बेलसोनिका मजदूरों का संघर्ष मजदूर आन्दोलन के लिए उदाहरण

बेलसोनिका के मजदूर अपनी एकता को और ज्यादा मजबूत कर मजदूर आंदोलन के लिए उदाहरण पेश कर रहे हैं।
    

जैसा कि आपको पता है कि बेलसोनिका प्रबंधन और बेलसोनिका यूनियन के बीच में छंटनी को लेकर गतिरोध जारी है। इसी संघर्ष के दौरान कंपनी प्रबंधन हमारे 30 साथियों को अब तक निकाल चुका है जिसमें से 13 साथी निलम्बित और 17 साथी बर्खास्त हैं। 
    

बेलसोनिका यूनियन हर मजदूर के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। यूनियन, जो साथी निकाले गए हैं, उनकी आर्थिक मदद के लिए एक प्रस्ताव लाई है। यूनियन ने प्रस्ताव रखा कि काम कर रहे साथी प्रत्येक बर्खास्त और निलंबित साथी के लिए 15 रु. के हिसाब से सहयोग करें जो 450 रु. होता है जिसमें सभी मजदूर साथियों ने बढ़-चढ़ कर योगदान किया।
    

संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए यूनियन  4 मई से क्रमिक भूख हड़ताल पर है जिसमें 2-3 साथी हिस्सेदारी करते हैं। इसके अलावा सभी निलंबित और बर्खास्त साथियों के साथ कई मजदूर साथी लगातार धरना स्थल पर बने रहते हैं।
    

कई मजदूर साथी ए शिफ्ट जो सुबह 6.20 पर शुरू होती है, के साथी रात को भी धरना स्थल पर पहुंच जाते हैं और सुबह उठकर अपनी ड्यूटी ज्वाइन करते हैं। इसी तरह दोपहर की बी शिफ्ट के साथी रात को 12ः20 बजे शिफ्ट छूटने के बाद धरना स्थल पर ही पहुंच जाते हैं।
    

सी शिफ्ट के मजदूर साथी सुबह शिफ्ट छूटने के बाद धरना स्थल पर ही आराम करते हैं। इस तरीके से वह अपनी एकता और संघर्ष को मजबूत कर रहे हैं। 
    

इसी प्रकार से कई मजदूर साथी अपने घरों से धरना स्थल पर बैठे साथियों के लिए खाने-पीने से लेकर सोने-बिछाने के इंतजाम में भी भरपूर योगदान दे रहे हैं।         -जैनेंद्र, बेलसोनिका मजदूर

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।