‘‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’’

यह एक जानी-पहचानी बात है कि शासक वर्ग जब जिस वक्त जो नारे उछालता है हकीकत में वह स्वयं या तो उस पर यकीन नहीं रखता है या फिर वह अपने नारे के जरिये हकीकत पर पर्दा डालने का काम करता है। नारों का लेना-देना सिर्फ और सिर्फ कथनी से होता है। करनी से उसका दूर-दूर का भी नाता नहीं होता है। 
    
ऐसे नारे सामाजिक विद्रूपता पर पर्दा डालने में इस हद तक तो कामयाब हो ही जाते हैं कि किसी धूर्त पूंजीवादी नेता का राजनैतिक कैरियर परवान चढ़ जाता है और कई दफा तरह-तरह के नारों के जरिये ही वाक्जाल में माहिर नेता निरापद ढंग से अपना पूरा राजनैतिक जीवन जी लेता है। 
    
नारे उछालने और जुमले फेंकने में नरेन्द्र मोदी का कोई सानी नहीं है। इन महाशय का पूरा राजनीतिक जीवन इस बात की जीती-जागती मिसाल है कि कैसे बड़ी ही कलात्मकता और सूक्ष्मता के साथ जनता को मुगालते में रखकर धनलोलुप पूंजीपतियों की सेवा की जाती है। कैसे मीठी छुरी से जनता को हलाल किया जाता है। 
    
नारे उछालने और जनता को धोखा देने की कला ही किसी सफल पूंजीवादी राजनेता की सफलता-दर-सफलता की कुंजी है। और यदि यह कला चूक गयी या फिर बड़ा कलाकार आ गया तो समझो सारी राजनीतिक पूंजी मिट्टी में मिल गयी। 
    
मोदी की कलाकारी से उपजे किसी भी नारे को हकीकत की कसौटी में कस के देखिए आप पायेंगे कि जमीन व आसमान का अंतर है। मोदी ने अपने राजनैतिक जीवन में ‘बाइब्रेंट गुजरात’, ‘सबका साथ सबका विकास’ (बाद में इसमें सबका विश्वास और जुड़ गया)’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसे न जाने कितने नारे निरन्तर उछाले हैं। 
    
पूंजीवादी राजनीतिज्ञ के रूप में वही कामयाब है जो सबसे ज्यादा लफ्फाज है। सबसे ज्यादा नारेबाज है। सबसे ज्यादा जुमलेबाज है। 
    
इसी सिलसिले में 9-10 सितम्बर को नई दिल्ली में हो रहे जी-20 के शिखर सम्मेलन के नारे को लिया जा सकता है। 
    
इस शिखर सम्मेलन के लिए नारा उछाला गया है, ‘‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’’।
    
इसमें कोई शक नहीं है कि नारा आकर्षक है। काफी मेहनत से गढ़ा गया है और जी-20 की बैठक के लिए एक उद्देश्य प्रकट करता है। इस नारे की कई ढंग से व्याख्या की जा सकती है और लम्बे-लम्बे व्याख्यान अलग-अलग संदर्भों में दिये जा सकते हैं। राजनैतिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी इस नारे की व्याख्या की जा सकती है। और यहां तक कि पुरानी भारतीय वैदिक उक्ति ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम’’ के आधार पर लम्बी-लम्बी हांकी जा सकती है। 
    
इस नारे को यदि हकीकत की कसौटी में कसा जाये तो आप पायेंगे कि यह किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके जीवित पारिवारिक जनों को दी जाने वाली झूठी सांत्वना के अलावा कुछ नहीं है। 
    
हकीकत यही है कि न तो धरती एक है, न वह एक परिवार है और न ही उसका एक भविष्य है। 
    
और साथ ही यह भी सच है कि जी-20 या संयुक्त राष्ट्र संघ जैसे समूह या संस्था के द्वारा न तो धरती को एक रखा जा सकता है और न ही एक भविष्य की गारण्टी की जा सकती है। 
    
आज पूरी दुनिया दो विशाल शिविरों में बंटी हुयी है। एक तरफ पूंजीपति वर्ग है और दूसरी तरफ मजदूर-मेहनतकश वर्ग है। एक तरफ शोषक हैं दूसरी तरफ शोषित हैं। एक तरफ उत्पीड़क दूसरी तरफ उत्पीड़ित हैं। 
    
