खुशखबरी ! अब कानून अंधा नहीं रहा

/khushkhabari-ab-kaanoon-andhaa-nahin-rahaa

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चन्द्रचूड़ ने अपने रिटायर होने से पहले एक महान काम कर दिया। उन्होंने अंधे कानून को आंखों वाला बना दिया। न्याय की देवी की आंखों में बंधी पट्टी हटा दी और हाथ में तलवार की जगह संविधान की प्रति थमा दी। 
    
सालों से भारत में कहा जाता था कि कानून तो अंधा होता है। लगता है यह बात मुख्य न्यायाधीश को अंदर तक चुभ गयी। उन्होंने कानून को आंख वाला बनाने का फैसला कर लिया। ठीक इसी तरह उन्हें लगा न्याय की देवी के हाथों में तलवार नहीं होनी चाहिए। इससे लगता है कि कानून का काम न्याय करने का नहीं दण्ड देने का है। अब न्याय की देवी पहले की तरह अंधी और डराने वाली नहीं रह गयी है। वह सौम्य और दयालु हो गई है। 
    
न्याय की देवी सौम्यता और दयालुता के अवतार के रूप में ऐसे दौर में प्रकट हुयी है जब मोदी सरकार धड़ाधड़ पुराने कानूनों को बदल रही है। सब कुछ नया-नया है। नये श्रम कानून, नये अपराधिक कानून। नयी संसद है। और जब सब कुछ इतना नया है तो चन्द्रचूड़ ने सोचा होगा कि वे भी कुछ नया करें। न्याय की देवी नयी होनी चाहिए। जैसे राम मंदिर बनाने के लिए उन्हें राम ने रास्ता सुझाया। ठीक उसी तरह लगता है न्याय की देवी ने रास्ता सुझाते हुए कहा होगा, ‘तुम्हें क्या रास्ता दिखाऊं। मैं पहले से ही अंधी हूं। 
    
न्याय की देवी को आंखें प्रदान करके चन्द्रचूड़ ने ऐतिहासिक काम किया है। आने वाले दिनों में मोदी के कई-कई कारनामों की इतिहास में जब चर्चा होगी तब कोई भूला-भटका इतिहासकार यह भी याद दिलायेगा कि मोदी जी को तो याद कर रहे हो पर चन्द्रचूड़ को मत भूलो। मोदी ने नये-नये काले कानून बनाये थे तो चन्द्रचूड़ ने भी न्याय की देवी को आंखें प्रदान की थीं। न्याय की देवी के हाथों से तलवार छीनकर उसके हाथ में संविधान पकड़ाया था। इतिहास में अमर होने के लिए मोदी ने हजारां प्रयत्न किये थे तो चन्द्रचूड़ ने भी एक महान काम किया था। सौ सुनार की एक लुहार की। 
    
बस डर ये है कि कल को लोग ये न कहने लगें कि पहले कानून अंधा था पर अब तो वह आंखों वाला अंधा है। 

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।