महिला अपराध में भाजपा सबसे आगे

सभी पार्टियों में बलात्कारी व अत्याचारी भरे पड़े हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस मामले में सबसे आगे है। संघ-भाजपा का महिला विरोधी चरित्र जन्मजात है। 
    
2014 से भाजपा का शासन आने के बाद के 10 साल में महिलाओं पर हुए हिंसा व अपराध में बढ़ोत्तरी हुई है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार के शासन में 20 विधायक/सांसद ऐसे हैं जिन पर महिलाओं के साथ यौन हिंसा व छेड़छाड़ के आरोप हैं। महिलाओं के साथ हुई हिंसा व इनके नेताओं-कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ कुकर्मों को आइए देखते हैं 

1. मार्च 2017, मध्य प्रदेश के मुरैना में बीपीएल कार्ड दिलाने में मदद का वादा करने के बाद एक दलित महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने का भाजपा नेता भोजपाल सिंह और उनके दो सहयोगियों पर आरोप लगा है। 

2. फरवरी 2017 : गुजरात भाजपा नेता और बडोदरा में निजी स्वामित्व वाली पारुल यूनिवर्सिटी के संस्थापक-अध्यक्ष जयेश पटेल (66) द्वारा यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के साथ बलात्कार किया गया। 

3. उन्नाव का भाजपा नेता कुलदीप सेंगर जो 5 बार विधायक रह चुका है, इनके द्वारा अपने सगे भाई व साथियों के साथ नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक बलात्कार किया गया। पीड़िता के पिता द्वारा उठाई गई न्याय की मांग करने पर उन्हें मार डाला गया। भाजपा नेता कुलदीप सेंगर ने पीड़िता के परिवार को तबाह कर दिया। योगी-मोदी ने कुलदीप सेंगर को बचाने के लिए प्रयास किया। लेकिन विरोध प्रदर्शन पूरे देश में होने लगे। अंत में उसे जेल में डालना पड़ा।

4. 17 जनवरी 2018, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की मासूम बच्ची को मंदिर के पुजारी व पुलिस के एक अधिकारी द्वारा बलात्कार कर मार दिया गया तब भी उसे बचाने के लिए स्थानीय भाजपा के लोगों द्वारा तिरंगा जुलूस निकाला गया। देश-दुनिया में सरकार की थू-थू हुई तब जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

5. 14 सिंतबर 2020 को उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड को कौन भूल सकता है। एक दलित युवती के साथ चार उच्च जाति के लड़कों द्वारा सामूहिक बलात्कार कर मार डाला जाता है और रात के अंधेरे में लड़की की लाश को योगी पुलिस द्वारा जला दिया जाता है। न्याय मांग रहे लोगों को जेलों में डाल दिया जाता है।

6. 2019 में स्वामी चिन्यमानंद जो भाजपा के पूर्व गृह राज्य मंत्री और भाजपा से तीन बार सांसद रहे वे शाहजहांपुर के एक कालेज की छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न का आरोपी बने।

7. हरियाणा में खट्टर सरकार में बलात्कारी राम-रहीम को बार-बार पैरोल पर छोड़ दिया जा रहा है। बाबा के ऊपर हत्या व बलात्कार के संगीन आरोप लगे हैं।

8. आशाराम के साथ मोदी जी और कई नेताओं की तस्वीर मंचों पर की देखी जा सकती हैं। आशाराम धर्म की आड़ में बच्चियों के साथ यौन दुष्कर्म करता था। ऐसे बलात्कारी व खूनी के साथ इनकी फोटो से असलियत समझ सकते हैं।

9. 18 सितंबर 23 को अंकिता भंडारी जो उत्तराखंड के पौड़ी के गंगा भोगपुर में रिर्जाट में एक रिसेप्शनिस्ट थी उसकी भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे व रिजार्ट के मालिक द्वारा हत्या कर दी जाती है। उस लड़की ने गलत काम करने से मना कर दिया था। इस पर इन हत्यारों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। परिजन आज भी न्याय के लिए संघर्षरत हैं। सरकार बहरी बन चुकी है।

10. 18 जनवरी 2023 महिला पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाकर एक साल के अंदर दो बार जंतर मंतर पर धरने पर बैठीं और पूरे देश में प्रदर्शन हुए। लेकिन मोदी सरकार के एक मंत्री तक ने मुंह नहीं खोला। सब बृजभूषण सिंह के साथ खड़े रहे। पूरे साल महिला पहलवान संघर्ष करती रहीं लेकिन मोदी का मुह बंद रहा। इन महिला पहलवानों को पीटा गया घसीटा गया उठाकर जेल भेज गया।

11. मणिपुर जल रहा है। भाजपा की नफरत व देश बांटने की राजनीति में 50 हजार से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। महिलाओं को नंगा कर परेड करायी गयी व बलात्कार किया गया। विश्व में डंका बजाने वाले प्रधानमंत्री चुप हैं। अभी भी मणिपुर में शांति नहीं है। रोज एक-दूसरे का खून बहाया जा रहा है।

12. 1 नवम्बर 2023 की रात को मोदी के वाराणसी में आईआईटी छात्रा के साथ भाजपा के आईटी सेल के तीन कार्यकर्ता बंदूक की नोंक पर यौन दुष्कर्म करते हैं और कपड़े फाड़ कर वीडियो बनाते हैं। जब बीएचयू के छात्र विरोध प्रदर्शन करते हैं तो पुलिस उल्टे डंडे बरसाती है। दो महीने बाद अपराधी पहचाने व पकड़े जाते हैं। भाजपा के नेता-मंत्री सब इस पर चुप्पी साध गये।
    
इस तरह से भाजपा नेताओं-मंत्रियों व कार्यकताओं तथा समर्थकों द्वारा महिलाओं से बलात्कार, हिंसा व छेड़छाड़ की घटनाएं रोज ब रोज सुनने व देखने को मिल रही हैं। पुलिस थाने में इनके खिलाफ एफआईआर तक नहीं लिखी जा रही हैं। जनता जब सड़कों पर उतरती है तब जा कर मुकदमे दर्ज होते हैं। महिलाओं के लिए तरह-तरह की फर्जी योजना व नारे लगाये जा रहे हैं। जिसमें खूब चर्चित है ‘‘बेटी बचाओ-बेटी बढाओ!’’ आज ना बेटी पढ़ रही है ना बेटी बच रही है। अत्याचार मुक्त भारत का ढोंग करने वाली भाजपा सरकार में बैठे अत्याचारी, बलात्कारी व अपराधी सिर से लेकर पैर तक भरे पड़े हैं। 
        -जयप्रकाश, हरिद्वार
 

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।