सिडकुल हरिद्वार : हेमिल्टन मजदूरों की दशा

Published
Fri, 01/16/2026 - 07:17
/sidukal-haridwar-hemilton-workers-ki-dasha

हरिद्वार/ हेमिल्टन हाउसवेयर्स प्राइवेट लिमिटेड (Hamilton Housewares Pvt. Ltd.) भारत में किचनवेयर जैसे पानी की बोतलें, लंच बाक्स, कैसरोल और अन्य घरेलू उत्पाद बनाती है, जिसकी स्थापना 1972 में हुई थी और यह देश भर में अपने उत्पादों के लिए जानी जाती है। इसके तीन प्लांट तो सिडकुल, हरिद्वार में स्थित हैं और पिपरिया, दमन और दीव और दादर और नगर हवेली में अन्य प्लांट हैं। राखोली और सायली में केन्द्रीय व्यापार इकाईयां हैं। ब्रिकी और पंजीकृत कार्यालय मुंबई, नई दिल्ली, गुवाहाटी, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता आदि शहरों में स्थित हैं। 
    
सिडकुल हरिद्वार के तीनों प्लांटों में लगभग 5000 मजदूर कार्यरत हैं। इसमें काम करने वाले 18 साल से लेकर 30 साल की उम्र वाले मजदूर हैं। जिसमें आधी संख्या महिला मजदूरों की है। जिसमें 10 प्रतिशत ही मजदूर स्थायी हैं बाकी सब ठेकेदारी के मजदूर हैं। इन ठेकादारी के मजदूरों को न्यूनतम वेतन के अलावा कुछ नहीं मिलता है। काम का बोझ इतना अधिक है कि मजदूरों को पानी और पेशाब तक की फुर्सत तक नहीं मिलती है। उत्पादन में बाधा न पड़े इसके लिए ज्यादा मजदूरों की भर्ती कर रखी है। सुबह ड्यूटी के समय सभी मजदूरों को आधे घंटे पहले आना पड़ता है और लंबी लाइनों में लगकर अपने टोकन का इंतजार करना होता है। अगर टोकन मिल गया तो समझो आज दिहाड़ी बन जायेगी। नहीं मिला तो घर लौटना पड़ता है और अगले दिन जल्दी कम्पनी गेट पर पहुंच जाने की सोच से पूरा दिन गुजारना होता है। रोज दर्जनों मजदूर टोकन न मिलने के कारण कम्पनी गेट से लौटा दिये जाते हैं। मजदूर कहते हैं कि आज लाइन पर मजदूर पूरे हो चुके हैं या काम कम है इसलिए उन्हें लौटा दिया गया। मजदूर सुबह भागते हुए कम्पनी पहुंचते हैं कि कहीं ड्यूटी न छूट जाये। इसी कारण अक्टूबर 2025 में दिवाली के समय एक महिला मजदूर को बाईक वाले ने टक्कर मार दी और कम्पनी गेट के सामने उसकी जान चली गई। खाना बनाओ और लंच लेकर काम पर जाओ, काम न मिले तो लौट जाओ। दिहाड़ी मजदूरों जैसी स्थिति बन चुकी है हेमिल्टन के मजदूरों की। 
    
असेम्बली लाईनों से लेकर मशीनों पर काम करने वाले मजदूरों के काम का चरित्र अलग-अलग है। सी एन सी मशीनों पर काम करने वाले आपरेटरों का हाथ और अंगुलियां कटती रहती हैं। कई जगह गर्म भट्ठियां जलती हैं वहां काम करने वाले मजदूरों का अक्सर हाथ-अंगुलियां जल जाती हैं। 
    
90 प्रतिशत मजदूरों को ठेके पर रख कर स्थाई प्रकृति का काम कराया जा रहा है। प्रबंधन वर्ग खुलेआम श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहा है। वेतन भी 26 दिन की जगह 30 दिन के हिसाब से मिलता है। मजदूरों को न कोई छुट्टियां, न बोनस, न जूता, न वर्दी जैसी प्राथमिक सुविधाएं मिलती हैं। ठेकेदार वर्दी देते भी हैं तो बजार की कीमत से ज्यादा पैसे काट लेते हैं। 
    
मजदूरों के साथ धार्मिक आधार पर भेदभाव किया जा रहा है। कुछ सालों से मुस्लिम मजदूरों को काम पर नहीं रखा जा रहा है। अगर कुछ काम कर भी रहे हैं तो उनके साथ भेदभाव-उत्पीड़न कर निकाल दिया जा रहा है। सिडकुल पेन्टागन मॉल के पीछे वाले प्लाट में तो ईद पर छुट्टी गयी कई महिला मजदूरों को काम से निकाल दिया गया। उन्हें हिसाब तक नहीं मिला। इन समस्याओं को लेकर मजदूरों में कभी-कभार गुस्सा भी फूटता रहा है लेकिन गुंडा टाइप के ठेकेदारों द्वारा कम्पनी के अंदर मजदूरों को मारा-पीटा जाता है। एक तरह से खुली लूट व गुंडागर्दी कम्पनी के मैनेजमेंट व ठेकेदार करते हैं।
    
अपने शोषण-उत्पीड़न के खिलाफ हेमिल्टन के मजदूरों को एकता बना कर लड़ना पड़ेगा। 
          -हरिद्वार संवाददाता

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।