एक ओर सं.रा. अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी, रूस जैसी साम्राज्यवादी ताकतें हैं और दूसरी इन साम्राज्यवादी ताकतों से शोषित-उत्पीड़ित मजदूर-मेहनतकश जनता और तीसरी दुनिया के देश हैं।
    
एक तरफ आये दिन एक के बाद एक युद्ध थोपने वाले सं.रा. अमेरिका, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, रूस जैसे साम्राज्यवादी देश हैं तो दूसरी तरफ इन थोपे गये युद्धों से तबाह इराक, सीरिया, लीबिया, अफगानिस्तान जैसे देश हैं। 
    
कोई तो बताये कि यह कैसे संभव है कि एलन मस्क, बिल गेट्स, मुकेश अंबानी जैसे धनपशु और रात-दिन कल-कारखानों और खेतों में काम करने वाले मजदूर एक हो जायें। कैसे संभव है कि सं.रा.अमेरिका और तबाह-बर्बाद सीरिया एक हो जायें। किसी काल्पनिक दुनिया में ही संभव है कि बाघ और बकरी एक घाट में एक ही समय पानी पियें। 
    
जो दुनिया वर्ग, नस्ल, लिंग, जाति, रंग, धर्म आदि में किस्म-किस्म के भेद-उपभेदों में बंटी हो वह भला एक कैसे हो सकती है। दुनिया तभी एक हो सकती है जब वर्ग भेद बुनियादी तौर पर मिटा दिया जाये। यानी पूंजीपति वर्ग का वर्ग के बतौर अस्तित्व मिटा दिया जाये। इस मूल अंतरविरोध के मिटने के साथ ही यह संभव हो सकेगा कि पूरी दुनिया का एकीकरण हो। 
    
एक धरती और कम से कम हम मनुष्यों के लिए एक ही धरती है। फिलहाल इस वैज्ञानिक संभावना को नजरअंदाज कर दिया जाए कि हमारे ब्रह्माण्ड में कम से कम एक हजार पृथ्वी संभव हैं। हमारी धरती को सबसे ज्यादा नुकसान कौन पहुंचा रहा है। निःसंदेह व्यवस्था के रूप में साम्राज्यवादी-पूंजीवादी व्यवस्था और इसके नियामक के रूप में दुनिया का शासक वर्ग- पूंजीपति वर्ग। इस वर्ग के मुनाफे की हवस ने पूरी दुनिया के पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा दिया है। जमीन, जल, वायु कोई भी आज इस लालची धनपशु वर्ग के द्वारा पहुंचाये जाने वाले नुकसान से नहीं बचा है। यदि धरती को कोई बचाना ही चाहता है तो उसे सबसे पहले आज के शासक वर्ग से लोहा लेना होगा। 
    
ठीक यही बात ‘एक परिवार’ के संदर्भ में लागू हो सकती है। पूरी दुनिया एक सूत्र में तभी बंध सकती है जब किस्म-किस्म के बंटवारे समाप्त हों। सच्चा भाईचारा कायम करने का अर्थ है कि वर्ग, नस्ल, रंग, जाति, राष्ट्रीयता, लिंग आदि से उत्पन्न होने वाले भेद मिटाये जायें। 
    
क्योंकि धरती में किस्म-किस्म के बंटवारे मौजूद हैं इसलिए ऐसे में एक भविष्य की बात सौ फीसदी लफ्फाजी है। 
    
