गणतंत्र दिवस यानी हैसियत, ताकत का प्रदर्शन

भारत का गणतंत्र दिवस एक बार फिर से उसी चीज का गवाह बना जिस चीज का हर साल प्रदर्शन, देश के भीतर और बाहर के लिए किया जाता है। यानी सैन्य ताकत का प्रदर्शन और इस सैन्य प्रदर्शन के आवरण के लिए भारत की सांस्कृतिक विविधता का इस्तेमाल किया जाता है।

भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के शासकों द्वारा कितनी ही अच्छी-अच्छी, मीठी-मीठी बातें की जाती हों पर हकीकत यह है कि यह तंत्र गण के ऊपर बोझ सा बन गया है। यह महज सस्ती तुकबंदी की बात नहीं है बल्कि भारत के शासक वर्ग, पूंजीपति वर्ग व भू-स्वामी वर्ग की आम भारतीय मजदूर-मेहनतकशों, किसानों, आदिवासियों, दलितों व अन्य शोषित-उत्पीड़ित जनों से दिनोंदिन गहराते अंतर्विरोध की बात है। भारत के चंद अमीर अंबानी-अदानी देश की आय, प्राकृतिक संसाधनों व पूरे तंत्र को अपने हितों में जैसा चाहे वैसा इस्तेमाल कर रहे हैं। ये दिनोंदिन अमीर और अमीर बनते जा रहे हैं और जबकि आमजन गरीबी, बेरोजगारी के भंवर में फंसे हुए हैं। ऐसे में सैन्य ताकत का प्रदर्शन अपना अर्थ अपने आप कह देता है।

इस वर्ष के गणतंत्र दिवस के अवसर पर दो परेड हुईं। एक परेड जो हर वर्ष होती है। और एक परेड नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तरह आसियान के राष्ट्र प्रमुखों की थी। दोनों ही परेड एक-दूसरे को भारत के शासक मोदी की ताकत का प्रदर्शन बन गयी। पहली परेड ने दूसरे को, दूसरे ने पहले को देखा।

पहली बार दस देशों के प्रमुख गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर थे। आसियान दक्षिण पूर्व एशिया के दस देशों का सार्क (दक्षेस) की तरह का संगठन है।(ए.एस.ई.ए.एन.- एसोसिएशन आफ द साउथ ईस्ट एशियन नेशन्स) ये देश प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर सार्क से अधिक एकजुट हैं। इन देशों को भारत अपने विस्तारवादी मंसूबों के अनुरूप पाता है। इन देशों को लेकर ऐसे ही मंसूबे चीन भी पालता है। पर असल में ये देश मुख्य तौर पर अमेरिकी साम्राज्यवादियों के साथ उसके सहयोगी जापान और आस्ट्रेलिया के प्रभाव क्षेत्र में हैं। इनका व्यापार का मुख्य हिस्सा भी इन्हीं के साथ है। इन देशों के प्रमुखों को गणतंत्र दिवस का मुख्य अतिथि बनाकर भारत ने अमेरिकी साम्राज्यवादियों की शह पर अपने इरादे जाहिर किये। सार्क की तरह भारत के लिए आसियान से लाभ उठाना आसान नहीं है। सार्क में पाकिस्तान की तरह यहां उसे कई अन्य से होड़ करनी है।

गणतंत्र दिवस पर बजे नक्कारखाने के समय तूती सरीखी एक क्षीण आवाज देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी की थी। भाजपा-संघ ने राहुल गांधी को उनकी हैसियत बताने के लिए इस मौके का खूब इस्तेमाल किया। छठी पंक्ति पर बैठा दिया गया। बेचारे राहुल के पास मुस्कराने के अलावा कोई चारा नहीं था। उन्होंने एक पत्र गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी कर संविधान की रक्षा का आह्वान किया। भारतीय संविधान में छेड़छाड़ का उनकी पार्टी का पुराना इतिहास रहा है। अब मौका संघ-भाजपा को मिला है तो वे क्यों न अपना शौक पूरा करें। संविधान की रक्षा सबसे अच्छे ढंग से उसमें नये-नये संशोधन और प्रावधान जोड़कर ही की जा सकती है। इसे भारत के शासक बहुत अच्छे ढंग से समझते हैं।

गणतंत्र दिवस के समय की चीजों का बहुत प्रतीकात्मक अर्थ है। मुख्य अतिथियों के लिए सजाये गये मंच में हालैंड से लाये गये फूलों का इस्तेमाल हो रहा था। विदेशी फूल, विदेशी नेता, विदेशी हथियार, विदेशी तकनीक से बने टैंक-मिसाइलें आदि बता देती हैं कि हमारा गणतंत्र कितना मजबूत व ताकतवर इन 68 सालों में हो चला है।

आलेख

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है।

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?