केरल : वायनाड़ में भारी भू स्खलन से 300 लोगों की मौत

केरल के वायनाड में चुरलमाला और मुंडक्कई में 30 जुलाई को भारी भू स्खलन हुआ। इसमें अभी तक 300 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। 200 के लगभग लोग लापता हैं। बचाव अभियान अभी जारी है। मौतों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। चूँकि यह भू स्खलन रात को 1 बजे और 4 बजे के आस पास हुआ जब सभी लोग सोये हुए थे इसलिए लोगों को बचाव का मौका नहीं मिला।

30 जुलाई को हुए भू स्खलन ने केरल में अगस्त 2018 में आयी बाढ़ की विभीषिका के जख्मों को ताज़ा कर दिया है। इस बाढ़ आपदा में 500 के लगभग लोग मारे गये थे और भारी नुकसान हुआ था।

भू स्खलन से जहाँ एक तरफ गम का माहौल है, लोग अभी इस घटना से उबर नहीं पाए हैं वहीं दूसरी तरफ केंद्र और राज्य सरकार में भू स्खलन की सूचना देने या न देने पर राजनीति होने लगी है। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जहाँ एक तरफ केंद्र से गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में कहा है कि केंद्र ने राज्य को 1 सप्ताह पहले ही भू स्खलन की सूचना दे दी थी वहीं केरल सरकार ने कहा है कि उन्हें सूचना भू स्खलन के बाद मिली।

भू स्खलन की वजह से केरल के अटामाला, मुंडक्कई, चुरलमाला, नूलपुझा इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भू स्खलन मैप्पाड़ी नामक जगह पर हुआ। भू स्खलन से 86,000 वर्ग मीटर की मिट्टी का मलवा नीचे आया। और स्थानीय नदी इरूँजवी के साथ मिलकर 8 किलोमीटर तक किनारों को तोड़ता हुआ घरों को बहा ले गया। लोग या तो मलबे में दब गये या फिर मलबे के साथ बह गये। उनके शव पास के जिले मलाप्पुरम में सिलयार नदी में भी मिले हैं।

केरल में भू स्खलन या बाढ़ की वजह से आने वाली तबाही कोई नई नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2015 से 2022 तक देश में कुल 3782 भू स्खलन हुए जिसमें से केरल में 2239 भू स्खलन हुए हैं। 2021 में स्प्रिंगर की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी घाट में इद्दुक्की, एरनाकूलन, कोत्तयम, वायनाड़, कोज़िकॉड, मलाप्पुरम इलाके भू स्खलन के हिसाब से ज्यादा संवेदनशील हैं।

दरअसल केरल में जंगलों को काटकर प्लांटेशन (बागान) के जरिये चाय, कॉफी इलाइची आदि की खेती की जाती है। वायनाड में 1950 में 85 प्रतिशत जंगल थे। 1950 से 2018 तक यहाँ 62 प्रतिशत जंगल खत्म हो गये और प्लांटेशन् किया गया। इस वजह से मिट्टी को पकड़ने की क्षमता कम हो गयी। केरल में कुल भू स्खलन का 59 प्रतिशत भू स्खलन प्लांटेशन (बागान) के इलाके में हुए।

पिछले सालों में तो प्लांटेशन की जमीन को दूसरे कामों के इस्तेमाल की भी अनुमति दे दी गयी है। इसने स्थिति को और खराब बना दिया है। पर्यटन और खनन का काम यहाँ तेज़ी से बढ़ा है। पर्यटन के लिए यहाँ जमीन को समतल बनाया गया है और ईमारतों का काफी निर्माण किया गया है। चुरलमाला और मुंडक्कई में 5-6 किलोमीटर की दूरी पर ही खनन का काम होता है। इसने भी यहाँ की मिट्टी को भुरभुरा बना दिया है।

केरल ही नहीं पूरे देश के अंदर बारिश के महीनों में भारी बारिश, बाढ़, भू स्खलन, बादल फटने की घटनाएं होती हैं। शहरों से लेकर दूर पहाड़ी स्थलों तक लोग इनमें मारे जाते हैं। कुछ घटनाएं अखबारों की सुर्खियां बन जाती हैं और आयी गयी खबरें। लेकिन इन घटनाओं से सबक सीखने को न तो केंद्र और न राज्य सरकारें तैयार हैं। अनियोजित व अवैज्ञानिक विकास पूंजीवाद की मूल विशेषता है जिस वजह से हर साल बारिश में भारी जान माल का नुकसान होता है। मुनाफे के लिए पूंजीपति वर्ग और उनकी सरकारें प्रकृति का अंधाधुंध दोहन तो करते हैं लेकिन उसकी भरपाई नहीं की जाती। फलस्वरूप कहीं भारी बाढ़ और भू स्खलन तो कहीं सूखा लोगों के लिए भारी मुसीबत का कारण बनता है।

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।