एलन मस्क, बिल गेट्स, मुकेश अम्बानी जैसे अपने भविष्य में अमीर और अमीर बनना चाहते हैं। जो बाइडेन, ऋषि सुनक, पुतिन, शी जिनपिंग, मोदी जैसे धूर्त राजनेता अपना भविष्य कैसे देखते हैं। स्वाभाविक तौर पर इनमें से हर कोई चाहेगा कि वह ताउम्र सत्ता के शिखर पर बैठा रहे। जो बाइडेन को छोड़ दिया जाए जो अमेरिकी संविधान के अनुसार अधिक से अधिक दो बार ही राष्ट्रपति बन सकता है बाकी अन्य तो चाहेंगे कि वे किसी भी तरह से सत्ता के शिखर पर बैठे रहें। धूर्त पूंजीपति वर्ग और उसके राजनेताओं और शोषण-उत्पीड़न की चक्की में पिसते मजदूरों-मेहनतकशों का भविष्य एक कैसे हो सकता है। जो एक की चाहत है वह दूसरे की मुसीबत है। पूंजी पूंजीपतियों का प्राण है तो मजदूर वर्ग चाहेगा ऐसी दुनिया बने जहां पूंजी का नामोनिशान न हो। सब पूरी क्षमता से मेहनत करें और सब जो कुछ पैदा हो, उसका अपनी-अपनी आवश्यकतानुसार उपभोग करें। 
    
‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’ का नारा एक हवा-हवाई नारा है। हकीकत में जो नारे उछाल रहे हैं वे ही मानव जाति के, सम्पूर्ण धरती के सबसे बड़े दुश्मन हैं। 

Tags

आलेख

/modi-sarakar-waqf-aur-waqf-adhiniyam

संघ और भाजपाइयों का यह दुष्प्रचार भी है कि अतीत में सरकार ने (आजादी के बाद) हिंदू मंदिरों को नियंत्रित किया; कि सरकार ने मंदिरों को नियंत्रित करने के लिए बोर्ड या ट्रस्ट बनाए और उसकी कमाई को हड़प लिया। जबकि अन्य धर्मों विशेषकर मुसलमानों के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया। मुसलमानों को छूट दी गई। इसलिए अब हिंदू राष्ट्रवादी सरकार एक देश में दो कानून नहीं की तर्ज पर मुसलमानों को भी इस दायरे में लाकर समानता स्थापित कर रही है।

/china-banam-india-capitalist-dovelopment

आजादी के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वह उग्र भूमि सुधार करेगी और जमीन किसानों को बांटेगी। आजादी से पहले ज्यादातर जमीनें राजे-रजवाड़ों और जमींदारों के पास थीं। खेती के तेज विकास के लिये इनको जमीन जोतने वाले किसानों में बांटना जरूरी था। साथ ही इनका उन भूमिहीनों के बीच बंटवारा जरूरी था जो ज्यादातर दलित और अति पिछड़ी जातियों से आते थे। यानी जमीन का बंटवारा न केवल उग्र आर्थिक सुधार करता बल्कि उग्र सामाजिक परिवर्तन की राह भी खोलता। 

/amerika-aur-russia-ke-beech-yukrain-ki-bandarbaant

अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता कभी भी चिंता का विषय नहीं रही है। वे यूक्रेन का इस्तेमाल रूसी साम्राज्यवादियों को कमजोर करने और उसके टुकड़े करने के लिए कर रहे थे। ट्रम्प अपने पहले राष्ट्रपतित्व काल में इसी में लगे थे। लेकिन अपने दूसरे राष्ट्रपतित्व काल में उसे यह समझ में आ गया कि जमीनी स्तर पर रूस को पराजित नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने रूसी साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ करने की अपनी वैश्विक योजना के हिस्से के रूप में यूक्रेन से अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिये हैं। 
    

/yah-yahaan-nahin-ho-sakata

पिछले सालों में अमेरिकी साम्राज्यवादियों में यह अहसास गहराता गया है कि उनका पराभव हो रहा है। बीसवीं सदी के अंतिम दशक में सोवियत खेमे और स्वयं सोवियत संघ के विघटन के बाद अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने जो तात्कालिक प्रभुत्व हासिल किया था वह एक-डेढ़ दशक भी कायम नहीं रह सका। इस प्रभुत्व के नशे में ही उन्होंने इक्कीसवीं सदी को अमेरिकी सदी बनाने की परियोजना हाथ में ली पर अफगानिस्तान और इराक पर उनके कब्जे के प्रयास की असफलता ने उनकी सीमा सारी दुनिया के सामने उजागर कर दी। एक बार फिर पराभव का अहसास उन पर हावी होने लगा।

/hindu-fascist-ki-saman-nagarik-sanhitaa-aur-isaka-virodh

उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया है। इस संहिता को हिंदू फासीवादी सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है। संहिता