अमेरिकी साम्राज्यवादी और बंदूक संस्कृति

अमेरिका में मैने प्रांत के लिविस्टन में एक बंदूकधारी ने सड़क पर उतर कर 16 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार डाला। पुलिस बंदूकधारी की तलाश में जुटी है। हमलावर अमेरिकी सेना के रिजर्व प्रशिक्षण केन्द्र में आग्नेय अस्त्र प्रशिक्षक के रूप में तैनात था। 
    
अमेरिका में किसी व्यक्ति द्वारा बगैर किसी वजह लोगां पर गोलियां चला उनकी जान लेना एक परिघटना बन चुकी है। इस वर्ष इस तरह की 565 घटनायें हो चुकी हैं। हर 5 वयस्क अमेरिकियों में से एक का कोई न कोई परिजन इस तरह की गोलीबारी या आत्महत्या का शिकार हो चुका है। कभी कोई व्यक्ति बाजार-सार्वजनिक जगहों पर गोली बरसाने लगता है। कभी कोई अपनी व्यक्ति अपनी ही कनपटी पर बंदूक रख अपनी जान ले लेता है। 
    
अमेरिकी समाज में इस तरह की बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं पर बहस भी मौजूद रही है। पर यह बहस ज्यादातर ऊपर लक्षणों पर केन्द्रित रही है। समस्या के मूल तक जाने की हिम्मत कोई नहीं करता रहा है। अमेरिका में बंदूकों की बिक्री व लाइसेंस लेना अपेक्षाकृत आसान है। ऐसे में बहस इस पर केन्द्रित रही है कि आत्मरक्षा के लिए लोगों को बंदूक रखने का अधिकार है या ऐसी घटनायें रोकने के लिए नागरिकों के लिए बंदूक की उपलब्धता कठिन बना दी जानी चाहिए। अमेरिकी मीडिया हर ऐसे गोलीकांड के वक्त बंदूक आसानी से मिले या कठिनाई से इस पर बहस चला मूल समस्या पर पर्दा डालता रहा है। 
    
अमेरिकी साम्राज्यवाद दुनिया का सबसे बड़ा हथियार उद्योग चलाता है। अमेरिकी सैन्य-औद्योगिक काम्पलैक्स द्वारा हर वर्ष अरबों डालर के नये हथियार-तोपें-गोला बारूद उत्पादित होता है। अमेरिका द्वारा इनका न केवल दुनिया भर में निर्यात होता है बल्कि इन हथियारों के जरिये सामरिक धमकी के जरिये अमेरिकी साम्राज्यवादी अपना वैश्विक वर्चस्व बचाये रखना चाहते हैं। इतना ही नहीं वे दुनिया में हर वर्ष कहीं बम गिराकर, किसी देश पर हमला करके अनगिनत निर्दोष लोगों को मारते रहते हैं। कभी-कभी तो वे युद्धरत दोनों पक्षों को हथियार सप्लाई करते पाये जाते हैं। कुल मिलाकर वे हथियार बना दबंगई व धंधा दोनों करते हैं। 
    
जो काम अमेरिकी शासक बाकी दुनिया के साथ करते हैं यानी अपने हित में कहीं भी बम बरसा देना- युद्ध छेड़ देना- निर्दोषों का कत्लेआम रचना; वही काम अमेरिकी-छात्र-युवा-नागरिक बगैर किसी वजह यूं ही अपने ही नागरिकों पर दोहराने लगते हैं। कभी कोई छात्र स्कूल में गोली चलाने लगता है तो कोई शापिंग माल को ही गोलीकांड करने की जगह बना लेता है। 
    
इण्टरनेट में हिंसा पर आधारित वीडियो गेम, बंदूक की आसान उपलब्धता, अमेरिकी समाज में बढ़ रहा व्यक्तिवाद, अकेलापन हर रोज नागरिकों-युवा पीढ़ी को अवसाद की ओर ले जाता है। इसी अवसाद के शिकार लोग बंदूक उठा दूसरों को या खुद को बेवजह मारने लगते हैं। अमेरिका द्वारा छेड़े युद्धों को टीवी चैनल मनोरंजन के बतौर पेश करते हैं उसमें हो रही जनता की मौतों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं पैदा करते। तो ऐसे में अमेरिकी युवा टीवी के मनोरंजन को अपनी आंखों के सामने खुद पैदा करने की ओर बढ़ जाते हैं। 
    
जब तक अमेरिकी साम्राज्यवादियों के रक्तरंजित कारनामे दुनिया में खून बहाते रहेंगे तब तक पलट कर खून के छींटे अमेरिका पर भी बरसते रहेंगे। कभी वह ट्विन टावर हमले के रूप में तो कभी अपने ही नागरिकों पर गोलीबारी के रूप में होते रहेंगे। 
    
ऐसे में अमेरिकी साम्राज्यवाद के नाश के बगैर ये हमले नहीं रुक सकते। अमेरिकी जनता ही अमेरिका को क्रांति के जरिये बेहतर समाज की ओर बढ़ा सकती है साथ ही ऐसे हमलों को स्थायी तौर पर रोक सकती है। 

आलेख

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है