मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट

6 फरवरी को सुबह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 150 किलोमीटर दूर हरदा जिले के बैरागढ़ गांव में पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट होने से 13 लोगों की मौत हो गयी (हालांकि स्थानीय निवासियों द्वारा मरने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा बताई जा रही है। इस विस्फोट में बच्चों के भी मारे जाने की पूरी संभावना है क्योंकि पटाखा उद्योग में बच्चे भी काम करते हैं)। फैक्टरी के मालिक सोमेश अग्रवाल और राजेश अग्रवाल को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वे मध्य प्रदेश छोड़कर दूसरे राज्य में भागने की कोशिश कर रहे थे।
    
हरदा स्थित इस फैक्टरी का लाइसेंस कुछ समय पहले निलंबित कर दिया गया था। तब राजेश अग्रवाल ने अपने भाई सोमेश अग्रवाल के नाम से लाइसेंस लिया था। लाइसेंस निलंबन के समय में भी इस फैक्टरी में काम कभी बंद नहीं हुआ। इस फैक्टरी में 2015 में हुए विस्फोट में 2 लोग मारे गये थे। मालिक राजेश अग्रवाल को इस मामले में 2021 में 10 साल की सजा भी हुई है। फिलहाल वो जमानत पर बाहर है। 2017 और 2022 में भी यहां विस्फोट होने से कई लोग मारे गये थे।
    
अपनी फैक्टरी लगाने से पहले राजेश अग्रवाल की पटाखों की एक दुकान हुआ करती थी। बाद में उसने फैक्टरी खोली अभी फिलहाल उसकी पांच फैक्टरियां हैं। उसके पास 15 किलो से लेकर 300 किलोग्राम तक के 12 अलग-अलग लाइसेंस थे पर वहां ट्रक भर-भर कर बारूद आता था। और जिस समय यह विस्फोट हुआ उस समय भारी मात्रा में बारूद तहखानों में जमा था। लेकिन सुरक्षा के नाम पर यहां कुछ भी इंतजाम नहीं थे। 
    
फैक्टरी के आस-पास रहने वालों के मकान भी इस विस्फोट के कारण भीषण रूप से प्रभावित हुए हैं। विस्फोट का प्रभाव 1 किलोमीटर तक के दायरे में है। विस्फोट के समय जो लोग रास्ते से गुजर रहे थे उनमें से भी कई लोग मारे गये हैं और घायल हुए हैं। ऐसे बच्चे हैं जिनके मां-बाप इस दुर्घटना में मारे गये हैं। स्थानीय निवासियों में फैक्टरी मालिक राजेश उर्फ़ राजू के प्रति बहुत गुस्सा है। वे बताते हैं कि किस तरह राजू स्थानीय शासन-प्रशासन को अपनी जेब में रखता था। मलबे में फैक्टरी मालिक का राशन कार्ड भी मिला है जिसमें राजेश अग्रवाल की आय महज़ 60 हज़ार रुपये दिखाई गयी है। 
    
इस घटना के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आया और कई फैक्टरियों को उसने सील कर दिया। लेकिन कब तक। कुछ दिनों बाद ये घटना भी भुला दी जाएगी। और फिर किसी और जगह मौत की बारूद मजदूरों के लिए बिछा दी जाएगी। यह अकेली ऐसी घटना नहीं है जो रिहायश के इलाके में बनी फैक्टरी में हुई है।
    
आज जब देश का पूंजीपति वर्ग पूरे देश के स्तर पर मौजूद श्रम कानूनों को खत्म कर मज़दूरों के श्रम की बेतहाशा लूट की छूट चाहता है तब उसका एक परिणाम हमें आये दिन औद्योगिक दुर्घटनाओं के रूप में सामने दिख रहा है। कभी हमें ये फैक्टरियों में होने वाली ठंडी मौतों के रूप में दिखायी देती हैं तो कभी अचानक होने वाले विस्फोट लगातार मजदूरों की सुरक्षा के प्रति मालिकों द्वारा बरती गयी लापरवाही को दिखा देते हैं। कभी हमें ये दुर्घटनाएं देश के मारुती जैसे बड़े संस्थानों में दिखाई पड़ती है तो कभी गांव-देहात के स्तर पर मौजूद अदने से पूंजीपति वर्ग की फैक्टरी में। कभी हम देखते हैं कि केंद्र व राज्य सरकारें इन्हें प्रोत्साहन दे रही होती हैं तो कभी स्थानीय स्तर पर मौजूद शासन-प्रशासन। 
    
