फिलिस्तीन में इजरायली हमले के खिलाफ दिल्ली में कन्वेंशन

फिलिस्तीन में इजरायली हमले के खिलाफ दिल्ली में कन्वेंशन

दिल्ली/ जन अभियान-दिल्ली द्वारा 25 अगस्त  को ‘इजरायली हमला और फिलीस्तीन मुक्ति संघर्ष की चुनौतियां’ विषय पर गढ़वाल भवन में एक कन्वेंशन का आयोजन किया गया। यह कन्वेंशन फिलिस्तीन में जारी इजरायली हमले के खिलाफ किया गया। गत वर्ष 7 अक्टूबर से लेकर अब तक इजरायली सेना ने अत्याधुनिक हथियारों और विध्वंसक हवाई बमबारी के द्वारा गाजा पट्टी को जमींदोज कर दिया है। गाजा पट्टी जिसमें 23 लाख से अधिक नागरिक आबाद थे, उनके 4 लाख से अधिक घरों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में इजरायली सेना ने अपने अत्याधुनिक हथियारों से अब तक 40,500 से अधिक फिलिस्तीनी लोगों को मार दिया है। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या दो तिहाई से अधिक है। 20,000 से अधिक लोग लापता हैं तथा एक लाख से अधिक लोग घायल हैं। फिलिस्तीनियों का कत्लेआम और उनको भगाने की कार्रवाई लगातार जारी है।
    

मजदूर-मेहनतकश और छोटे-मोटे व्यवसाय करने वाले लाखों लोगों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया है। वे लोग शरणार्थी शिविरों में बहुत ही खराब परिस्थितियों में रह रहे हैं। इनका जीवन पूरी तरह राहत सामग्री पर निर्भर है। शरणार्थी शिविरों में भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यहां 80 प्रतिशत से अधिक लोग जिनमें महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक है, कुपोषण और बीमारी के शिकार हैं। 
    

कन्वेंशन में जन अभियान-दिल्ली के घटक संगठनों के सदस्य-कार्यकर्ताओं सहित कई बुद्धिजीवी, प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। कन्वेंशन में फिलिस्तीनी लोगों पर इजरायली सेना द्वारा की जा रही अमानवीय सैनिक कार्रवाई की कठोर शब्दों में निंदा की गई। कन्वेंशन में वक्ताओं ने इजरायली शासकों को अत्याचारी, कब्जाकारी व फिलिस्तीनियों का हत्यारा बताया। हमास और उसके लड़ाकों को खत्म करने के नाम पर इजरायली सेना की कार्रवाई का असल मकसद फिलिस्तीन की जमीन पर पूर्ण नियंत्रण कायम करना है। उसका मकसद वहां के मूल निवासियों को गुलामों की तरह दोयम दर्जे का नागरिक बनाना है अथवा उनको उनकी जमीन से भगा देना है। 
    

इजराइल का फिलिस्तीनियों पर ऐसा भयानक और अमानवीय आक्रमण पहली बार नहीं हुआ है बल्कि 1948 में जब फिलिस्तीन की धरती पर इजराइल नाम के देश को बसाया गया, तभी से साम्राज्यवादी अमेरिकी-ब्रिटिश शासकों की मदद से इजरायली सेना ने फिलिस्तीनियों पर अत्याचार शुरू कर दिया था। इजरायल ने अनेकों बार फिलिस्तीनियों पर हमला करके न केवल वहां के लाखों नागरिकों की हत्याएं की हैं बल्कि हर बार उनकी जमीन पर कब्जा करता रहा है। इजराइल ने फिलीस्तीनी महिलाओं और उनके बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न से लेकर भांति-भांति के अमानवीय अत्याचार को अंजाम दिया है। अत्याचारी जियनवादी इजरायल के खिलाफ हर फिलिस्तीनी के दिल में नफरत की ज्वाला जल रही है।                         
    

दुनिया भर में मजदूर-मेहनतकश और इंसाफपसंद लोग हमास की कार्रवाई के लिए इजरायली शासकों और उसके आका अमेरिका को ही जिम्मेदार बता रहे हैं। अमेरिका की निगाह अरब देशों में मौजूद प्राकृतिक तेल भंडार पर है। वह इजरायल के माध्यम से पूरे मध्य पूर्व और अरब देशों पर अपना नियंत्रण कायम करने की मंशा से काम कर रहा है।
    

