शंघाई शिखर सम्मेलन : दुनिया बढ़ती साम्राज्यवादी होड़ की ओर

/sanghaai-shikhar-sammelan-world-badhati-capitalism-hod-ki-aur

अभी 31 अगस्त और 1 सितम्बर के चीन के शहर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एस.सी.ओ.) का अब तक का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ। शंघाई सहयोग संगठन की शुरूवात एक छोटे से क्षेत्रीय संगठन के बतौर हुई थी, लेकिन पिछले दो दशक से थोड़ा ज्यादा समय के अंदर यह एक वैश्विक संगठन के बतौर उभरकर सामने आ गया है। अगर इसके सहयोगी संगठन ब्रिक्स के साथ मिलाकर देखा जाए तो यह सही मायने में एक वैश्विक ताकत के बतौर उभर चुका है। इन दोनों संगठनों के केन्द्र में नयी उभरी साम्राज्यवादी ताकत चीन है। इन संगठनों के जरिये चीनी-रूसी साम्राज्यवादी अमेरिकी साम्राज्यवादियों के वर्चस्व को चुनौती दे रहे हैं। अमरीकी साम्राज्यवादी एक गिरती हुई ताकत तो है लेकिन वह अभी भी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे बड़ी सामरिक शक्ति है। इसके बल पर वह समूची दुनिया में अपने वर्चस्व को कायम रखना चाहते हैं। 
    
लेकिन अब यह आसान नहीं है। एक प्रतिद्वन्द्वी आर्थिक शक्ति चीन मैदान में है। चीन का  कोई उत्पीड़नकारी आधुनिक इतिहास नहीं रहा है। वह खुद उत्पीड़न का शिकार रहा है। आज वह इसका इस्तेमाल करके वैश्विक पैमाने पर अपने साम्राज्यवादी डैने फैला रहा है और तरह-तरह के मोर्चे बना रहा है। 
    
चूंकि समूची दुनिया में पूंजीवादी सत्तायें हैं और आज की दुनिया पहले की तुलना में ज्यादा एकीकृत है तो दुनिया भर के शासकों-पूंजीपति वर्ग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी न किसी गठबंधन के साथ खड़ा रहना है और अपने विकल्पों को भी बनाये रखना है। 
    
आज चीनी और रूसी साम्राज्यवादियों का गठजोड़ अमरीकी साम्राज्यवादियों के समक्ष एक बड़ी चुनौती के रूप में खड़ा हो रहा है और क्रमशः मजबूत होने की ओर बढ़ रहा है। 
    
चीन के तियानजिन में हुआ यह शिखर सम्मेलन इसी चुनौती को पेश करने का एक बड़ा प्रयास है। 
    
यह एक ऐसा प्रयास है जो अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं की स्वीकृति चाहता है और उन्हें मजबूत करने की वकालत करता है। संयुक्त राष्ट्र संघ, विश्व स्वास्थ्य संगठन और जलवायु परिवर्तन पर बनी संस्था को कायम रखने और मजबूत करने की हिमायत करता है। यह अजीब विरोधाभास है कि अमरीकी साम्राज्यवादी जिनकी इन संस्थाओं के निर्माण में अग्रणी भूमिका रही है, वे इन संस्थाओं को कमजोर कर रहे हैं और इनसे बाहर हो रहे हैं। वहीं चीनी शासक जो लम्बे समय तक इन संस्थाओं से बाहर रखे गये थे, आज साम्राज्यवादी बनने के बाद इन संस्थाओं के प्रबल हिमायती हो गये हैं। उनके इन कदमों का न सिर्फ रूसी साम्राज्यवादी बल्कि दुनिया की अधिकांश पूंजीवादी हुकूमतें समर्थन करती हैं। 
    
यह एक महत्वपूर्ण कारण है कि यह गठबंधन मजबूत होता जा रहा है। 
    
चीनी और रूसी साम्राज्यवादी इस गठबंधन को मजबूत करने के साथ-साथ इसे और ज्यादा शक्तिशाली बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं को ज्यादा जनतांत्रिक बनाने का प्रयास भी कर रहे हैं। 
    
ऐसा लगता है कि अब साम्राज्यवादी प्रतिस्पर्धा और टकराव की ओर जायेगी। 

आलेख

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है