एवरेडी कम्पनी में ड्यूटी के दौरान गार्ड की मौत

हरिद्वार/ 18 दिसंबर की सुबह सिडकुल हरिद्वार, एवरेडी कम्पनी में एक गार्ड की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसे 12 घंटों से ज्यादा ड्यूटी पर रोका गया था। 
    
एवरेडी इण्डस्ट्रीज कम्पनी के सुरक्षा गार्ड की मौत होने पर कम्पनी द्वारा मुआवजा नहीं दिया गया। विरोध में दूसरे दिन पोस्टमार्टम करने के बाद सुरक्षा गार्ड कुन्दन सिंह नेगी का पार्थिव शरीर सिडकुल हरिद्वार में एवरेडी कम्पनी गेट पर रख दिया गया। 8 घंटे के करीब डेड बाडी कम्पनी गेट पर रखी रही।
    
आक्रोशित लोग कम्पनी के खिलाफ काफी नारेबाजी कर रहे थे, इस दौरान सिडकुल थाना के पुलिस से नोंक-झोंक भी हुई। पुलिस द्वारा लगातार दबाव बनाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने तीन जिप्सी व एक पुलिस बल की बस मंगा ली। 
    
कम्पनी प्रबंधन द्वारा बार-बार अपनी बातों में कहा जा रहा था कि हमारी जिम्मेदारी नहीं है, यह गार्ड ठेके का है। लेकिन कानून के अनुसार कोई कर्मचारी चाहे किसी ठेके का है या केजुअल, पूरी जिम्मेदारी नियोक्ता (कम्पनी प्रबंधन) की होती है।
    
लोगों के आक्रोश के सामने कम्पनी प्रबंधन को मुआवजा देने के लिए बाध्य होना पड़ा। सेवायोजक/संविदाकार पक्ष द्वारा 3 लाख का मुआवजा, एक सदस्य को स्थाई तौर पर नौकरी और जब तक विधिक देय पूरे न हों तब तक पूरी सैलरी दी जायेगी; आदि बातों पर समझौता हुआ।
    
पीड़ित पक्ष के साथ संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा, इंकलाबी मजदूर केंद्र, फूड्स श्रमिक यूनियन (आई टी सी), कर्मचारी संघ सत्यम आटो, राजा बिस्किट मजदूर संगठन, एवरेडी मजदूर यूनियन तथा बी एम एस आदि यूनियनों/संगठनों के पदाधिकारी रहे।
    
समझौते के दौरान एएलसी हरिद्वार, नायब तहसीलदार हरिद्वार, सीओ सदर और कम्पनी के मुख्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    
इस तरह की घटनाएं आज सिडकुल की कम्पनियों में आये दिन हो रही हैं। मजदूरों के हाथ-पैर कटना और मजदूरों की मौतें आम हो चुकी हैं। कम्पनी मालिकों द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है। श्रम विभाग व अधिकारी सुरक्षा मानकों के बगैर काम कर रही फैक्टरियों पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। एक तरह से कानून का पालन न करने की खुली छूट मालिकों को मिली हुई है। इस पर भी जब कोई मजदूर दुर्घटनाग्रस्त हो घायल या मौत का शिकार हो जाता है तो सारा प्रशासनिक महकमा मजदूर को न्याय दिलाने के बजाय उसके खिलाफ खड़ा हो मालिक की रक्षा में जुट जाता है। मजदूर लड़ कर ही कुछ हासिल कर पाते हैं। 
        -हरिद्वार संवाददाता

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।