युवाओं की हत्यारी व्यवस्था

हमारे देश में युवाओं की आत्महत्या का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बढ़ती बेरोजगारी, असुरक्षित भविष्य, संबंधों में व्यक्तिवाद का बोलबाला आदि बड़े पैमाने पर युवाओं को अलगाव, अवसाद की ओर ढकेल रहे हैं। आत्महत्या की दर न केवल बेरोजगारों में बढ़ रही है बल्कि पढ़ने वाले छात्रों में भी बढ़ रही है।

बीते दिनों आई आई टी बम्बई के 18 वर्षीय दलित छात्र दर्शन सोलंकी ने आत्महत्या कर ली। इसी तरह एक आदिवासी मेडिकल पी जी कोर्स कर रही छात्रा ने रैगिंग से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश की। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने 2021 में संसद में बताया था कि 2014 से 2021 के बीच केन्द्रीय विश्वविद्यालयों, आई आई टी व एन आई टी के 101 छात्रों ने आत्महत्या की। अकेले आई आई टी में 34 छात्रों ने आत्महत्या की। आत्महत्या करने वाले छात्रों में दलित-आदिवासी व पिछड़ी जाति के छात्रों की संख्या कुल आत्महत्याओं का 58 प्रतिशत है।

छात्रों की आत्महत्याओं के कई कारण हैं। दबी-कुचली जातियों से आने वाले छात्र बहुत बार कालेजों-विश्वविद्यालयों के शहरी माहौल से तारतम्य नहीं बैठा पाते और अवसाद के शिकार हो जाते हैं। कालेजों में इनकी विशेष देख-रेख के कोई इंतजाम नहीं होते और अक्सर ये अपनी पिछड़ी-देहाती बातों के लिए ताने भी झेलने को मजबूर होते हैं। ढेरों दफा इन परिसरों में मौजूद जातिवाद का दंश भी इन्हें झेलना पड़ता है। इन परिसरों में छात्र तो आरक्षण के चलते कुछ संख्या में दबी-कुचली जातियों से आ जाते हैं पर अभी भी यहां शिक्षकों व अन्य स्टाफ में सवर्ण वर्चस्व कायम है। कई दफा रैगिंग में भी इन छात्रों को जाति के चलते विशेष तौर पर निशाना बनाया जाता है।

दबी-कुचली जाति का होने के इतर पढ़ाई का तनाव व प्रतियोगिता का बोलबाला छात्रों की आत्महत्या का अन्य कारण बनता है। आर्थिक तंगी के चलते भी कई दफा छात्र आत्महत्या को मजबूर होते हैं। जैसे 2020 में दिल्ली के लेडी श्री राम कालेज की एक छात्रा ने आनलाइन कक्षा हेतु लैपटाप खरीदने व किराये के कमरे लायक धन न होने के चलते आत्महत्या कर ली। ढेरों दफा घरवालों-रिश्तेदारों की भारी भरकम उम्मीदें भी छात्रों को इस ओर धकेलती हैं तो कई छात्र परीक्षा में जानबूझकर फेल कर दिये जाने या कम नंबर दिये जाने के चलते अवसादग्रस्त हो जाते हैं।

अक्सर ही इन कालेजों में पढ़ाई पर अतिशय जोर व अन्य तरह की सांस्कृतिक-राजनैतिक गतिविधियों का अभाव छात्रों के बीच किसी एकजुटता कायम होने, दोस्ती होने के माहौल को पैदा ही नहीं होने देता। परिणामस्वरूप छात्र एक-दूसरे से प्रतियोगितारत रहते हुए अलगाव का शिकार होते रहते हैं।

कई दफा सरकार द्वारा नौजवानों के साथ किया गया सलूक भी नौजवानों के अवसाद को बढ़ा देता है। जैसे अभी हाल में ही उत्तराखण्ड में भर्ती परीक्षाओं के लीक होने के खिलाफ छात्रों ने कई दिन तक संघर्ष किया। संघर्ष के दबाव में उत्तराखण्ड सरकार ने एक कठोर नकल अध्यादेश जारी किया। पर इस नकल अध्यादेश के पहले शिकार भी नकल की आशंका जताने वाले छात्र ही बना लिये गये। 12 फरवरी को जब पटवारी भर्ती परीक्षा हुई तो एक परीक्षा केन्द्र के छात्रों को परीक्षा प्रश्नपत्र का लिफाफा खुला हुआ मिला और उन्होंने केन्द्र के व्यवस्थापक से शिकायत की तो व्यवस्थापक की तहरीर पर इन आवाज उठाने वाले छात्रों पर नकल अध्यादेश के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अब ये छात्र अगर अवसाद में चले जाते हैं तो किसको दोषी माना जायेगा। दरअसल चाहे बेरोजगार युवा आत्महत्या कर रहे हों या पढ़ने वाले छात्र, ये सभी मौजूदा व्यवस्था द्वारा उत्पन्न किये गये हालातों का शिकार हो रहे हैं। इसीलिए आज हमारी पूंजीवादी व्यवस्था युवाओं की हत्यारी बन चुकी है। इस व्यवस्था को बदला जाना जरूरी है।

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।