमी नहीं है। तो ऐसे समय में दुनिया भर में जच्चा-बच्चा की मौत एवं उनकी शारीरिक और मानसिक नुकसान की तस्वीर पूंजीवादी साम्राज्यवादी लूट की अमानवीय त्रासदी का परिणाम है। आज के समय में होने वाली ये इंसानी मौतें, यह मौतें नहीं बल्कि पूंजीवादी साम्राज्यवादी लुटेरों द्वारा की जा रही निर्मम हत्यायें हैं।
    

भारत के शासक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरू बनने की डींग हांकते रहते हैं लेकिन भारत में जच्चा-बच्चा की मृत्यु को रोकने के लिए इनके पास कोई इच्छा शक्ति नहीं है। हमारे देश में अडाणी, अंबानी जैसे अरबपतियों की संख्या में जिस दर से बढ़ोत्तरी हो रही है, उससे कई गुना ज्यादा तेजी से गरीबी और बेरोजगारी में बढ़ोत्तरी हो रही है। बेतहाशा गरीबी के कारण ही भारत में कुपोषण की दर 55 प्रतिशत है। महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में कुपोषण की दर 76 प्रतिशत है। मध्य प्रदेश में 1 से 3 वर्ष आयु के बच्चों में 4 में से 3 बच्चे एनीमिया से ग्रसित हैं।
    

भारत में लाखों टन अनाज सड़ कर नष्ट हो जाता है। लेकिन देश के नागरिकों में बढ़ती भुखमरी के बाद भी सभी जरूरतमंदों को अनाज मिले यह शासकों की प्राथमिकता में नहीं है। करोड़ों बेरोजगार नौजवानों के लिए काम का इंतजाम नहीं है। इसके पीछे किसी चीज की कमी या शिक्षा-दक्षता का अभाव नहीं है। बल्कि पूंजीवादी साम्राज्यवादी लूट और उनके निजाम को बनाए रखने का वर्तमान शासकों का अमानवीय इंतजाम है। 
    

लूट-शोषण पर आधारित पूंजीवादी साम्राज्यवादी व्यवस्था ऐसी ही होती है। यह मेहनत करने वाले इंसानों को गुलाम बनाती है। भूख और युद्ध में धकेल कर इंसानों को मरने के लिए मजबूर करती है। ऐसी दुनिया में ही पूंजीवादी साम्राज्यवादी लुटेरों की बादशाहत चलती है। ऐसी व्यवस्था को खत्म किए बिना भूख, गरीबी, बेरोजगारी और मानवीय मूल्यों को बचाया नहीं जा सकता। पूंजीवादी साम्राज्यवादी दुनिया का जवाब है मजदूरों-किसानों का राज समाजवाद। 1917 में रूस के मजदूरों-मेहनतकशों ने पूंजीवादी साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ क्रांति कर वहां पर समाजवादी राज की स्थापना की थी। मजदूरों के समाजवादी राज ने दुनिया की दिशा बदल दी थी। जब दुनिया में आर्थिक संकट छाया हुआ था तो सोवियत संघ में तेज दर से प्रगति हो रही थी। वहां पर तमाम वैज्ञानिक और आधुनिक खोजों के द्वारा मानव जीवन को खूबसूरत बना दिया गया था। बेरोजगारी, गरीबी, हिंसा, अपराध व भ्रष्टाचार का नामोनिशान मिटा दिया गया था। जच्चा-बच्चा की मौत भूख, गरीबी, कुपोषण और दवाओं की कमी के कारण कभी नहीं हुई। महिलाओं के लिए सम्मानजनक रोजगार, गर्भावस्था में सवेतन लम्बी छुट्टी व स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ उचित देखभाल के बढ़िया इंतजाम किए गए थे। बच्चों के लालन-पालन व देखभाल के लिए अलग से खूबसूरत पालना घर बनाए गए थे।
    

आज रूस और सोवियत संघ में मजदूरों का राज समाजवाद नहीं है लेकिन पूंजीवादी साम्राज्यवादी लूट मजदूरों-मेहनतकशों को समाजवाद कायम करने की ओर ले जा रही है। मजदूर संगठित होकर मौजूदा लूट के खिलाफ लड़ाई को जीत कर अपना राज समाजवाद कायम करेंगे। मानवता को पूंजीवादी लूट व अन्य व्याप्त सभी समस्याओं से मुक्ति का रास्ता मजदूर राज में ही मिलेगा।

आलेख

/modi-sarakar-waqf-aur-waqf-adhiniyam

संघ और भाजपाइयों का यह दुष्प्रचार भी है कि अतीत में सरकार ने (आजादी के बाद) हिंदू मंदिरों को नियंत्रित किया; कि सरकार ने मंदिरों को नियंत्रित करने के लिए बोर्ड या ट्रस्ट बनाए और उसकी कमाई को हड़प लिया। जबकि अन्य धर्मों विशेषकर मुसलमानों के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया। मुसलमानों को छूट दी गई। इसलिए अब हिंदू राष्ट्रवादी सरकार एक देश में दो कानून नहीं की तर्ज पर मुसलमानों को भी इस दायरे में लाकर समानता स्थापित कर रही है।

/china-banam-india-capitalist-dovelopment

आजादी के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वह उग्र भूमि सुधार करेगी और जमीन किसानों को बांटेगी। आजादी से पहले ज्यादातर जमीनें राजे-रजवाड़ों और जमींदारों के पास थीं। खेती के तेज विकास के लिये इनको जमीन जोतने वाले किसानों में बांटना जरूरी था। साथ ही इनका उन भूमिहीनों के बीच बंटवारा जरूरी था जो ज्यादातर दलित और अति पिछड़ी जातियों से आते थे। यानी जमीन का बंटवारा न केवल उग्र आर्थिक सुधार करता बल्कि उग्र सामाजिक परिवर्तन की राह भी खोलता। 

/amerika-aur-russia-ke-beech-yukrain-ki-bandarbaant

अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता कभी भी चिंता का विषय नहीं रही है। वे यूक्रेन का इस्तेमाल रूसी साम्राज्यवादियों को कमजोर करने और उसके टुकड़े करने के लिए कर रहे थे। ट्रम्प अपने पहले राष्ट्रपतित्व काल में इसी में लगे थे। लेकिन अपने दूसरे राष्ट्रपतित्व काल में उसे यह समझ में आ गया कि जमीनी स्तर पर रूस को पराजित नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने रूसी साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ करने की अपनी वैश्विक योजना के हिस्से के रूप में यूक्रेन से अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिये हैं। 
    

/yah-yahaan-nahin-ho-sakata

पिछले सालों में अमेरिकी साम्राज्यवादियों में यह अहसास गहराता गया है कि उनका पराभव हो रहा है। बीसवीं सदी के अंतिम दशक में सोवियत खेमे और स्वयं सोवियत संघ के विघटन के बाद अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने जो तात्कालिक प्रभुत्व हासिल किया था वह एक-डेढ़ दशक भी कायम नहीं रह सका। इस प्रभुत्व के नशे में ही उन्होंने इक्कीसवीं सदी को अमेरिकी सदी बनाने की परियोजना हाथ में ली पर अफगानिस्तान और इराक पर उनके कब्जे के प्रयास की असफलता ने उनकी सीमा सारी दुनिया के सामने उजागर कर दी। एक बार फिर पराभव का अहसास उन पर हावी होने लगा।

/hindu-fascist-ki-saman-nagarik-sanhitaa-aur-isaka-virodh

उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया है। इस संहिता को हिंदू फासीवादी सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है। संहिता