‘बैड टच’ का तुगलकी हल

/bad-touch-kaa-tugalakee-hal

देश में बीते 10 वर्षों के मोदी काल में समूची पूंजीवादी राजनीति दक्षिणपंथ की ओर ढुलकती गयी है। अब इसका असर महिला आयोगों में भी साफ नजर आ रहा है। ताजा मामला उ.प्र. के राज्य महिला आयोग की नयी सिफारिशों का है। 28 अक्टूबर 24 को एक बैठक में इसने महिलाओं की सुरक्षा व ‘बैड टच’ की समस्या के खात्मे के सरकार को नायाब सुझाव दिये।
    
राज्य महिला आयोग ने सुझाव दिया कि महिलाओं के कपड़े सिलने के लिए केवल महिला दर्जी को ही माप लेनी चाहिए। वहीं सैलून में महिलाओं के बाल काटने के लिए केवल महिला हेयर ड्रेसर ही होने चाहिए। साथ ही सिलाई की दुकानों व सैलूनों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने चाहिए। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान को ये नायाब ख्याल आये और बाकी सदस्यों ने इसका समर्थन कर दिया। बबिता चौहान ने जिम में भी महिलाओं को महिला ट्रेनरों द्वारा अभ्यास कराने की मांग की। 
    
इस तरह ‘बैड टच’ की समस्या के हल के रूप में महिला आयोग का रुख यह है कि जिन भी कामों में स्त्री शरीर को छूने की जरूरत हो वहां से पुरुषों को हटा दिया जाना चाहिए। पुरुषों को जब स्त्रियों को छूने का मौका ही नहीं मिलेगा तो ‘बैड टच’ भी नहीं होगा। यह सब कहते हुए महिला आयोग अध्यक्षा ने अंत में जोड़ दिया कि हालांकि सभी पुरुष बदनीयत नहीं होते। 
    
दरअसल महिला आयोग का यह तुगलकी हल सामंती परम्पराओं के अनुरूप यह मानकर चलता है कि जहां भी स्त्री को छूने का पुरुष को मौका मिलेगा वह ‘बैड टच’ करेगा ही। इसलिए सामंती हल यह है कि स्त्री को पुरुषों से ही दूर कर दिया जाये। 
    
परंतु महिला आयोग की अध्यक्षा ने जानबूझकर उन्हीं पेशों का जिक्र किया जहां मुसलमान पुरुषों की बहुतायत है। गौरतलब है कि सैलून व दर्जी के काम में बड़ी संख्या में मुसलमान हैं। इस तरह अध्यक्षा ने जानबूझकर मुसलमानों को निशाने पर लेने का काम किया है।
    
अगर उनकी बात को आगे तार्किक परिणति तक पहुंचाया जाये तो सैलून, दर्जियों से ज्यादा बैड टच की शिकायतें दफ्तरों, बाजारों-सड़कों, कारखानों से आती हैं। इसलिए दफ्तरों में आदमी औरत के एक साथ काम करने, एक ट्रेन-बस में सफर करने, एक कारखाने में साथ में काम करने, आदि सब पर रोक लग जानी चाहिए। और चूंकि ‘बैड टच’ पारिवारिक दायरे में सर्वाधिक होता है इसलिए परिवारों में महिला-पुरुष के आमने-सामने आने पर रोक लग जानी चाहिए। जाहिर है सार्वजनिक जीवन-रोजगार-शिक्षा-सड़क-दफ्तर सब जगह पुरुष मौजूद हैं इसलिए महिलाओं को ‘बैड टच’ से बचाने का उपाय है कि उसे घर में कैद कर दिया जाए। यही व्यवहार सामंती जमाने में महिलाओं के साथ होता था और हिन्दू फासीवादी यही व्यवहार फिर से करना चाहते हैं।
    
इस तरह महिला आयोग की बातों की तार्किक परिणति यही है कि उसके सदस्यों को आयोग छोड़ घर में कैद हो जाना चाहिए। पर चूंकि आयोग सदस्य अपना यह हश्र नहीं करना चाहती इसलिए इस निष्कर्ष तक नहीं पहुंचती। 
    
दरअसल महिलाओं के साथ ‘बैड टच’ या अन्य यौन हिंसा के पीछे समाज में मौजूद पुरुष प्रधानता व पूंजीवादी उपभोक्तावादी संस्कृति है। अगर समाज से इन्हें दूर नहीं किया जाता तो महिलाओं को जितना भी पर्दे में ढकेल दिया जाय, उन्हें यौन हिंसा से नहीं बचाया जा सकता। इसलिए पूंजीवाद में महिलाओं को सार्वजनिक जीवन में प्रवेश के रूप में जो थोड़ी आजादी मिली है उसे बनाये रखते, बल्कि बढ़ाते हुए पुरुष प्रधानता-उपभोक्तावादी संस्कृति के खिलाफ स्त्री-पुरुषों के सामूहिक संघर्ष की जरूरत है। चूंकि यह अपसंस्कृति व सामंती पुरुष वर्चस्व पूंजीवादी व्यवस्था व उसकी दक्षिणपंथी-फासीवादी संघ-भाजपा जैसी ताकतें फैलाती हैं। अतः इनके खिलाफ भी संघर्ष छेड़ने की जरूरत है। 

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।