युवा मजदूर

Published
Sat, 05/16/2026 - 15:50
/yuva-majdoor

घर से निकलते ही रुंधे गले से
मां ने पीछे से आवाज दी थी
रुक जा, मत जा मेरे लाल
शहर में कौन रखेगा तेरा खयाल,
क्या खायेगा? क्या पियेगा?
तुझे कुछ भी बनाना नहीं आता
कैसे रहेगा? कैसे जियेगा?
बाप ने भी आंसुओं को रोकते हुए
सिर पर हाथ रखकर पुचकारा था
गले लगाकर पीठ पर हाथ फेरते हुए दुलारा था
कंधे पर हाथ रखकर धीरे से कहा था
एक बार फिर सोच ले मेरे बेटे
जितना पैदा हो जाता है उसी में जी लेंगे
रुखी सूखी खाकर ठंडा पानी पी लेंगे।

उदास मन से शहर की ओर चल पड़ा था
क्योंकि दिल में कुछ सपने थे
जो वाकई मेरे अपने थे
शहर जाकर दर दर भटका
तब जाकर कहीं काम मिला
बारह-बारह घंटे खटकर भी
मेहनत का नहीं दाम मिला
मेरे जैसे कितने ही मजदूर
दिन-रात मशीन चलाते हैं
पेट काटकर किसी तरह बस
जीवन की नाव चलाते हैं
बूढ़े मां-बाप की चिंता में खोया है
कोई बहन की शादी की फिक्र में डूबा है
हंसी ठिठोली भूल गए सब
चेहरा पतझड़ सा सूखा है।

वेतन बढ़ाने की बात करना भी
आजकल साजिश करना कहलाता है
मालिक, प्रशासन से मिलकर मजदूरों को पिटवाता है
झूठे आरोप लगाकर जेलों में डलवाता है
निर्मम शोषण है, क्रूर दमन है
फासीवाद का दौर है
वो डरे हुए हैं मजदूरों से
ये बात भी काबिलेगौर है

जब मेहनताना मांगना भी गुनाह बन जाता है
जब काम के घंटों की सीमा हद पार कर जाय
जब रोज कुआं खोदना और पानी पीना
जिंदगी की जरूरी शर्त बन जाय
तब रास्ता ही क्या बचता है?
संघर्ष के सिवाय।।         -भारत सिंह

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।