योगी सरकार का पुतला दहन

BHU में छात्रा के यौन उत्पीड़न का विरोध
 

हरिद्वार/ 5 नवम्बर 2023 को प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र ने बी एच ई एल, सेक्टर 4, हरिद्वार में वाराणसी के बी एच यू, आई आई टी में एक छात्रा के यौन उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में इंकलाबी मजदूर केन्द्र, भेल मजदूर ट्रेड यूनियन, प्रगतिशील भोजनमाता संगठन आदि संगठनों के सदस्य तथा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
    
सभा में वक्ताओं ने कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कैंपस में आईआईटी बीएचयू में सेकंड ईयर की एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया। घटना के विरोध में बीएचयू के छात्र-छात्राएं हजारों की संख्या में बीएचयू के प्रांगण में धरना स्थल पर बैठ गये। 1 नवंबर को देर रात बीएचयू के सुरक्षाकर्मी के बूथ के बिल्कुल पास में ही एक छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा छेड़छाड़ की गयी और उनके साथ मारपीट की गयी। लड़की के कपड़े उतरवा कर उसका वीडियो तक बनाया गया। इस घटना के विरोध में छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आये। पर पुलिस प्रशासन दोषियों को गिरफ्तार करने के बजाय आंदोलनकारी छात्रों पर ही मुकदमे दर्ज कर रहा है। 
    
वक्ताओं ने कहा कि पतित पूंजीवादी-साम्राज्यवादी उपभोक्तावादी नीति के प्रभाव में अपने मुनाफे को बढ़ाने के लिए दिन-रात महिलाओं के सम्मान को गिराने वाली महिलाओं का अश्लील चित्रण कर उनको उपभोग की वस्तु के तौर पर प्रदर्शित करने वाली सोच को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन व अश्लील फिल्मों को रोके बिना इन अपराधों को जरा भी कम नहीं किया जा सकता।
    
वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के कारण ही बहुत से परिवार अपनी बहनों-बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए घरों से दूर बाहर भेजने से कतराते हैं। बहुत सारी लड़कियां इस तरह की घटनाओं को घरों में नहीं बताती हैं इस डर से कि यदि वे अपने साथ घटी इन घटनाओं को घर में बताएंगी तो उनकी पढ़ाई बीच में ही छुड़ाई जा सकती है। 
    
वक्ताओं ने मांग की कि स्कूलों और विश्वविद्यालय कैंपसों को छात्राओं के लिए सुरक्षित बनाया जाए, स्कूलों और समाज में महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही स्कूलों-कालेजों में यौन हिंसा के लिए अलग कमेटी बनाने व बीएचयू प्रकरण में संघर्ष कर रहे छात्रों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की। 
        -हरिद्वार संवाददाता

आलेख

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है