श्रीलंका में स्कूल डवलपमेंट आफिसर्स का प्रदर्शन

/srilanka-mein-schoool-dovelopment-officers-kaa-pradarshan

4 दिसंबर को श्रीलंका के शिक्षा मंत्रालय के सामने करीब 500 स्कूल डवलपमेंट आफिसर्स ने प्रदर्शन किया। इनकी मांग इनको स्थायी किये जाने की है। स्कूल डवलपमेंट आफिसर्स के इस प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 4 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। बाद में जब उन्हें मज़िस्ट्रेट के सामने पेश किया गया तो उन्हें 10 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
    
ज्ञात हो कि श्रीलंका में राजपक्षे की सरकार के समय 2021 में 16,000 स्नातकों को स्कूल डवलपमेंट आफिसर्स के रूप में स्कूलों में भर्ती किया गया था। तब से ये अध्यापकों के रूप में स्कूल में पढ़ा रहे हैं। इन्हें मात्र 6500 रुपये मिलते हैं जो इन्हीं के समान स्कूल में पढ़ा रहे स्थायी अध्यापकों से काफी कम हैं। स्कूल डवलपमेंट आफिसर्स की मांग स्थायी करने को लेकर है ताकि इनका वेतन बढ़ सके। 
    
स्कूल डवलपमेंट आफिसर्स की तरह ही 2020 में 50,000 स्नातकों की भर्ती की गयी थी। बाद में जनवरी 2022 में इनको इकोनामिक डवलपमेंट आफिसर्स के रूप में स्थायी कर दिया गया था। स्कूल डवलपमेंट आफिसर्स भी इसी तरह अपने स्थायीकरण के लिए 2021 से ही संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो रही है।
    
2022 में श्रीलंका में राजपक्षे का जनता ने तख्ता पलट दिया था। इस तख्ता पलट के बाद श्रीलंका की जनता ने यह उम्मीद की थी कि अब जो सरकार बनेगी वह उनकी समस्याओं को हल करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दरअसल राजपक्षे का तख्ता पलट होने के बाद जो सत्ता पर बैठे वह भी पूंजीवादी पार्टी के नेता ही थे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से 3 अरब डालर कर्ज लेने की शर्तों के फलस्वरूप उन्हीं नीतियों को आगे बढ़ाया जो देशी-विदेशी पूंजी के हितों के अनुरूप हैं। 
    
इन नीतियों के फलस्वरूप श्रीलंका में बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सार्वजनिक सेवाओं का निजीकरण किया जाना है। इस समय मौजूद जनथा विमुक्ति पेरनुमा और नेशनल पीपुल पावर की सरकार निजीकरण की नीतियों को आगे बढ़ा रही है और इसलिए कभी बिजली क्षेत्र के कर्मचारी हड़ताल पर उतरते हैं तो कभी स्वास्थ्य क्षेत्र के। सरकार श्रीलंका की जनता की उम्मीदों का गला घोंट रही है। आम मेहनतकश जनता आज फिर वहीं खड़ी है जहाँ वह राजपक्षे की सरकार के समय थी।  
    
फर्क सिर्फ यह है कि जनता इस बीच अपनी ताकत के दम पर राजपक्षे की दमनकारी सरकार का अंत कर चुकी है और अपनी ताकत को महसूस कर चुकी है। लेकिन उसे यह समझना बाकी है कि केवल सत्ता को बदल देना ही काफी नहीं है। उसे उस सत्ता को अपने हाथ में लेकर उसको चलाना होगा। मुनाफे की व्यवस्था को हटाकर मानवकेंद्रित व्यवस्था कायम करनी होगी।