ऐसी घटनाओं पर सिर्फ और सिर्फ मज़दूर वर्ग ही अपनी संगठित एकता के दम पर लगाम लगा सकता है।
 

आलेख

/modi-sarakar-waqf-aur-waqf-adhiniyam

संघ और भाजपाइयों का यह दुष्प्रचार भी है कि अतीत में सरकार ने (आजादी के बाद) हिंदू मंदिरों को नियंत्रित किया; कि सरकार ने मंदिरों को नियंत्रित करने के लिए बोर्ड या ट्रस्ट बनाए और उसकी कमाई को हड़प लिया। जबकि अन्य धर्मों विशेषकर मुसलमानों के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया। मुसलमानों को छूट दी गई। इसलिए अब हिंदू राष्ट्रवादी सरकार एक देश में दो कानून नहीं की तर्ज पर मुसलमानों को भी इस दायरे में लाकर समानता स्थापित कर रही है।

/china-banam-india-capitalist-dovelopment

आजादी के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वह उग्र भूमि सुधार करेगी और जमीन किसानों को बांटेगी। आजादी से पहले ज्यादातर जमीनें राजे-रजवाड़ों और जमींदारों के पास थीं। खेती के तेज विकास के लिये इनको जमीन जोतने वाले किसानों में बांटना जरूरी था। साथ ही इनका उन भूमिहीनों के बीच बंटवारा जरूरी था जो ज्यादातर दलित और अति पिछड़ी जातियों से आते थे। यानी जमीन का बंटवारा न केवल उग्र आर्थिक सुधार करता बल्कि उग्र सामाजिक परिवर्तन की राह भी खोलता। 

/amerika-aur-russia-ke-beech-yukrain-ki-bandarbaant

अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता कभी भी चिंता का विषय नहीं रही है। वे यूक्रेन का इस्तेमाल रूसी साम्राज्यवादियों को कमजोर करने और उसके टुकड़े करने के लिए कर रहे थे। ट्रम्प अपने पहले राष्ट्रपतित्व काल में इसी में लगे थे। लेकिन अपने दूसरे राष्ट्रपतित्व काल में उसे यह समझ में आ गया कि जमीनी स्तर पर रूस को पराजित नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने रूसी साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ करने की अपनी वैश्विक योजना के हिस्से के रूप में यूक्रेन से अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिये हैं। 
    

/yah-yahaan-nahin-ho-sakata

पिछले सालों में अमेरिकी साम्राज्यवादियों में यह अहसास गहराता गया है कि उनका पराभव हो रहा है। बीसवीं सदी के अंतिम दशक में सोवियत खेमे और स्वयं सोवियत संघ के विघटन के बाद अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने जो तात्कालिक प्रभुत्व हासिल किया था वह एक-डेढ़ दशक भी कायम नहीं रह सका। इस प्रभुत्व के नशे में ही उन्होंने इक्कीसवीं सदी को अमेरिकी सदी बनाने की परियोजना हाथ में ली पर अफगानिस्तान और इराक पर उनके कब्जे के प्रयास की असफलता ने उनकी सीमा सारी दुनिया के सामने उजागर कर दी। एक बार फिर पराभव का अहसास उन पर हावी होने लगा।

/hindu-fascist-ki-saman-nagarik-sanhitaa-aur-isaka-virodh

उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया है। इस संहिता को हिंदू फासीवादी सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है। संहिता