श्रीलंका : गारमेंट कम्पनी नेक्स्ट ने 1500 नौकरियों को खत्म किया

/srilanka-garment-company-nexst-ne-1500-naukariyon-ko-khatm-kiya

ब्रिटेन की गारमेंट कम्पनी नेक्स्ट ने श्रीलंका में स्थित एक प्लांट को बंद करने का फैसला किया है। इस प्लांट के बंद होने से लगभग 1500 मज़दूर बेरोजगार हो जाएंगे। यह प्लांट कटुनायके औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। इस प्लांट के अलावा नेक्स्ट कम्पनी के दो और प्लांट हैं जिनमें उत्पादन जारी रहेगा। 
     
जब मजदूर 19 मई को काम से अपने घर लौटे तो कम्पनी ने उनको व्हाट्सएप्प मैसेज भेजा जिसमें प्लांट के बंद होने और उनको इसके बदले में छंटनी पैकेज देने की बात की गयी थी। मजदूर एकदम से फैक्टरी बंद होने से भौचक्के रह गये। प्लांट के बंद होने से महिलाओं को विशेषकर ज्यादा धक्का लगा है। 
    
अगले दिन जब वे फैक्टरी पहुंचे तो फैक्टरी पर ताला पड़ा था और वहां कोई भी प्रबंधन का व्यक्ति मौजूद नहीं था। यहां तक कि यूनियन का भी कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। मजदूर निराश होकर फिर श्रम विभाग गये। लेकिन वहां से भी उनको कोई खास सहायता नहीं मिली। प्लांट बंद करने की अनुमति न मिलने से पहले ही प्लांट को बंद कर देना दिखाता है कि विदेशी पूंजी के प्रति सरकार का नरम रुख है। 
    
फैक्टरी बंद करने के पीछे प्रबंधन का तर्क था कि ट्रम्प द्वारा टैरिफ बढ़ाये जाने के बाद से अमेरिका को श्रीलंका से गारमेंट का निर्यात कम हो जायेगा। इसके अलावा प्लांट का प्रबंधन भी सही तरीके से नहीं हो पा रहा था। 
    
प्लांट का प्रबंधन ठीक से न हो पाने के पीछे की असलियत क्या है? दरअसल यह प्लांट श्रीलंका में 47 साल पहले लगा था। यहां काम करने वाले मजदूर भी पुराने हो चुके हैं। उनकी तनख्वाह भी ज्यादा है (आज काम करने वाले मजदूरों के सापेक्ष)। और ज्यादा वेतन पूंजीपति के लिए फायदे का सौदा नहीं रह गया है।
    
कम्पनी ने निकाले गये श्रमिकों को उनके कानूनी देयों के अलावा 2 महीने की तनख्वाह देने की बात की है। साथ ही मजदूरों को धमकाया कि अगर वे श्रम विभाग गये तो उन्हें टेवा (TEWA - Termination of Employment of Workmen Act) के तहत ही मुआवाजा मिलेगा। 
    
फैक्टरी बंद होने के सम्बन्ध में संसद में जवाब देते हुए सरकारी मंत्री ने कहा कि कम्पनी को बंद करने का फैसला कम्पनी का व्यवसायिक निर्णय है। कि कम्पनी को 2019 से 1 करोड़ डालर का नुकसान हो चुका है। साथ ही उन्होंने कहा कि कम्पनी मजदूरों को टेवा के तहत कानूनी देय देने को तैयार है। 
    
वास्तविकता यह है कि नेक्स्ट यूके ब्रिटेन के प्रमुख फैशन रिटेलरों में से एक है जो विदेशी बाजारों में उच्च गुणवत्ता वाले बुने हुए कपड़ों की आपूर्ति करती है। पिछले वर्ष कंपनी के लाभ में 10.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी। वर्ष 2024-25 में 25 जनवरी तक यह लगभग 1.31 अरब डालर का कर पूर्व लाभ कमा चुकी थी। 

आलेख

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है। 

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?