8 घंटे कार्यदिवस को बढ़ाने में जुटी सरकारें

/8-hours-working-day-ko-badhane-mein-juti-government

काम के घंटे दिन में कितने होने चाहिए, पूंजीवादी व्यवस्था की शुरूआत से ही यह ऐसा प्रश्न रहा है जिसका पूंजीपति वर्ग एक तो मजदूर वर्ग दूसरा उत्तर देता रहा है। पूंजीपति वर्ग की चाहत इस कार्यदिवस पर किसी भी लगाम लगाने की विरोधी रही है वहीं मजदूर वर्ग इस पर लगाम लगाने और इसे कम करने की मांग करता रहा है। 
    
लगभग 200 वर्षों से कार्यदिवस की लंबाई के प्रश्न पर पूंजी व श्रम के बीच रस्साकसी जारी है। पिछली सदी में अपने संघर्षों के दम पर व समाजवादी सत्ताओं के कायम होने के दबाव में मजदूर वर्ग पूंजीवादी सत्ता को 8 घंटे के कार्य दिवस को स्वीकारने के लिए मजबूर करने में सफल हुआ था। किसी जमाने के 18-18 घंटे काम को देखते हुए मजदूर वर्ग की यह बड़ी जीत थी। हालांकि पूंजीपति वर्ग व उसकी सत्ता ने 8 घंटे कार्य दिवस को औपचारिक व कानूनी तौर पर ही स्वीकारा था वास्तविक तौर पर नहीं। इसीलिए तमाम क्षेत्रों-घरेलू उद्यमों, पिछड़े गुलाम देशों में जहां पूंजी को मौका मिलता था वह इसे तोड़ 12-12 घंटे काम कराती रहती थी। ओवरटाइम कराने की छूट एक ऐसा हथियार था जिसके दम पर कितने ही घंटे काम कराने पर भी मालिक कानून की मार से बचा रहता था। 
    
फिर भी जहां-जहां मजदूर संगठित हो कानून को व्यवहार में उतारने को लड़ते थे, पूंजीपति वर्ग को मजबूरन इसे लागू करना पड़ता था। पर बीते 4-5 दशकों में मजदूर वर्ग के संघर्ष कमजोर पड़ते गये। समाजवादी देशों में पूंजीवाद फिर से स्थापित हो गया। इसका लाभ उठा पूंजी ने श्रम पर नये सिरे से हमला बोल दिया। अब बाकी मामलों में छूटों के साथ काम के घण्टे बढ़ाने की भी पूंजीपति मांग करने लगे। 
    
पूंजीपतियों की इस मांग का सरकारें समर्थन करने लगीं। उनकी सीधे काम के घंटे बढ़ाने की हिम्मत नहीं पड़ी। इसलिए वे हफ्ते में 4 दिन काम का शिगूफा लेकर सामने आ गयीं। उन्होंने कहा कि हफ्ते में 48 घंटे से ज्यादा काम नहीं लिया जायेगा। इस तरह 4 दिन काम के नारे से रोज 12 घण्टे काम कराने की बातें की जानें लगीं। भारत में यह सब कुछ इतनी निर्लज्जता से होने लगा कि राज्य सरकारें पूंजीपतियों को लुभाने की होड़ में 9-10-11 घंटे काम कराने की छूटों के कानून बनाने लगीं। 
    
अभी हाल में ही बेंगलुरू के रागीगुड्डा मेट्रो स्टेशन पर एक मेट्रोकर्मी के साथ हुआ हादसा सामने आया। वह मेट्रोकर्मी एक सुरक्षा गार्ड था। वह प्लेटफार्म पर टहलते हुए अचानक पटरी पर गिर पड़ा। वह बीते 16 घंटे से लगातार ड्यूटी कर रहा था अतः टहलते-टहलते होश खोकर पटरी पर गिर पड़ा। तभी एक यात्री की नजर उस पर पड़ी जिसने उसे खींच कर बचाया। कुछ क्षणों की देर होने पर मेट्रो ट्रेन आने पर उसकी जान भी जा सकती थी। उक्त घटना का वीडियो वायरल होने पर अधिकारीगण घटना की जांच का नाटक करने को मजबूर हो गये। यद्यपि तय ड्यूटी नियमों के तहत वह 9 घंटे (1 घंटा ब्रेक के साथ) ही ड्यूटी कर सकता था पर वास्तव में वह 16 घंटे से नौकरी कर रहा था। 
    
स्पष्ट है कि काम के घंटे बढ़ने व काम का बोझ बढ़ने से औद्योगिक दुर्घटनायें-कार्यस्थलों पर दुर्घटनायें बढ़ेंगी। पर न तो सरकारों और न मालिकों को ही मजदूरों की जान की कोई फिक्र है। सबकी चिंता पूंजीपतियों को बढ़ता मुनाफा है। भले ही मजदूर जान गंवाते रहें। 
    
कहां तो तकनीकी उन्नति व बढ़ती बेकारी के आज के दौर में काम के घंटे 8 से घटा कर 6 व 5 घंटे किये जाने की बातें होनी चाहिए थीं, कहां इसे बढ़ाकर 12 घंटे किया जा रहा है। ऐसे में 8 घंटे के कार्य दिवस को बचाने की लड़ाई मजदूर वर्ग की फौरी लड़ाई बन जाती है। आज सरकारें व पूंजीपति शिकागो के मई दिवस के शहीदों की कुर्बानी से हासिल अधिकार मजदूर वर्ग से छीन लेता चाहती है। इसे बचाने के लिए क्रांतिकारी तेवरों के साथ मजदूर वर्ग को व्यापक एकजुटता से संघर्ष छेड़ना जरूरी है। 

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।