कन्वेंशन में इस बात को रेखांकित किया गया कि जब तक पूंजीवादी-साम्राज्यवादी शोषण धरती पर मौजूद रहेगा, तब तक मजदूरों-मेहनतकशों, कमजोर राष्ट्रीयताओं एवं कमजोर राष्ट्रों का शोषण-दमन तथा उनको कुचलने की कार्रवाई लुटेरे शासकों द्वारा लगातार चलती रहेगी। आज समाज में मौजूद गरीबी, भुखमरी तथा भांति-भांति के पाशविक अपराध और नस्लीय, धार्मिक और क्षेत्रीय आधार पर चलने वाले युद्धों के पीछे पूंजीवादी-साम्राज्यवादी शासक जिम्मेदार हैं। शोषण पर आधारित पूंजीवादी-साम्राज्यवादी शासन व्यवस्थाओं को खत्म कर ही दुनिया भर में मौजूद तमाम सामाजिक समस्याओं और अमानवीय युद्धों को खत्म किया जा सकता है। ऐसा करके ही समूचे मानव समाज और प्रकृति को बचाया जा सकता है। इस काम को अंजाम देने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी मजदूरों-मेहनतकशों के कंधों पर है। क्योंकि लूट और युद्ध का दर्द और पीड़ा सबसे ज्यादा उन्हीं को भुगतनी पड़ रही है। फिलिस्तीन समस्या का समाधान भी दुनिया भर के मजदूरों-मेहनतकशों की पहल के बिना सम्भव नहीं है। हर हाल में मजदूरों-मेहनतकशों को आगे आना होगा।
    

जन अभियान-दिल्ली राजधानी में मजदूरों-मेहनतकशों के बीच काम करने वाले संगठनों का एक साझा मंच है। इस मंच को बनाने में इंकलाबी मजदूर केंद्र, डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट, लोक पक्ष, मजदूर सहयोग केंद्र, शहीद भगत सिंह छात्र नौजवान सभा, भाकपा (माले) मास लाइन तथा बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन की महत्वपूर्ण भूमिका है। 
    

कन्वेंशन में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें निम्नलिखित मांगें प्रस्तावित हैं-

1. गाजा पट्टी में फिलीस्तीनी जनता पर भयानक हमले व जनसंहार पर तत्काल रोक लगे तथा वहां से इजरायली सेना का नियंत्रण खत्म किया जाए।
2. जमींदोज किए गए सभी घरों, स्कूलों, अस्पतालों इत्यादि का पुनर्निर्माण कर तथा पानी, बिजली एवं अन्य जरूरी सामग्रियों की आपूर्ति कर यथाशीघ्र शिविरों में रह रहे नागरिकों को वहां आबाद किया जाए। इसकी पूरी कीमत इजरायल से वसूल की जाए।
3. गाजा पट्टी, वेस्ट बैंक और जेरूशलम के फिलिस्तीनी क्षेत्र में 1967 के बाद बसाई गई इजरायली बस्तियों एवं सेना की चौकियों को हटाकर सेना की निगरानी को समाप्त किया जाए।
4. भारत सरकार अपनी विदेश नीति के अनुरूप फिलीस्तीन मुक्ति संघर्ष का खुला समर्थन करे तथा इजरायली हमले के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ में आवाज उठाए।
5. भारत सरकार इजरायल एवं अमेरिका के साथ अपने सभी सैनिक समझौतों को रद्द करे तथा वहां किसी भी तरह के हथियारों की आपूर्ति बंद करे।
6. भारत सरकार अपने देश से इजरायली शासकों के लिए मजदूरों की आपूर्ति बंद करे तथा मजदूरों की आपूर्ति वाले किसी भी तरह के विज्ञापन पर रोक लगाए।
7. संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इजरायली गुलामी से फिलीस्तीन को आजाद कराने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए। 
        -दिल्ली संवाददाता

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।