बस और ट्रेन का सफर

Published
Sat, 05/16/2026 - 15:50

ट्रेन या बस में सफर करते हुए हमें एक उलझन सी रहती है। ट्रेन में सफर के लिए स्टेशन पर इंतजार करते हुए यह पता नहीं होता है कि ट्रेन कब आयेगी। बस में बैठकर इंतजार करते हुए सोचते रहो कि बस कब चलेगी। कभी-कभी बस के ड्राइवर या कंडक्टर से पूछ लो कि बस कब चलेगी। लेकिन ट्रेन के लिए यह सुविधा नहीं है। अनिश्चितता कभी भी अच्छी नहीं होती है। ईरान-अमेरिका की जंग कब रुकेगी या महंगाई का क्या होगा, यह कहां तक बढ़ेगी आदि। निश्चित चीजें ज्यादा सही होती हैं। जैसे बंगाल के चुनाव में कौन जीतेगा, इसमें कोई अनिश्चितता नहीं थी कि बंगाल का चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। जीत निश्चित होती है तो तैयारी का मजा ही और होता है। और वैसे भी विकास का स्वाद तो सभी को चााहिए। आखिर कब तक बंगाली माछ-भात खाते रहेंगे, कभी तो ढोकला खाना ही था। बंगाल के लोगों ने दाल-भात के साथ ढोकला का स्वाद चख लिया। 
    
बस में सफर करते हुए अक्सर सड़कों पर बोर्ड आते हैं कि यह फलानी जगह है लेकिन कुछ पता नहीं चलता। दिल्ली में सफर करते हुए एक बोर्ड आता है कि धौलाकुआं। बहुत सालों से उस जगह से निकलने के बाद भी या वहां पर उतरने के बाद भी कहीं दिखता नहीं कि धौलाकुआं कहां है। आज कल कुएं तो होते नहीं तो बस में बैठे अन्दाजा लगाया जा सकता है वहां पर बहुत पहले कोई कुआं होता होगा जिसके नाम पर इसका नाम पड़ा होगा। वहां पर खड़े होने बाद भी कुछ लगता नहीं कि धौलाकुआं और दूसरी जगह में क्या फर्क है। दिल्ली की बसों में सफर के लिए जो सवाल पहले था और आज भी मन में रहता है कि सीट मिलेगी कि नहीं। कितने फ्लाईओवर बन गये, डीजल बसों की बजाय सीएनजी बसें चलीं, फिर लो फ्लोर बसें चलीं, और अब इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। लेकिन जो सवाल पच्चीस साल पहले था और आज भी है कि सीट मिलेगी कि नहीं। मैट्रो चलने के बाद भी यही हालत है कि एक हाथ बन्दर के जैसे लटक कर ही सफर करना है। यह हाथ जीत के बाद विक्टरी साइन बनाने के लिए नहीं उठता और न ही फेमस गुरू के आशीर्वाद जैसे।
    
सफर करते-करते कोई कहीं पहुंच जाता है तो कोई कहीं। बंगाली और बिहारी जाते हैं दिल्ली और गुजरात काम करने और गुजराती लोग वहां पहुंच रहे हैं विकास करने। बंगाल से शुरू हुआ अंग्रेजों का शासन आज गुजरातियों के कब्जे में है। सिर्फ इंसान ही बस में सफर तो नहीं करता, ईवीएम मशीनें भी सफर करती हैं। क्या मशीनों को भी इतनी तकलीफ होती होगी जितनी इंसानों को होती है लेकिन मशीनें कभी शिकायत नहीं करतीं। वैसे इंसान भी मशीन बन गया है तो शिकायत क्या करेगा। शिकायत करेगा भी तो किससे, पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकारें हैं। सफर बस का हो या जिंदगी का आज के समय में सूफी शायर ख्वाजा मीर दर्द का यह शेर सही नहीं बैठता- ‘‘सैर कर दुनिया की गाफिल जिंदगानी फिर कहां, जिंदगी गर रही तो ये जवानी फिर कहां’’ और न ही यह सही बैठता है ‘‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’’। हमारा सफर और जिंदगी का सफर दोनों हुक्मरानों के कैद में है।             -खबीस, फरीदाबाद
 

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।