कुरुक्षेत्र में मासा का फासीवाद विरोधी सम्मेलन

/kurukshetra-mein-masa-ka-fascism-virodhi-sammelan

कुरुक्षेत्र/ कुरुक्षेत्र में 23 जुलाई को राईं धर्मशाला (नजदीक छोटा रेलवे स्टेशन थानेसर) में मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा), जो कि देशभर के 14 क्रांतिकारी ट्रेड यूनियन व मजदूर संगठनों का साझा मंच है, द्वारा एक फासीवाद विरोधी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय था- ‘‘बढ़ता फासीवादी खतरा और मजदूर वर्ग : मुकाबला कैसे करें?’’
    
सम्मेलन में मासा के उत्तर भारत के प्रतिनिधि संगठनों, नामतः जन संघर्ष मंच हरियाणा, इंकलाबी मजदूर केंद्र, सेंटर फार स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियंस, आईएफटीयू (सर्वहारा), ग्रामीण मजदूर यूनियन बिहार, और बिहार निर्माण व असंगठित श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों सहित 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। 
    
वक्ताओं ने कहा कि फासीवाद, जिसकी जड़ असल में पूंजीवादी व्यवस्था है, वित्तीय पूंजी के सबसे प्रतिक्रियावादी, अंधराष्ट्रवादी और साम्राज्यवादी तत्वों की खुली आतंकी तानाशाही है। देश में बीते 10 सालों में लगातार फासीवादी हमला बढ़ रहा है जो कि विश्व पूंजीवाद के आर्थिक संकट से लंबे समय से ग्रस्त होने का नतीजा है। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि आज की भाजपा सरकार खुले रूप से देशी-विदेशी बड़े पूंजीपतियों के हितों में बेधड़क कदम उठा रही है और इसके लिए मजदूरों-मेहनतकशों के सारे श्रम व जनवादी अधिकारों को ध्वस्त कर रही है, जिसमें सारे श्रम कानूनों को ध्वस्त कर नए लेबर कोड का आगमन, निजीकरण, ठेकाकरण और महंगाई तथा बेरोजगारी दरों में अभूतपूर्व तेजी शामिल है। इसके खिलाफ मजदूरों और जनता के आंदोलनों और एकता को तोड़ने के लिए उन्हें धर्म-जाति-भाषा और नस्ल के नाम पर लड़वाने की लगातार नई मुहिम और साजिशें रची जा रही हैं। इसके साथ जनता के पक्ष की बात करने वाले बुद्धिजीवियों, पत्रकारों और युवाओं को देशद्रोही करार दे कर डराया-धमकाया या सीधे जेल में डाला जा रहा है। नई चार श्रम संहिताओं को लाकर सरकार मजदूरों को नागरिक से मध्ययुगीन अधिकारहीन गुलाम बनाने की दिशा में धकेल रही है। वहीं दूसरी तरफ बिहार में एस आई आर को लागू कर के आम जनता से वोट का अधिकार भी छीनने की कवायद शुरू हो गई है, जिसे पूरे देश में लागू करने की बात चुनाव आयोग ने की है। दिल्ली के तमाम इलाकों में भाजपा की राज्य सरकार बनने के चंद महीनों में ही अपने बुलडोजर राज के माडल के तहत गरीबों के आवासों (झुग्गी बस्तियों) को उजाड़ने की प्रक्रिया जारी है। गैरबराबरी आज ब्रिटिश राज से भी ज्यादा हो गई जिसमें 10 प्रतिशत लोगों के पास देश की 80 प्रतिशत संपत्ति पर कब्जा है।
    
सभी वक्ताओं ने फासीवाद को परास्त करने के लिए मजदूर वर्ग की अगुवाई में मेहनतकश किसानों और सभी शोषित-दमित जनता के साथ साझा मोर्चा बना कर वर्ग संघर्ष और जनांदोलनों को तेज करने की जरूरत को रेखांकित किया। सभी ने कहा कि फासीवादी ताकतों को ध्वस्त करने का कार्यभार पूंजीवाद-साम्राज्यवाद को उखाड़ फेंकने के मजदूर वर्ग के ऐतिहासिक मिशन के साथ जुड़ा हुआ है और जल्द ही इस कार्यभार को पूरा करने के लिए मजदूर वर्ग धर्म-जाति-भाषा के तमाम विभाजनों से ऊपर उठ कर एकताबद्ध होकर हुंकार भरेगा। इंकलाब जिंदाबाद, पूंजीवाद साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, फासीवाद हो बर्बाद के जोरदार नारों के साथ सम्मेलन का समापन किया गया।          -विशेष संवाददाता

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।