एक मजदूर की अपने मजदूर साथियों से अपील

कारखाने में काम करते हुए, सब कुछ सहन करते, चलते-फिरते मशीनों और लाशों में तब्दील होते हम मजदूर, जिनको अब कुछ भी महसूस नहीं होता है। अपने आस-पास हो रहे गलत का विरोध करने की ताकत भी हम मजदूरों में नही रही है। कोई भी गलत बात अब हम को प्रभावित नहीं करती है।
    
मशीन पर कार्य करते हुए एक मजदूर का हाथ मशीन में आने से उस मजदूर का अंगूठा कट जाता है। और उसको अगले ही दिन कारखाने से निकाल दिया जाता है, और ये बात हम मजदूरों को बिलकुल भी नहीं कचोटती है।
    
जब भी कोई मजदूर इस दमन और शोषण के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे भी तानाशाही फरमान सुना काम से निकाल दिया जाता है।
    
और इतना कुछ होने के बाद भी हम मजदूर हाथ पर हाथ रखकर सिर्फ अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं।
    
ऐसे तो नही थे हम, कि घटनाएं कुचलती जाएं, और हम मूकदर्शक बन अपनी बारी का इंतजार करते रहें।
    
हम करते थे विरोध गलत का, शोषण का। पहले हम मजदूर हर दमन, हर शोषण का जवाब अपनी सामूहिक एकता से देते थे। हम कारखाने में काम करने वाले हर मजदूर के सुख-दुख में उसके साथ खड़े रहते थे। और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत थी।
    
लेकिन दमन और शोषण के खिलाफ लड़ते-लड़ते हम मजदूर शोषकों के षडयंत्र के शिकार क्यों हो गए?
    
हम मजदूर ठेका-परमानेंट, नकली-असली में बंट गए। अपना-अपना स्वार्थ देखने लग गए।
    
हम मजदूरों को चाहिए कि हम स्वार्थ से परे हटकर, अपने जिंदा होने का सबूत देते हुए, अपने भीतर के सारे विभेद खत्म करते हुए फिर से अपनी सामूहिक एकता बनाकर अपने भाईचारे का परिचय दें। वर्ग एकता के द्वारा सब कुछ संभव है
        
-एक मजदूर, बेलसोनिका

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।