रुख से उनके परदा हटता जाये है

Published
Wed, 04/01/2026 - 15:50
/rukha-se-unake-pardaa-hatata-jaaye-hai

‘संस्कारी पार्टी’ के संस्कार रिस-रिस कर बाहर आ रहे हैं। कुछ मामले पूरी नग्नता से दिखने लगे हैं। कुछ पर परदा या सस्पेंस बना हुआ है। ताजा मामला महाराष्ट्र की महिला आयोग की अध्यक्षा भाजपा नेता का है। महिला आयोग का गठन महिलाओं को सुरक्षा-सम्मान देने के लिए किया गया। लेकिन इसकी अध्यक्षा के एक ऐसे व्यक्ति के साथ गहरे रागात्मक सम्बन्ध उजागर हुए हैं जो दर्जनों महिलाओं को अपनी यौन कुंठा का शिकार बना चुका है। ये महाशय हैं अशोक खरात। यह पेशे से ज्योतिषी है और अपनी पहुंच के कारण यह निरंतर महिलाओं को अपनी यौन कुंठा का शिकार बनाता रहा है। इसके पास ऐसे मामलों से जुड़े 100 से अधिक वीडियो बरामद हुए हैं। 
    
महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्षा रुपाणी चाकणकर कई वीडियो में अशोक खरात के साथ दिखाई दी। किसी वीडियो में ज्योतिषी को धूप न लगे तो छाता करती हुयी। किसी वीडियो में इसके चरण धोती हुई। तो किसी वीडियो में पूरे भक्ति भाव से इसके साथ पूजा करते हुए। 
    
ज्योतिष अशोक खरात को एक मामले में जब गिरफ्तार कर लिया गया तो भाजपा ने बदनामी से बचने के लिए अशोक खरात से पल्ला झाड़ लिया। रूपाणी चाकणकर से भी इस्तीफा दिलवा दिया गया। 
    
महिलाओं से अनैतिक सम्बन्धों के मामले में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम भी उछला हुआ है। इस बार नाम उछालने वाला और कोई नहीं प्रधानमंत्री की बायोग्राफी लिखने वाली मधु किश्वर हैं। साथ ही भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी लगातार मोदी के कई महिलाओं के साथ अनैतिक सम्बन्धों की बात करते रहते हैं। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और वर्तमान में भाजपा नेता कपिल मिश्रा द्वारा पहले दिल्ली विधानसभा में मोदी के सेक्स स्कैन्डल की बात कही गयी और एक सीडी व काल रिकार्ड की बात कही गयी। बताया जाता है कि यह सीडी व अन्य सबूत 2014 से ही कोर्ट में जमा हैं लेकिन अभी तक कोई फैसला इस पर नहीं आया है। मोदी पर इस तरह के आरोप नये नहीं हैं। इससे पहले आनंदी बेन के पति द्वारा लिखी चिट्ठी भी काफी वायरल हुई थी। कुछ अधिकारी भी जब तब ऐसी बातें करते रहे हैं। लेकिन हर बार सवालों को ठंडी मौत मरने के लिए छोड़ दिया जाता रहा। 
    
महिलाओं से अनैतिक सम्बन्धों के मामले में भाजपा के बड़े नेता नितिन गडकरी का नाम भी सामने आया है। जिसमें एक वीडियो में ‘बाबी’ नाम की महिला नितिन गडकरी समेत कई भाजपा नेताओं के नाम लेकर उनके महिलाओं से अनैतिक सम्बन्धों की बात कह रही है। 
    
इन गंभीर आरोपों के बावजूद हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। मोदी सहित भाजपा नेता, कारपोरेट मीडिया मुंह में दही जमाये बैठा हुआ है।  

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।