महिला मजदूरों के शोषण-उत्पीड़न के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

/mahila-majdooron-ke-shoshan-utpidana-ke-khilaaph-jantr-mantr-par-pradarshan

दिल्ली/ प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र द्वारा महिला-मजदूरों पर बढ़ते शोषण-उत्पीड़न के खिलाफ 10 नवंबर 2024, रविवार, को देश की राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली से आई सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की।
    
कार्यक्रम का संचालन प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की उपाध्यक्ष नीता और कार्यकारिणी सदस्य ऋचा ने किया।
    
जंतर-मंतर पर आयोजित सभा में शुरुआती वक्तव्य रखते हुए संगठन की महासचिव ने कहा कि मजदूर महिलाएं पुरुष मजदूरों की तरह ही हर क्षेत्र में काम करती हैं। फैक्टरियों में, खेतों में, अस्पताओं में, स्कूलों में, निर्माण स्थलों सहित हर संस्थान में काम करती हैं। यह पूंजीवादी व्यवस्था सारे ही मजदूरों का शोषण करती हैं लेकिन मजदूर महिलाओं का अत्यधिक शोषण-उत्पीड़न करती है।
    
रुद्रपुर-पंतनगर (उत्तराखण्ड) सिडकुल में चल रहे डाल्फिन कंपनी के संघर्ष के बारे में बताते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज मजदूर महिलाएं इस शोषण-उत्पीड़न के खिलाफ जमकर संघर्ष भी कर रही हैं और अपने पुरुष साथियों के साथ मिलकर एक वर्ग के रूप में एकजुट हो रही हैं।
    
सभा में इंकलाबी मजदूर केन्द्र के अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि मौजूदा केंद्र की भाजपा सरकार ने मजदूरों पर हमला करते हुए 29 श्रम कानूनों को खत्म कर मजदूर विरोधी 4 श्रम संहिताएं पास कर दी हैं। जिसमें मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के लिए मजदूरों को रखो व निकालो तथा महिला मजदूरों से रात की पाली में काम कराने जैसी कई छूटें दे दी हैं।
    
बेलसोनिका मजदूर यूनियन के महासचिव अजीत सिंह ने कहा कि आज के समय में ट्रेड यूनियनों में पुरुषों का वर्चस्व है जिसकी वजह से महिला मजदूरों के मुद्दे उनके मांग पत्रों से गायब होते हैं।
    
भेल मजदूर ट्रेड यूनियन से राजकिशोर ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार मजदूर अधिकारों पर हमलावर हो रही है। वह पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए मजदूरों के सभी अधिकारों पर हमला कर रही है।
    
ठेका मजदूर कल्याण समिति, पंतनगर से मनोज ने कहा कि मौजूदा फासीवादी सरकार मजदूरों के रोजगार और सम्मानजनक जीवन पर लगातार हमला कर रही है। लेकिन मजदूर भी इसके खिलाफ संघर्ष के लिए खुद को तैयार कर रहा है।
    
सभा में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के नासिर अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार अपने फासीवादी एजेंडे के तहत आम मेहनतकश जनता के जनवादी अधिकारों को सीमित करती जा रही है। 
    
आईटीसी फूड श्रमिक यूनियन से आए गोविंद ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों की  स्थिति लगातार खराब होती जा रही हैं। स्थाई नौकरियां खत्म कर ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है।
    
ग्रामीण मजदूर यूनियन से संतोष ने कहा कि आज के दौर में लोकतंत्र का चौथा खंभा कहा जाने वाला मीडिया भी कारपोरेट परस्त हो चुका है और जिसकी वजह से मुख्यधारा की मीडिया मजदूर आंदोलन को कवर नहीं करती।
    
सभा में परिवर्तनकामी छात्र संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि इस बढ़ती बेरोजगारी व बढ़ती महंगाई के कारण मजदूर-मेहनतकश वर्ग की हालत बद-से-बदतर होती जा रही है। मजदूर वर्ग के हिस्से के बतौर महिला मजदूरों की हालत और ज्यादा खराब है।
    
सभा में प्रगतिशील भोजनमाता संगठन (उत्तराखंड) की नैनीताल प्रभारी तुलसी ने कहा कि केंद्र सरकार वैसे तो महिलाओं को आगे बढ़ाने के, उनको आत्मनिर्भर बनाने, महिला सशक्तिकरण, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आदि बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन स्कीम वर्कर (भोजनमाता, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर आदि) को न्यूनतम मानदेय देकर उनका आर्थिक शोषण के साथ-साथ मानसिक उत्पीड़न भी किया जा रहा है।
    
सभा के अंत में प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की अध्यक्ष बिन्दु गुप्ता ने कहा कि मजदूर वर्ग की मुक्ति स्वयं मजदूर वर्ग का काम है। महिला मजदूर भी मजदूर वर्ग का एक हिस्सा है और उन्हें मजदूर वर्ग के बतौर एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
    
कार्यक्रम में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तरफ से फिलिस्तीनी जनता पर इजराइली शासकों द्वारा किए जा रहे हमलों और उसकी वजह से हो रहे भीषण नरसंहार के खिलाफ तथा फिलिस्तीनी जनता के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए फैज अहमद फैज की नज़्म ‘‘मत रो बच्चे’’ पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।
    
क्रांतिकारी नौजवान सभा से आर्या ने बात रखते हुए दिल्ली जैसे महानगरों में घरों में काम करने वाली महिलाओं के शोषण-उत्पीड़न के बारे में बताया।
    
गार्गी महिला टीम से बोलते हुए वक्ता ने बात रखते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिला के बढ़ते संघर्षों का प्रतीक हैं।
        

-दिल्ली संवाददाता
 

आलेख

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है। 

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?