धनपशुओं की लालसा

/dhanpasuon-ki-laalsa

किसी भी औद्योगिक क्षेत्र में आये दिन मजदूर दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। आये दिन कभी किसी मजदूर का हाथ मशीन में आ जाता है तो कभी थोड़ी सी असावधानी उसके जीवन को हमेशा के लिए मुसीबत में डाल देती है। किसी भी औद्योगिक क्षेत्र के सरकारी या ईएसआई अस्पतालों में घायल मजदूरों को देखा जा सकता है। ये औद्योगिक दुर्घटनाएं क्यों होती हैं। इनका सबसे बड़ा कारण है अत्यधिक काम। कभी-कभी तो मजदूर चौबीस तो क्या छत्तीस घण्टों तक लगातार काम करते रहते हैं। काम के घण्टे आम तौर पर ही बारह से चौदह तक हो चुके हैं। कुछ सरकारी और बड़ी कम्पनियों के मेन प्लांट ही इस बात के अपवाद हैं जहां आज भी काम के घण्टे आठ हैं। अन्यथा हर कहीं काम के घण्टे कम से कम 12 हैं। 
    
ऐसे में जब कोई धनपशु काम के घण्टे और अधिक बढ़ाने की मांग करता है तो इसका क्या मतलब है। क्या वह यह चाहता है कि मजदूर और अन्य कर्मचारी असमय ही मौत के मुंह में चले जायें। अभी कुछ समय पहले ही बेंगलुरू में एक जवान कर्मचारी की अत्यधिक काम की वजह से मौत हो चुकी है। 
    
आलीशान घरों में रहने वाले धनपशु जिन्होंने मजदूरों की मेहनत को लूट-लूट कर सारे ऐय्याशी के साधन जुटा रखे हैं वे उपदेश दे रहे हैं कि मजदूरों-कर्मचारियों को हफ्ते में 90 घण्टे काम करना चाहिए। रविवार को भी आराम नहीं करना चाहिए। 
    
पहले इन्फोसिस के मालिक नारायण मूर्ति ने हफ्ते में 70 घण्टे काम की वकालत की फिर उससे बढ़कर एक और धनपशु लार्सन एण्ड टुब्रो (एल एण्ड टी) के अध्यक्ष एस एन सुब्रमण्यम ने सप्ताह में 90 घण्टे के काम की वकालत शुरू कर दी। यह धनपशु मजदूरों-कर्मचारियों के पारिवारिक जीवन को अपमानित ही नहीं कर रहा है बल्कि उसे पूरी तरह से खत्म कर देना चाहता है। कहता है, ‘कौन अपनी बीबी को कितनी देर घूर सकता है’। ये धनपशु अपनी बीबी के अलावा कहां-कहां और क्या-क्या घूरते हैं इसकी असंख्य कहानियां हैं। आये दिन धनपशुओं के व्यक्तिगत जीवन के खुलासे होते रहते हैं। 
    
70-90 घण्टे काम के सप्ताह का मतलब यही निकलेगा कि मजदूर-कर्मचारी न तो आराम कर सकें और न मनोरंजन कर सकें। न अपने पारिवारिक जीवन और न सामाजिक जीवन को जी सकें। मशीन की तरह वे रात-दिन बस पूंजीपतियों की तिजोरी को भरते रहें। होना तो चाहिए था कि काम के घण्टे कम होते और उन लोगों को काम का अवसर मिलता जो बेरोजगार हैं। परन्तु ये धूर्त धनपशु तो मजदूरों-कर्मचारियों को निचोड़ लेना चाहते हैं।

 

यह भी पढ़ें :-

1. मजदूर वर्ग के शोषण को बढ़ाने की कवायद

2. नवउदारवाद और काम के बढ़ते घण्टे

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।