गाजा नरसंहार में भारत सरकार की भूमिका

Published
Fri, 05/01/2026 - 15:50
/gaza-narasanhar-mein-bharat-sarakar-ki-bhumika

बीते दिनों संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत फ्रांसेस्का अल्बानीज ने गाजा नरसंहार में भारत की भूमिका बताने वाली रिपोर्ट पेश की। ‘यातना और नरसंहार’ नामक इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत सहित कई देश हथियारों व अन्य प्रकार की सहायता देकर इजरायल की यातना व्यवस्था को बढ़ावा दे रहे हैं। कि गाजा में चल रहे युद्ध के दौरान भी भारतीय कंपनियों ने इजरायल को ड्रोन व अन्य सैन्य उपकरणों का निर्यात जारी रखा हुआ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल पर युद्ध अपराधों व अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानूनों के उल्लंघन के गंभीर आरोपों की पृष्ठभूमि में भारत का उससे सैन्य व रणनीतिक जुड़ाव निश्चित रूप से अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के तहत कानूनी व नैतिक जिम्मेदारी का उल्लंघन करता है। 
    
संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की चुप्पी दिखाती है कि भारत की संघी सरकार जानबूझकर नरसंहार के दोषी इजरायल के साथ न केवल मित्रता निभाती रही है बल्कि उसके कुकर्मों में मदद भी करती रही है। इसी के साथ भारत की टाटा-अडाणी सरीखी कम्पनियां इजरायल को सैन्य सामग्री व अन्य चीजों का निर्यात करती रही हैं। 
    
इन गंभीर आरोपों की पुष्टि भारत के प्रधानमंत्री मोदी की नेतन्याहू से मित्रता की खबरें भी करती हैं। अभी ईरान युद्ध से दो दिन पूर्व मोदी इजरायल के दौरे पर भी थे। इजरायल की तर्ज पर भारत में मुसलमानों का दमन भी दोनों देशों के शासकों की सांठ-गांठ को दिखाता है। 
    
इन आरोपों का अर्थ है कि गाजा के नरसंहार में मारे गये बच्चों-महिलाओं, निर्दोष नागरिकों की हत्याओं में भारतीय शासकों-भारतीय पूंजीपतियों की भी भूमिका है। लाखों फिलिस्तीनियों के खून के धब्बे मोदी-शाह से लेकर टाटा-अडाणी के चेहरों पर भी लगे हुए हैं। इजरायल-अमेरिका की तरह भारतीय शासक भी निर्दोष फिलिस्तीनी जनता के खून के, दमन के दोषी हैं। 
    
रिपोर्ट के ये खुलासे नये नहीं हैं। पहले भी भारतीय शासकों की इजरायल से बढ़ती मित्रता पर सवाल उठते रहे हैं। पर पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मंच से भारत को अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करने वाला बताया गया। मोदी-शाह के शासन ने भारत के माथे पर वह बदनुमा दाग लगा दिया है जो लम्बे वक्त तक कायम रहेगा। 
    
इस बदनुमा दाग के साथ ही भारत ने फिलिस्तीनी मुक्ति के समर्थक होने की अपनी अतीत की अवस्थिति को पूरी तरह त्याग दिया है। वैसे 90 के दशक से ही भारतीय शासक इस अवस्थिति से दूर होते गये थे पर घोर अमेरिकापरस्त संघ-भाजपा के सत्ता में आने के बाद सारी शर्मो-हया ताक पर रख दी गयी। मोदी-शाह ने तो न केवल फिलिस्तीनी जनता के कत्लेआम में मददगार भूमिका अपना ली बल्कि इजरायल से सीख भारत में मुसलमानों के कत्लेआम का वे मंसूबा पालने लगे। 
    
भारतीय शासकों की इस कारगुजारी में भारत की एकाधिकारी पूंजी भी पूरी तरह इजरायल के साथ खड़ी है। दरअसल हथियार-ड्रोन आदि तो भारतीय कम्पनियां ही सप्लाई कर रही हैं। ऐसे में मासूम फिलिस्तीनी बच्चों के खून से भारतीय पूंजीपतियों के हाथ भी रंगे हैं। 
    
यूरोप के बहादुर मजदूरों ने जगह-जगह अपने बंदरगाहों को जाम कर, जहाजों को रोक इजरायल को हथियार सप्लाई रोकने का काम किया था। ऐसे में भारत की जनता को भी इनसे सीखने की जरूरत है। 
    
भारत की मजदूर-मेहनतकश जनता को यह ऐलान करने की जरूरत है कि भारत के हत्यारे शासकों की इन कारगुजारियों में भारतीय जनता शामिल नहीं है। कि भारतीय जनता फिलिस्तीनी अवाम के साथ खड़ी है और फिलिस्तीनी नरसंहार का बदला अपने फासीवादी शासकों से जरूर लेगी। 

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।