सरकार व फैक्टरी मालिकों की लापरवाहियों की वजह से जान गंवाते मजदूर

उत्तरी दिल्ली के जहांगीरपुरी में 2 अगस्त को एक भीषण हादसा हुआ। फैक्टरी के दो मंजिला बिल्डिंग का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इसमें 3 मजदूर दब कर मर गये व 5 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि फैक्टरी की छत व दीवारें जर्जर हालत में थीं। जैसे ही भारी बरसात हुई छत टपकने लगी। छत की मरम्मत के लिए मजदूर लगा दिये लेकिन फैक्ट्री में तीनों तलों पर काम चल रहा था। अचानक 12:30 बजे के करीब छत भरभरा कर गिर गयी।

मरने वालों की पहचान मुकेश कुमार (45 वर्ष),फूलमति (50 वर्ष) व विनोद (43 वर्ष) और घायलों की पहचान ठाकुर दास, निर्मला, हरिशंकर व जेसन आदि के रूप में हुई है।

राजधानी दिल्ली में इस वर्ष अगस्त के पहले हफ्ते तक फैक्टरी हादसे में जान गंवाने वालों मज़दूरों का लगभग 70 का आंकड़ा पहुच चुका है।

फैक्टरी मालिकों व सरकार की लापरवाहियों तथा मुनाफे की भेंट चढ़ते मजदूरों की जानें जा रही हैं लेकिन इसे लेकर न तो मीडिया में बहस होती है न ही सरकार में बैठे नेता-मंत्री इनके बारे में कोई बात करते हैं। जब भी कोई बड़ी घटना घटती है तब दिखावे के नाम पर खानापूर्ति हो जाती है। बस। छोटी-छोटी घटनायें तो संज्ञान में भी नहीं आ पातीं।

भारत की राजधानी दिल्ली में छोटी-छोटी फैक्ट्रियां घनी आबादी में लगी हुई हैं जहां पर सुरक्षा मानकों का रत्ती भर भी पालन नहीं होता। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को वहां तक पहुंचने का रास्ता तक नहीं होता है। यह मालूम होने के बावजूद कि रिहायशी इलाकों में फैक्टरियां चल रही हैं, इन बिल्डिंगों की हालात भी बहुत जर्जर हो चुकी है, उनको बंद नहीं किया जा रहा है।

ऊपर से मोदी सरकार द्वारा सुरक्षा के मानकों का पालन करने का काम भी फैक्ट्री मालिकों के भरोसे छोड़ दिया है। यही वजह है जो आज इस तरह के हादसों में मजदूरों की मौते लगातार रुकने के नाम नहीं ले रही है।

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।