बेचारे मेहनती वफादार संघी!

Published
Sat, 05/16/2026 - 15:50
/bechare-mehanati-loyal-sanghi-0

9 मई को पं.बंगाल का नया मुख्यमंत्री एक पूर्व कांग्रेसी, एक पूर्व तृणमूली बन चुका है। इस आदमी का नाम शुभेन्दु अधिकारी है। इससे पहले असम का मुख्यमंत्री एक पूर्व कांग्रेसी हिमंत बिस्वा सरमा ही था और आगे भी रहेगा। पूरा जीवन संघ व भाजपा में खपाने वाले ‘अविवाहित’, ‘कर्मठ’, ‘जुझारू’, ‘ईमानदार’, ‘समर्पित’ कार्यकर्ता व नेता अंदर ही अंदर सोचते होंगे कि पेड़ लगाया हमने और फल खा रहा है कोई और।

ऐसा सिर्फ अभी पं. बंगाल-असम में नहीं हो रहा है बल्कि अभी हाल में बिहार में हो गया। संघ-भाजपा के महान-महान कर्मठ-समर्पित कार्यकर्ताओं को छोड़कर एक पुराने लालू के भक्त रहे सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। संघ-भाजपा के हिसाब से सम्राट चौधरी का राजनैतिक जीवन का जन्म तब हुआ जब बिहार में कथित तौर पर ‘जंगल राज’ था। जंगल राज में जन्मा चौधरी भाजपा राज में बिहार का मुख्यमंत्री है।

शुभेन्दु अधिकारी, हिमंत बिस्वा सरमा, सम्राट चौधरी आदि का उत्थान संघ-भाजपा की एक बहुत बड़ी कमजोरी को दिखलाता है कि इनकी पाठशाला बेकार हो गयी है। इनकी जमीन उपजाऊ नहीं रही। बेचारों को नेता बनाने के लिए पुराने घाघ कांग्रेसी या विपक्षी पार्टी के नेता ही मिलते हैं। असम, बंगाल, बिहार में एक भी ऐसा खरा संघी-भाजपाई नहीं है जिसे मुख्यमंत्री बनाया जा सके। वैसे तो केन्द्र से लेकर अनेकों-अनेक राज्यों में जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां के कई-कई मंत्री पुराने घाघ कांग्रेसी ही हैं।

अब तक तो भाजपा का मोदी-शाह काल में काफी कांग्रेसीकरण हो गया है। कहीं ऐसा न हो, किसी दिन ऐसा हो कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को अपना सर संघ संचालक भी किसी पुराने-धुराने कांग्रेसी को ही बनाना पड़े। वैसे तो ऐसे कई कांग्रेसी रहे हैं जिन्हें संघ अपनी प्रातः वंदना में याद करता रहता है। मदन मोहन मालवीय, सरदार बल्लभ भाई पटेल जैसे अनगिनत कांग्रेसी संघ की आत्मा के हिस्से हैं। ऐसे में कोई पुराना कांग्रेसी संघ प्रमुख बन जाये तो क्या आश्चर्य की बात होगी। बस तब ‘कर्मठ’, ‘समर्पित’, ‘ब्रह्मचारी’ संघी अपना सिर धुनते हुए नजर आयेंगे।

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।