सोनम के बहाने पुरुष प्रधानता का विलाप

/sonam-ke-bahaane-purusha-pradhaanata-ka-vilaap

अपनी शादी के चंद रोज बाद ही अपने पति राजा रघुवंशी ही हत्या कराने की आरोपी सोनम रघुवंशी आजकल समाचार चैनलों व सोशल मीडिया की चहेती खबर बनी हुयी है। सभी समाचार प्रसारणकर्ता गुनाह साबित होने से पहले ही सोनम को दोषी मान आधुनिक जमाने की लड़कियों-महिलाओं को गालियां देने और इस तरह अपने पुरुष प्रधान मस्तिष्क का रोष उतारने में लगे हैं। 
    
सोनम के बहाने अब कुंवारे व शादीशुदा पुरुषों में ये विलापी चैनल पत्नी से मारे जाने या मरवाये जाने का भय बैठाने में जुटे हैं। एक विलापी चैनल रिपब्लिक भारत तो एन सी आर बी के आंकड़े लाकर बीते कुछ वर्षों में 700 से अधिक पतियों की पत्नियों द्वारा हत्या का दावा करने लगा। कुल मिलाकर समाज में किसी महिला द्वारा गलत काम किये जाने के आरोप पर ही ये विलापी चैनल प्रसन्न हो जाते हैं और उक्त महिला के बहाने सारी महिलाओं को ही अपराधी ठहराने में जुट जाते हैं। समाज में मौजूद पुरुष प्रधान सोच उनके इस विलाप को सहज ही स्वीकार कर महिलाओं के बिगड़ने की उनकी गाथा को सच मानने लगती है। 
    
ये पुरुष प्रधान विलापी चैनल तब सक्रिय नहीं होते जब किसी महिला की उसका पति दहेज के लिए या अन्य किसी वजह से हत्या कर देता है। जब महिलायें ससुराल में जला कर मार दी जाती हैं या महिलाओं से यौन हिंसा-छेड़छाड़-बलात्कार होते हैं तो ये इनके लिए कोई खास खबर नहीं होती। दिल्ली में एक पुरुष पुलिसकर्मी ठेला लगाने वाली महिला से हाथापाई करता है ये भी खबर नहीं बनती है। शासन-सत्ता में बैठे लोग महिलाओं से तरह-तरह की हिंसा-अत्याचार करते हैं, ये भी इन चैनलों के लिए खबर नहीं बनती। 
    
शायद इन चैनलों में बैठे पुरुष प्रधान मस्तिष्कों के लिए ये सब बातें तो पुरुषों के जन्म सिद्ध अधिकार सरीखी हैं। ये शायद मानते हैं कि पत्नी की पिटाई व हत्या पुरुष का अधिकार है। ये शायद महिलाओं से छेड़छाड़-यौन हिंसा को पुरुषों का अधिकार मानते हैं इसलिए इन्हें खबर मानने से ही इंकार कर देते हैं। 
    
इनके लिए खबर तब बनती है जब इनके पुरुष प्रधान मस्तिष्क को चोट पहुंचाने का किसी महिला द्वारा कृत्य होता है। तब ये उसे खलनायिका बना सारी नारी जाति को उपदेश देने में जुट जाते हैं। ये इस सामान्य से तथ्य को भी नहीं देखते कि महिलाओं के साथ हो रही हिंसा की संख्या के आगे महिलाओं द्वारा पुरुषों के साथ हिंसा के मामले 1 प्रतिशत से भी कम हैं। इसीलिए इनका पत्रकारिता धर्म पुरुष प्रधान सोच से लैस समाज में पुरुषों को सुधारने, महिला हितों के प्रति संवेदनशील बनाने का होना चाहिए। पर जब पत्रकारिता करने वाले खुद ही पुरुष प्रधान सोच से लैस हों तब ये क्या व कैसी पत्रकारिता करेंगे, समझा जा सकता है। ऊपर से जब सत्ता में बैठी फासीवादी पार्टी खुद घोर महिला विरोधी सोच से लैस हो, तब इन चैनलों के महिला विरोधी प्रचार को सत्ता का सहज ही आशीर्वाद हासिल हो जाता है। 
    
जब सत्ता में बैठे संघ-भाजपा के नेता खुद आये दिन अपनी महिला विरोधी हरकतें करते व बयान देते नजर आते हों तो समाचार चैनलों का महिला विरोधी कवरेज से भर जाना कहीं से अजीब नहीं है। दिक्कत महज इस बात की है कि महिला विरोधी कवरेज करते हुए भी ये खुद महिला सशक्तिकरण के दावे करते हैं। 
    
इनकी विलापी कवरेज पुरुषों को पत्नियों को शक की निगाह से देखने, उनसे आत्मरक्षा करने के उपदेश दे रही है। इनकी नजर में हर आधुनिक लड़की बदचलन-बिगड़ी है और इनका सामंती मन उन्हें फिर से घर की चहारदिवारी में कैद करने को बेचैन है। पर भूलकर भी ये खुद की या पुरुषों की बदचलनी पर निगाह डालने को तैयार नहीं हैं। धिक्कार है इन चैनलों पर।  

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।