मारूति प्रबंधन क्या कवच बदलकर वर्ग संघर्ष को रोक पाएगा?

/maruti-management-kya-kavach-badalakar-class-struggle-ko-rok-paayega

गुड़गांव/ मानेसर मारूति में 18 जुलाई 2012 में हुए मारूति काण्ड के पीछे असल कारण यह था कि मारूति यूनियन ने ठेका प्रथा खत्म करने तथा सभी ठेका मजदूरों को स्थाई करने के लिए मुखर मांग उठाई थी। इसका परिणाम यह हुआ कि प्रबंधन ने मारूति काण्ड रच लगभग 150 मजदूरों को जेल भेज दिया, 1800 अस्थाई व 546 स्थाई मजदूरों की नौकरी समाप्त कर दी गई। स्थाई मजदूरों का केस आज भी लेबर कोर्ट गुड़गांव में चल रहा है। मजदूर कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं।
    
मारूति प्रबंधन ने उस दौरान जहां मारूति काण्ड को वर्ग युद्ध की संज्ञा दी वहीं ठेका प्रथा खत्म करने के नाम पर 7-7 महीने के लिए अस्थाई मजदूर (TW) रखने का प्रावधान किया। 5 माह के ब्रेक के बाद इन्हें दोबारा भी 7 महीने के लिए बुलाया जाता था। 
    
12 साल से कोर्ट के धक्के खाकर मारूति से बर्खास्त किए गए 546 मजदूरों ने मानेसर में दिनांक 18 सितम्बर 2024 में अपना धरना प्रदर्शन शुरू किया। जनवरी 2025 में इनके साथ भारी तादाद में मारूति के पूर्व अस्थाई मजदूर (TW) जुड़ गए। इनकी मांग स्थाई काम पर स्थाई रोजगार तथा सभी अस्थाई मजदूरों (TW) को स्थाई करने की थी। प्रशासन व प्रबंधन ने मजदूरों का धरना उजाड़ दिया, कहीं पर भी इन्हें एकजुट नहीं होने दिया। उसके बाद मारूति सुजूकी मजदूर संघ ने कम्पनी की इस संदर्भी नीति में मामूली बदलाव का एक व्हाट्सएप मैसेज जारी किया। मारूति प्रबंधन की ऐसी कोई विज्ञप्ति हमें अभी तक नही मिली है। 
    
मारूति प्रबंधन ने अस्थाई मजदूरों (TW) के स्वरूप को बदल दिया है। अब एक साल के लिए फिक्स टर्म इम्प्लॉयमेंट-1 को रखा जाएगा तथा परफारमेंस के आधार पर उन्हें फिक्स टर्म इम्प्लॉयमेंट-2 व फिक्स टर्म इम्प्लॉयमेंट-3 में रखा जाएगा। कुल मिलाकर इनको अधिकतम 36 महीने के लिए इसके बाद इन्हें परफारमेंस के आधार पर सी.टी. की परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। 
    
18 जुलाई 2012 से पहले ठेका मजदूर 10-12 साल तक लगातार साथ में काम करते थे। उनके कोई अधिकार नहीं होते थे। लेकिन लगातार साथ में काम करने की वजह से उनकी स्थायी मजदूरों के साथ एक एकता बन जाती थी। इसी एकता को तोड़ने के लिए प्रबंधन ने ठेका मजदूर खत्म कर 6-7 माह के अस्थाई मजदूर रखे जिसे उनके आंदोलन के बाद अब उसने बढ़ा कर एक साल के लिए फिक्स टर्म पर रखना तय किया है ताकि मजदूर कोई आंदोलन ना कर सकें और अगर ऐसा किया तो उसमें यह भय बैठा रहे कि मुझे फिक्स टर्म इम्प्लॉयमेंट-2 व फिक्स टर्म इम्प्लॉयमेंट-3 में प्रमोट नहीं किया जाएगा। 
    
कुल मिला कर प्रबंधन की इस कार्यवाही को मजदूरों की जीत कहा जाए या प्रबंधन की जीत या वर्ष 2012 के वर्ग सघर्ष से डरे प्रबंधन की नित नई चालबाजी। सवाल यह भी है कि मजदूर अपने वर्ग संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे या प्रबंधन के लालीपॉप का झंडा उठाए अपनी जीत का मुगालता पाले रहेंगे।           -गुड़गांव संवाददाता 
 

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।