तला अण्डा बना सोने का अण्डा

/talaa-andaa-bana-sone-ka-anda

आजकल राहुल गांधी बहुत मेहनत कर रहे हैं। वे कांग्रेस को एक विचारधारात्मक आधार पर खड़ा करना चाहते हैं। पर कोई राहुल गांधी को जाकर समझाये कि भाई तले हुए अण्डों से चूजे नहीं निकल सकते हैं। और वे हैं कि तले हुए अण्डों से चूजे निकालने की कोशिश कर रहे हैं। खैर! कोई जब नरेन्द्र मोदी को कुछ नहीं समझा सकता है तो राहुल गांधी को भी क्या समझा पायेगा। राहुल गांधी को नरेन्द्र मोदी से एक बात ढंग से सीख लेनी चाहिए कि वे कैसे एक तले हुए अण्डे से चूजा निकाल पाये या न निकाल पाये पर उसे सोने के अण्डे में बदल सकते हैं। खैर! राहुल गांधी की उस मेहनत पर आयें जिस पर उच्चतम न्यायालय ने उन्हें धमका दिया। 
    
हुआ यूं था कि राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दौरान एक तले हुए अण्डे से चूजे निकालने की कोशिश की थी। उन्होंने सावरकर की हकीकत उजागर कर दी थी। सावरकर ने कभी सेल्युलर जेल से रिहा होने के लिए अंग्रेजों से बार-बार माफी मांगी थी। और फिर जब वे जेल से रिहा हुए तो अंग्रेजों के प्रति वफादार बने रहे और वही करते रहे जिसका उन्होंने वायदा किया था। हिन्दू फासीवाद को विचारधारात्मक आधार प्रदान किया और फिर अंत में स्वतंत्र भारत में शुद्ध भारतीय ढंग से एकदम उपेक्षित अवस्था में अपने प्राण त्याग दिये। राहुल गांधी ने सावरकर पर निशाना साधा तो उनके चेलों ने राहुल गांधी को अदालत में घसीट लिया। जब उन्हें निचली अदालत से राहत नहीं मिली तो वे उच्च न्यायालय पहुंचे। पर वहां भी ठहरे सावरकर के प्रशंसक। और जब वे उच्चतम न्यायालय पहुंचे तो न्यायालय ने दो काम एक साथ किये। लिखित रूप में उन्हें राहत दी और कार्रवाही पर रोक लगा दी और दूसरा काम यह किया कि मौखिक रूप से फटकार लगा दी। कि आगे से सावरकर के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। मतलब यह है कि नेहरू-गांधी को कुछ भी कहें पर सावरकर के बारे में कुछ सत्य कहने की अनुमति न्यायालय नहीं देगा। राहुल गांधी मान गये। 
    
वे आगे से तले हुए अण्डे से चूजा निकालेंगे कि नहीं यह तो समय बतायेगा। पर संघी जानते हैं तले हुए अण्डे को कैसे सोने के अण्डे में बदला जाता है। एकदम आसान है तले हुए अण्डे पर राष्ट्रवाद की सोने की परत चढ़ा दो। किसी को क्या पता कि सोने की परत के भीतर का अण्डा तला-भुना हुआ है। अब तो अदालत ने भी इस बात पर पाबंदी लगा दी कि जिस अण्डे पर सोने की परत चढ़ा दी जायेगी उससे कोई चूजा निकालने की कोशिश नहीं करेगा। 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि