अभियान में प्रशासन द्वारा अवरोध पैदा करने की कोशिश

हल्द्वानी (उत्तराखंड)/ 16 अगस्त की शाम को हल्द्वानी के बनभूलपुरा के इलाके में परिवर्तनकामी छात्र संगठन, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन और प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के साथियों द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के बाद रात के 10 बजकर 16 पर मिनट पर पछास के महासचिव महेश के पास बनभूलपुरा थाने से एक फोन कॉल आया। संगठन पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि अभी थाने आ जाओ, आप लोगों ने हिंदू-मुस्लिम विभाजन के पर्चे बांटे हैं। इससे दो समुदायों के बीच में झगड़ा बढ़ने की संभावना बढ़ रही है। यह मुस्लिमों को आक्रोशित कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने रात में थाने आने की बात से इनकार करते हुए दिन में थाने आने की बात कही।
    
पुलिस के अधिकारी द्वारा रात में थाने आने की बात पर जोर दिया गया। कहा कि आपके इस पर्चे से शहर का माहौल खराब होने की संभावना है। अभी आकर थाना प्रभारी साहब से बात करो। कार्यकर्ताओं ने कहा रात में थाने आने की कोई वजह नहीं है। इनकार करते हुए दिन में थाने आने की बात कही।
    
दूसरे दिन सुबह के समय पछास और प्रमएके के कार्यकर्ता बनभूलपुरा थाने में अपना पक्ष रखने के लिए पहुंचे। थाने में पुलिस अधिकारी और एलआईयू कर्मी मौजूद थे। थाने में उन लोगों ने कहा हिंदू फासीवाद से आपका क्या तात्पर्य है। संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया आज समाज के अंदर हिंदू-मुसलमान के धार्मिक आधार पर विभाजन को बढ़ावा दिया जा रहा है। कारपोरेट की लूट को और तेज किया जा रहा है। आरएसएस का एजेंडा हिंदू फासीवादी शासन कायम करने के लिए समाज का साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण तेज किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा हिंदू फासीवाद के पीछे का अपना पक्ष रखा गया। इसी दौरान थाने में एलआईयू कर्मी द्वारा कहा गया कि आप लोग जो पर्चा बांट रहे हैं यह पर्चा हिंदू और मुसलमान के बीच नफरत को बढ़ाएगा। हमारे लिए लॉ एंड आर्डर की समस्या खड़ी कर देगा। काफी तीखे रूप में बदतमीजी से बात की गई। वहां संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके इस तरह बात करने के व्यवहार, महिलाओं से बात करने के तरीके पर तीखी नोंक-झोंक हुई। कहा गया हम बात करने आए हैं तो सही और मानवीय तरीके से बात की जाए। 
    
पुलिस के अधिकारी पर्चे की एक-एक लाइन और शब्द को कोट कर विरोध जता रहे थे। कार्यकर्ताओं ने कहा पूरा पर्चा ही धर्म के नाम पर किसी भी राष्ट्र बनाने की बात को खारिज करता है। पूरा पर्चा ही हिंदू और मुस्लिम एकता की बात करता है। कारपोरेट पूंजी की अंधी लूट का विरोध करता है। पर्चा मांग करता है कि समाज को जातीय, धार्मिक, नस्लीय बंटवारे की जगह एकता के सूत्र से ही आगे बढ़ाया जा सकता है।
    
पुलिस अधिकारियों से पूछा गया आपका विरोध किस चीज से है। पुलिस के अधिकारी पर्चा बांटने की परमिशन की मांग करने लगे। इस पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह उनका जनवादी और संवैधानिक अधिकार है अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए। इस पर वह उत्तराखंड पुलिस के कानून का हवाला देने लगे कि उत्तराखंड पुलिस के कानून में किसी भी राजनीतिक कार्य को करने के लिए परमिशन की आवश्यकता होती है। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया यह उनके जनवाद का हनन है। जनवाद को लगातार कम करने, खत्म करने के विरोध में ही वे फासीवाद विरोधी अभियान को चला रहे हैं। उसे रोकने की यह एक अभिव्यक्ति है। वह धमकी देते हुए कहने लगे आपको अगर पर्चा बांटने का अधिकार है तो कानून को भी अपना काम करने का अधिकार है। आप अपना काम करिए कानून अपना काम करेगा।
    
17 अगस्त को बनभूलपुरा इलाके में लोगों से बात करने पर मालूम चला कुछ लोगों ने (संभवतः सत्ताधारी दल भाजपा के सर्मथक लोगों ने) प्रशासन को बताया कि कुछ लोग आकर हिंदू-मुसलमान के खिलाफ वाला पर्चा बांट कर गए हैं। इसी दौरान प्रशासन सक्रिय हुआ और उसने जिस इलाके में पर्चा बांटा गया था वहां जाकर लोगों से जानकारी ली। आधे घंटे के अंदर यह अफवाह उड़ी और जब पर्चा पढ़ा गया तो लोगों ने इस पर्चे को सराहा।    -हल्द्वानी संवाददाता
 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि