लुकास टी वी एस के मजदूरों का संघर्ष जारी

रुद्रपुर/ लुकास टीवीएस मजदूर संघ के 32 मजदूरों को 5 फरवरी से प्रबंधन व श्रम विभाग के अधिकारियों के उत्पीड़न के खिलाफ हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ा था। इसके बाद 7 फरवरी को उप श्रमायुक्त (डीएलसी) रुद्रपुर द्वारा एक वार्ता की गई जिसमें प्रबंधन आया था। डीएलसी महोदय द्वारा बिना लेबर कोर्ट की अनुमति के बर्खास्त करने को गलत माना था और आईडी एक्ट के पालन और यथास्थिति बनाए रखने की बात की थी।
    
8 फरवरी को मज़दूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) के कार्यक्रम जोकि श्रम भवन, रूद्रपुर में हुआ था, में लुकास मजदूरों ने भागीदारी की थी।
    
श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार मजदूरों को धरना स्थल गांधी पार्क में होने का हवाला देते हुए धरना गांधी पार्क में ले जाने को कहा गया। 19 फरवरी से मजदूर गांधी पार्क में दिन-रात 24 घण्टे धरना दे रहे हैं।
    
इसी कड़ी में 24 फरवरी को डीएलसी हल्द्वानी में वार्ता हुई जिसमें प्रबंधन को डीएलसी द्वारा फटकार लगाई गई और एएलसी रुद्रपुर के लिए मामला ट्रांसफर कर दिया गया। साथ ही मामला निपटाने को 3 दिन का समय प्रबंधन को दिया गया कि मामले को निपटा लें। 4 मार्च को एएलसी में पुनः  तारीख लगी थी। उस वार्ता में भी प्रबंधन द्वारा कोई आश्वासन नहीं मिला। एएलसी द्वारा प्रबंधन को 12 घंटे का समय दिया गया। साथ ही एएलसी द्वारा 14। के अंतर्गत केस दर्ज करने का हवाला दिया गया। 5 मार्च की वार्ता में प्रबंधन का केवल एक प्रतिनिधि ही आया। और उसने कोई कागज दिया कि कोर्ट में मामला चल रहा है इसलिए हम कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।
    
कई महीनों के बाद लुकास, करोलिया व इंटरार्क के मजदूरों की कार्यबहाली, श्रम विभाग रुद्रपुर में सक्षम ए एल सी की नियुक्ति जो मज़दूरों के वेतन आदि मामले सुनने का अधिकार रखता हो, के साथ ही उपश्रमायुक्त की स्थायी नियुक्ति हेतु श्रमिक संयुक्त मोर्चे द्वारा बैठकों का सिलसिला पुनः शुरू किया गया। 21 फरवरी को शुरुआती बैठक हुई उसमें कुछ कार्यक्रम किये जाने पर सहमति बनी। दुबारा 28 फरवरी को धरना स्थल पर गांधी पार्क में बैठक हुई। उसमें 4 मार्च को श्रम विभाग में अनिश्चितकालीन कार्यक्रम करने की रणनीति को बनाया गया। उस बैठक से पहले ही मोर्चा अध्यक्ष के पास प्रशासन का संदेश आता है कि एस डी एम साहब आप लोगों की समस्याओं को लेकर काफी चिंतित हैं जल्द ही वार्ताओं के माध्यम से मामलों को निपटाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा यह कार्यवाही  6 मार्च को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रुद्रपुर गांधी पार्क में होना था, के दबाव में की गयी। प्रशासन ने आनन-फानन में मोर्चे के पदाधिकारी को 29 तारीख को बुलाया। जिसमें यह कहा गया कि जिला प्रशासन 10 तारीख तक सभी मामले निपटाने की कोशिश करेगा। उपश्रमायुक्त के लिए शासन स्तर पर ही कुछ हो सकता है यह हमारे हाथ में नहीं है। मामलों को सुनने के लिए ए एल सी के बाद जिला स्तरीय कमेटी में सुना जाएगा। तब तक आप लोग किसी प्रकार की गतिविधि न करो।(क्योंकि जिला प्रशासन को यह भली भांति पता है कि कुछ ही समय में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी तब मजदूरों को प्रदर्शन करने से रोका जा सकता है)। इसी कड़ी में 1 मार्च को मोर्चे द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस की गई और प्रशासन के इस आश्वासन से अवगत कराया गया कि वार्ता कर 10 मार्च तक मामला निपटा दिया जाएगा। परंतु 10 तारीख तक केवल और केवल लुकास के मामले में ही श्रम विभाग द्वारा कम्पनी प्रबन्धन पर केस दर्ज करने का पता लगा है। उसके अलावा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। 
    
लुकास यूनियन बी एम एस से संघबद्ध होने के कारण बी एम एस द्वारा 2 मार्च को सिडकुल क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर जिलाधिकारी महोदय को मजदूरों की समस्याओं से सम्बंधित एक मांग पत्र सौंपा गया। इसके अलावा वार्ताओं में बीएमएस के जिला स्तर के पदाधिकारी बैठते हैं। साथ ही हाल ही में गठित न्यूनतम मजदूरी बोर्ड की बैठक में इस मामले को उठाया गया इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
    
इस सबके बावजूद मजदूर 24 घंटे लगातार धरने पर डटे हुए हैं। वे अपने संघर्ष को आगे बढ़ा रहे हैं। सवाल इस बात का है कि उनकी मांग स्थाई नियुक्ति पत्र, अवैध तरीके से निलंबन-निष्कासन पर रोक लगाई जाए, समुचित वेतन बढ़ोत्तरी की जाए, यूनियन को मान्यता दी जाए आदि की है जो कि न्याय संगत मांगें हैं। परंतु केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जब श्रम कानूनों में पूंजीपतियों के पक्ष में बदलाव कर दिए गए हैं। ऐसे में मजदूरों को अपने हक अधिकारों को बचाना काफी मुश्किल हो गया है। चाहे वह सत्ताधारी पार्टी की ही ट्रेड यूनियन क्यों न हो। ऐसे में हर मेहनतकश को अपनी वर्गीय एकता के आधार पर एकजुट होकर एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। 
        
-रुद्रपुर संवाददाता
 

आलेख

/amerika-aur-russia-ke-beech-yukrain-ki-bandarbaant

अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता कभी भी चिंता का विषय नहीं रही है। वे यूक्रेन का इस्तेमाल रूसी साम्राज्यवादियों को कमजोर करने और उसके टुकड़े करने के लिए कर रहे थे। ट्रम्प अपने पहले राष्ट्रपतित्व काल में इसी में लगे थे। लेकिन अपने दूसरे राष्ट्रपतित्व काल में उसे यह समझ में आ गया कि जमीनी स्तर पर रूस को पराजित नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने रूसी साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ करने की अपनी वैश्विक योजना के हिस्से के रूप में यूक्रेन से अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिये हैं। 
    

/yah-yahaan-nahin-ho-sakata

पिछले सालों में अमेरिकी साम्राज्यवादियों में यह अहसास गहराता गया है कि उनका पराभव हो रहा है। बीसवीं सदी के अंतिम दशक में सोवियत खेमे और स्वयं सोवियत संघ के विघटन के बाद अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने जो तात्कालिक प्रभुत्व हासिल किया था वह एक-डेढ़ दशक भी कायम नहीं रह सका। इस प्रभुत्व के नशे में ही उन्होंने इक्कीसवीं सदी को अमेरिकी सदी बनाने की परियोजना हाथ में ली पर अफगानिस्तान और इराक पर उनके कब्जे के प्रयास की असफलता ने उनकी सीमा सारी दुनिया के सामने उजागर कर दी। एक बार फिर पराभव का अहसास उन पर हावी होने लगा।

/hindu-fascist-ki-saman-nagarik-sanhitaa-aur-isaka-virodh

उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया है। इस संहिता को हिंदू फासीवादी सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है। संहिता

/chaavaa-aurangjeb-aur-hindu-fascist

इतिहास को तोड़-मरोड़ कर उसका इस्तेमाल अपनी साम्प्रदायिक राजनीति को हवा देने के लिए करना संघी संगठनों के लिए नया नहीं है। एक तरह से अपने जन्म के समय से ही संघ इस काम को करता रहा है। संघ की शाखाओं में अक्सर ही हिन्दू शासकों का गुणगान व मुसलमान शासकों को आततायी बता कर मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला जाता रहा है। अपनी पैदाइश से आज तक इतिहास की साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से प्रस्तुति संघी संगठनों के लिए काफी कारगर रही है। 

/bhartiy-share-baajaar-aur-arthvyavastha

1980 के दशक से ही जो यह सिलसिला शुरू हुआ वह वैश्वीकरण-उदारीकरण का सीधा परिणाम था। स्वयं ये नीतियां वैश्विक पैमाने पर पूंजीवाद में ठहराव तथा गिरते मुनाफे के संकट का परिणाम थीं। इनके जरिये पूंजीपति वर्ग मजदूर-मेहनतकश जनता की आय को घटाकर तथा उनकी सम्पत्ति को छीनकर अपने गिरते मुनाफे की भरपाई कर रहा था। पूंजीपति वर्ग द्वारा अपने मुनाफे को बनाये रखने का यह ऐसा समाधान था जो वास्तव में कोई समाधान नहीं था। मुनाफे का गिरना शुरू हुआ था उत्पादन-वितरण के क्षेत्र में नये निवेश की संभावनाओं के क्रमशः कम होते जाने से।