यह भी पढ़ें :-

1. अनुरा दिसानायके बने श्रीलंका के नये राष्ट्रपति

2. श्रीलंका सरकार ने आम मेहनतकश जनता पर बढ़ाया टैक्स का भार

3. श्रीलंका में बंदरगाह कर्मचारियों की जुझारू हड़ताल
 

आलेख

/kumbh-dhaarmikataa-aur-saampradayikataa

असल में धार्मिक साम्प्रदायिकता एक राजनीतिक परिघटना है। धार्मिक साम्प्रदायिकता का सारतत्व है धर्म का राजनीति के लिए इस्तेमाल। इसीलिए इसका इस्तेमाल करने वालों के लिए धर्म में विश्वास करना जरूरी नहीं है। बल्कि इसका ठीक उलटा हो सकता है। यानी यह कि धार्मिक साम्प्रदायिक नेता पूर्णतया अधार्मिक या नास्तिक हों। भारत में धर्म के आधार पर ‘दो राष्ट्र’ का सिद्धान्त देने वाले दोनों व्यक्ति नास्तिक थे। हिन्दू राष्ट्र की बात करने वाले सावरकर तथा मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान की बात करने वाले जिन्ना दोनों नास्तिक व्यक्ति थे। अक्सर धार्मिक लोग जिस तरह के धार्मिक सारतत्व की बात करते हैं, उसके आधार पर तो हर धार्मिक साम्प्रदायिक व्यक्ति अधार्मिक या नास्तिक होता है, खासकर साम्प्रदायिक नेता। 

/trump-putin-samajhauta-vartaa-jelensiki-aur-europe-adhar-mein

इस समय, अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूरोप और अफ्रीका में प्रभुत्व बनाये रखने की कोशिशों का सापेक्ष महत्व कम प्रतीत हो रहा है। इसके बजाय वे अपनी फौजी और राजनीतिक ताकत को पश्चिमी गोलार्द्ध के देशों, हिन्द-प्रशांत क्षेत्र और पश्चिम एशिया में ज्यादा लगाना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में यूरोपीय संघ और विशेष तौर पर नाटो में अपनी ताकत को पहले की तुलना में कम करने की ओर जा सकते हैं। ट्रम्प के लिए यह एक महत्वपूर्ण कारण है कि वे यूरोपीय संघ और नाटो को पहले की तरह महत्व नहीं दे रहे हैं।

/kendriy-budget-kaa-raajnitik-arthashaashtra-1

आंकड़ों की हेरा-फेरी के और बारीक तरीके भी हैं। मसलन सरकर ने ‘मध्यम वर्ग’ के आय कर पर जो छूट की घोषणा की उससे सरकार को करीब एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया। लेकिन उसी समय वित्त मंत्री ने बताया कि इस साल आय कर में करीब दो लाख करोड़ रुपये की वृद्धि होगी। इसके दो ही तरीके हो सकते हैं। या तो एक हाथ के बदले दूसरे हाथ से कान पकड़ा जाये यानी ‘मध्यम वर्ग’ से अन्य तरीकों से ज्यादा कर वसूला जाये। या फिर इस कर छूट की भरपाई के लिए इसका बोझ बाकी जनता पर डाला जाये। और पूरी संभावना है कि यही हो। 

/gazapatti-mein-phauri-yudha-viraam-aur-philistin-ki-ajaadi-kaa-sawal

ट्रम्प द्वारा फिलिस्तीनियों को गाजापट्टी से हटाकर किसी अन्य देश में बसाने की योजना अमरीकी साम्राज्यवादियों की पुरानी योजना ही है। गाजापट्टी से सटे पूर्वी भूमध्यसागर में तेल और गैस का बड़ा भण्डार है। अमरीकी साम्राज्यवादियों, इजरायली यहूदी नस्लवादी शासकों और अमरीकी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की निगाह इस विशाल तेल और गैस के साधन स्रोतों पर कब्जा करने की है। यदि गाजापट्टी पर फिलिस्तीनी लोग रहते हैं और उनका शासन रहता है तो इस विशाल तेल व गैस भण्डार के वे ही मालिक होंगे। इसलिए उन्हें हटाना इन साम्राज्यवादियों के लिए जरूरी है। 

/apane-desh-ko-phir-mahan-banaao

आज भी सं.रा.अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक और सामरिक ताकत है। दुनिया भर में उसके सैनिक अड्डे हैं। दुनिया के वित्तीय तंत्र और इंटरनेट पर उसका नियंत्रण है। आधुनिक तकनीक के नये क्षेत्र (संचार, सूचना प्रौद्योगिकी, ए आई, बायो-तकनीक, इत्यादि) में उसी का वर्चस्व है। पर इस सबके बावजूद सापेक्षिक तौर पर उसकी हैसियत 1970 वाली नहीं है या वह नहीं है जो उसने क्षणिक तौर पर 1990-95 में हासिल कर ली थी। इससे अमरीकी साम्राज्यवादी बेचैन हैं। खासकर वे इसलिए बेचैन हैं कि यदि चीन इसी तरह आगे बढ़ता रहा तो वह इस सदी के मध्य तक अमेरिका को पीछे छोड़ देगा।