महोदय! कृपया!! अपनी जमा-पूंजी ढंग से टटोलिये

/mahoday-krapayaa-apni-jama-poonji-dhang-se-tatoliye

आठ मार्च का दिन था। मोदी जी ने फरमाया, ‘‘मैं सबसे धनी व्यक्ति हूं क्योंकि मेरी जमा पूंजी माताओं और बहनों के आशीर्वाद से भरी हुई है, और यह आशीर्वाद लगातार बढ़ता जा रहा है।’’ 
    
और फिर मोदी जी ने बताया कि उनकी यह जमा पूंजी कैसे बनी और कैसे बढ़ती जा रही है। मोदी जी ने यह नहीं बताया कि इसमें जाकिया जाफरी, बिलकिस बानो, अंकिता भण्डारी का कितना योगदान है। 
    
उन्होंने बताया कि कामकाजी महिलाओं का मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से 26 सप्ताह करने; धारा-370 खत्म करके कश्मीरी महिलाओं को बाहरी व्यक्ति से विवाह करने पर भी पैतृक सम्पत्ति पर अधिकार दिलाया; उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिलवाये; शौचालय बनवाये; ट्रिपल तलाक खत्म कर लाखों मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी बर्बाद होने से बचायी; आदि, आदि।  कृपया! उन हजारों-हजार औरतों को नाम भी ले लेते जो गुजरात से लेकर मणिपुर तक कत्ल कर दी गयीं। 
    
ठीक आठ मार्च के दिन खबर आई कि आस्ट्रेलिया में एक भाजपा नेता बालेश धनखड़ को 40 साल की सजा कई लड़कियों के साथ बलात्कार के कारण मिली। बालेश धनखड़ ‘ओवरसीज फ्रेंडस आफ बीजेपी’ का अध्यक्ष रहा है। मोदी जी आपके चेले क्यों इतना नाम कमा रहे हैं? 
    
कर्नाटक में एक इजरायली और एक भारतीय पर्यटक के साथ बलात्कार के बाद ‘टाइम्स आफ इजरायल’ ने बताया कि वर्ष 2022 में हर दिन 90 महिलाओं से भारत में बलात्कार किये गये। आपके ‘दोस्त’ के देश का अखबार ऐसी सच्चाई क्यों उगल रहा है? 
    
मोदी जी आपकी पार्टी के 54 सांसद और विधायकों पर बलात्कार के केस क्यों चल रहे हैं। और ये आपकी जमा पूंजी के हिस्सेदार हैं कि नहीं। पूरे देश में सभी पार्टियों में सबसे ज्यादा बलात्कारी सांसद-विधायक आपकी पार्टी में हैं। कहीं ऐसा तो नहीं जिसे आप अपनी जमा पूंजी समझ रहे हैं वह कुछ और हो। 

 

यह भी पढ़ें :-

संघ व महिलायें

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।