कामरेड लेनिन के जन्मदिवस पर कार्यक्रम

फरीदाबाद/ 21 अप्रैल 2024 को कामरेड लेनिन के स्मृति शताब्दी वर्ष में, कामरेड लेनिन के जन्म दिवस के अवसर पर इंकलाबी मजदूर केंद्र के द्वारा वक्तव्य व फिल्म दिखाने का कार्यक्रम किया गया।
    
कार्यक्रम में कामरेड लेनिन के जीवन, रूसी क्रांति और इस दौरान रूस में तमाम विचार धाराओं से लेनिन ने किस तरह संघर्ष किया, पर एक वक्तव्य प्रस्तुत किया गया एवं रूसी क्रांति और 1896 से लेकर 1917 के मध्य घटित तमाम घटनाओं पर व लेनिन के जीवन पर संक्षिप्त में प्रकाश डालती फिल्म ‘वे दस दिन जब दुनिया हिल उठी’ का प्रदर्शन किया गया।
    
वक्तव्य में बताया गया कि लेनिन महान अक्टूबर समाजवादी क्रांति को अंजाम देने वाली पार्टी बोल्शेविक पार्टी के नेता थे। लेनिन के नेतृत्व में सोवियत मजदूरों ने अपने देश में क्रांति कर पूंजीपति वर्ग की लूट का अंत कर दिया था। मजदूरों ने क्रांति के उपरान्त पहले लेनिन व फिर स्तालिन के नेतृत्व में समाजवाद का निर्माण कर दिखा दिया था कि मजदूर न केवल सत्ता चला सकते हैं बल्कि मजदूरों के सम्मानजनक जीवन का इंतजाम भी कर सकते हैं। समाजवाद के तहत बेकारी, महंगाई, वेश्यावृत्ति सरीखी पूंजीवादी बीमारियों का समूल नाश कर दिया गया था। वक्ताओं ने भारत में भी मजदूरों की मुक्ति के लिए समाजवादी क्रांति की राह पर बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया। -फरीदाबाद संवाददाता

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।