ए आई : मानव जाति को जोखिम

Published
Wed, 09/16/2026 - 15:50
/a-i-manav-jati-ko-jokhim

कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या मानव जाति के अस्तित्व के लिए खतरा बन सकती है? यह बहस आजकल तकनीकी क्षेत्र के पेशेवरों, वैज्ञानिकों में तेजी से फैलती जा रही है। विज्ञान गल्प कथायें जिनमें रोबोट इंसानों से लड़ रहे होते हैं, आज अधिकाधिक वास्तविकता बनने के करीब है। 
    
इस बहस में पेशेवर आई टी एक्सपर्टों का इस सम्बन्धी रिसर्च से हाथ खींचना, कईयों का इस्तीफा देना, ए आई रिसर्च हेतु नियम-प्रावधान बनाने की मांग बढ़ती जा रही है। 
    
कृत्रिम बुद्धिमत्ता दरअसल एक ऐसी बुद्धिमत्ता है जिसके तहत कोई मशीन या रोबोट खुद की क्षमता को स्वतः विकसित करता जाता है और अपने को अधिक कारगर बनाते जाता है। अब इसमें यह संभावना पैदा होती है कि किसी रोबोट द्वारा या मशीन द्वारा उसके दिये प्रोग्रामों से आगे बढ़कर हैकिंग के जरिये अन्य सिस्टमों, परमाणु हथियारों आदि पर नियंत्रण हासिल किया जा सकता है और ऐसा होने पर पूरी मानव जाति समाप्त होने का खतरा पैदा हो जायेगा। 
    
उक्त मशीन प्रोग्रामों में स्वतः बदलाव कर अपने को न दिये विध्वंसक कार्यभारों को अपना भी सकती है और यह भी हो सकता है कि इसे युद्ध के हथियार के बतौर ऐसे विध्वंस का ही निर्देश दिया गया हो। दोनों स्थितियों में ये बड़ा खतरा बन सकता है। 
    
दुनिया भर के तकनीकी विशेषज्ञ ए आई के विकास की होड़ पर ऐसी लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं ताकि वह विध्वंसक दिशा में न बढ़ सके। इस मामले में ए आई के विकास को एक खलनायक के बतौर प्रस्तुत किया जा रहा है। और उसे सभी वर्गों के लिए समान रूप से खतरनाक घोषित किया जा रहा है। और पूंजीवादी निजाम से यह उम्मीद पाली जा रही है कि वे इस पर लगाम लगायेंगे। इस मामले में पूंजीवादी-साम्राज्यवादी व्यवस्था को कहीं से दोषी नहीं ठहराया जा रहा है। 
    
यह बात सच है कि आज अमेरिकी व चीनी ए आई कम्पनियां बुरी तरह प्रतियोगिता व बेहतर से बेहतर माॅडल विकसित करने की होड़ में लगी हुई हैं। चूंकि ए आई युद्ध से लेकर तमाम क्षेत्रों पर असर डालेगा अतः इस होड़ में सफल देश वैश्विक वर्चस्व की होड़ में दूसरे से आगे बढ़ जायेगा इसकी संभावनायें हैं। 
    
इस विकसित माॅडल को सामने लाने की प्रक्रिया में हैकिंग भी संघर्ष का एक रूप बन चुका है। हथियारों की बढ़ रही होड़ के साथ ए आई उतनी तबाही का खतरा तो अवश्य लिये है जितना परमाणु बम लिये है। 
    
ऐसे में साम्राज्यवादियों की होड़ दरअसल मानवता को युद्धों, साइबर हमले या फिर ए आई जनित विध्वंस की ओर ले जा रही है। जब तक साम्राज्यवादियों के बीच ये होड़ है तब तक इनके कारनामे किसी भी नियम-कानून से बांधे नहीं जा सकते। दूसरे शब्दों में पूंजीवादी-साम्राज्यवादी व्यवस्था में ए आई के इस विकास व इसके विध्वंस पैदा करने की संभावना को नहीं रोका जा सकता। 
    
इसीलिए मानवता की दुश्मन ए आई तकनीक नहीं मौजूदा साम्राज्यवादी विश्व व्यवस्था है। जो ए आई का इस्तेमाल कर या दुर्घटनावश दुनिया को खतरे की ओर धकेल रही है। 
    
इसीलिए दुनिया को उत्पन्न खतरे से बचाव किसी भावुक अपीलों से नहीं होने वाला। यह बचाव पूंजीवाद विरोधी साम्राज्यवाद विरोधी समाजवादी क्रांति से ही हो सकता है। इसी दिशा में आगे बढ़ा जाना चाहिए।  

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

अमरीकी साम्राज्यवाद पराभव की ओर है। अभी वह दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है लेकिन उसको चुनौती देने वाली और भी ताकतें उभर कर आयी हैं। यूक्रेन में रूस की विजय आसन्न है। यूक्रेन अ

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।