पाक-अफगान टकराव

Published
Sun, 03/01/2026 - 07:02
/pak-afagan-takaraav

हाल ही में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच लम्बे समय से जारी टकराव के खुले युद्ध के स्तर पर पहुंचने की घोषणा कर दी। 22 फरवरी से दोनों देशों की ओर से शुरू हुए हमले अब युद्ध के स्तर पर पहुंच गये हैं। पाकिस्तान ने काबुल व अन्य अफगान शहरों पर हवाई बमबारी की है तो अफगानिस्तान ने सीमा पर स्थित क्षेत्रों पर हमले किये हैं। 
    
किसी जमाने में पाकिस्तान व अफगानिस्तानी तालिबानी शासक घनिष्ठ सहयोगी थे। 1996 में अफगानिस्तान में जब पहली बार तालिबानी सरकार बनी थी तो पाकिस्तान उसे मान्यता देने वाले पहले देशों में से एक था। 2021 में जब अफगानिस्तान से अमेरिकी साम्राज्यवादियों को खदेड़ कर तालिबानी फिर से सत्ता में आये तो पाकिस्तान ने उसकी वापसी का स्वागत किया था। पर बीते 5 वर्षों में दोनों इस्लामी पड़़ोसी देशों के बीच बार-बार टकराव होता रहा और अब यह टकराव बिगड़ कर युद्ध के स्तर पर जा पहुंचा है। 
    
पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान में पाकिस्तानी तालिबान या टीटीपी सुरक्षित पनाह हासिल किये हुए हैं और यह आतंकवादी संगठन पाकिस्तान के भीतर आतंकवादी हमले करता रहा है। टीटीपी का गठन 20 वर्ष पहले अमेरिका-नाटो के खिलाफ लड़ाई में तालिबान का सहयोग करने व पाकिस्तान से लड़ने के लिए किया गया था। इसने पाक-अफगान सीमा पर कई इलाकों पर कब्जा जमा लिया था। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानी सत्ता इस संगठन को पाल-पोस रही है। इसके साथ ही पाकिस्तान का आरोप है कि बलूच विद्रोही भी अफगानिस्तान में शरण पाते रहे हैं। दूसरी ओर अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान आई एस आई एस सदस्यों का पनाह देता रहा है और यह संगठन अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता के खिलाफ कई आतंकी हमले कर चुका है। 
    
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच आतंकी हमलों के अलावा विवादित सीमा व शरणार्थियों के चलते भी विवाद है। 2600 किमी. लम्बी सीमा को अफगानिस्तान मान्यता नहीं देता है। पाकिस्तान में लाखों अफगान नागरिक शरण लिए हुए हैं। अब पाकिस्तन ने इन शरणार्थियों पर रुख कड़ा कर हजारों शरणार्थियों को निष्कासित कर दिया है। पाकिस्तान हर उस शरणार्थी के निष्कासन पर अड़ा है जिसने वीजा नहीं प्राप्त किया है। 
    
भारत-तालिबान के बीच 2-3 वर्षों में बढ़ते संबंधों ने भी पाकिस्तान को परेशान किया है। इस युद्ध के मौके पर भी पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत का उपनिवेश बना दिया है। भारतीय शासकों ने भी पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर हवाई हमलों की निन्दा कर संकेत दे दिया है कि इस युद्ध में वे अफगानिस्तान के साथ हैं। 
    
वहीं अमेरिकी सरगना ट्रम्प ने खुलकर पाकिस्तान का पक्ष लिया है। जबकि चीन, ईरान, तुर्की, सऊदी अरब आदि देशों ने इस बढ़ते टकराव पर चिंता व्यक्त कर मध्यस्थता के प्रयास तेज कर दिये हैं। 
    
सैन्य ताकत के मामले में अफगानिस्तान पाक से बहुत ज्यादा कमजोर है पर तालिबान की गुरिल्ला युद्ध की रणनीति पाकिस्तान को लम्बे समय तक हैरान-परेशान कर सकती है। साथ ही घने बसे पाकिस्तानी आबादी वाले इलाकों में तालिबानी हमले बड़े पैमाने पर नुकसान पैदा कर सकते हैं। 
    
इस टकराव की स्थिति तक दोनों देशों के पहुंचने में एक बड़ी भूमिका अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी साम्राज्यवादियों की भी रही है। दोनों देशों में आतंकी समूहों को पालने-पोसने में ये भूमिका निभाते रहे हैं। अब भस्मासुर बन चुके ये समूह टकराव का कारण बन रहे हैं। इस टकराव का खामियाजा दोनों देशों की निर्दोष जनता उठायेगी। जबकि शासक अंधराष्ट्रवाद का सहारा ले अपनी-अपनी सत्ता मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। 

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।