डेविड डियोज की दो कविताएं

गिद्ध

उन दिनों
जब सभ्यता हमारे चेहरों पर लात मार रही थी
जब पवित्र जल हमारी सिकुड़ी हुई भौहों पर
तमाचे जड़ रहा था
गिद्ध अपने पंजों के साये में
बना रहे थे निगरानी के रक्तरंजित स्मारक
उस दौर में सड़कों के धातुई नरक में
एक तकलीफदेह हंसी थी
और ईसा मसीह के एकरस मंत्र-जाप में
डूब गयी थी बागानों से उठती चीख-पुकार
और कड़वी स्मृतियां जबरन लिये गये चुंबनों की
बंदूक की नोक पर तोड़े गये आश्वासनों/वायदों की
विदेशियों की, जो मनुष्य नहीं लगते थे
जिनके पास सारा किताबी ज्ञान था
लेकिन प्रेम न था
लेकिन हम जिनके हाथ धरती की कोख को उर्वर करते हैं
तुम्हारे अहंकार के गीतों के बावजूद
हमारे लिए उम्मीद
जैसे किसी किले के भीतर सुरक्षित थी
और स्वाजीलैण्ड की खदानों से
यूरोप के कारखानों तक
बसंत फिर से जन्म लेगा हमारे प्रसन्न कदमों के नीचे।

यकीन

जो हत्याएं करके मुटाते जाते हैं
और लाशों से मापते हैं अपने शासन के विभिन्न चरण
मैं उनसे कहता हूं कि दिन और लोग
कि सूर्य और तारे
गढ़ रहे हैं तमाम लोगों की लयबद्ध बिरादरी
मैं कहता हूं दिल और दिमाग
एक साथ तैनात है युद्ध के मोर्चे पर
और एक दिन ऐसा नहीं होता
जब कहीं न कहीं ग्रीष्म नहीं फूटता हो 
मैं कहता हूं कि दिलेर तूफान/झंझावात
कुचल देंगे दूसरों की सहनशीलता के सौदेबाजों को
और लोगों के समूहों से जुड़ा हुआ समय देखेगा
विजयी कारनामों का साकार होना।
(अनुवाद : मंगलेश डबराल 
साभार : ‘अफ्रीकी कविताए’ गार्गी प्रकाशन)

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।