फोर्ड : यूनियन का समझौता-मजदूर आक्रोशित

अमेरिका में लम्बे समय से चल रही आटो मजदूरों की हड़ताल को यूनियन नेतृत्व क्रमशः समाप्त करने की ओर बढ़ रहा है। अमेरिकी आटो मजदूरां का ट्रेड यूनियन केन्द्र यूनाइटेड आटो वर्कर्स (न्।ॅ) का नेतृत्व वैसे तो इस कदर समझौतापरस्त व पूंजीपरस्त है कि वह हड़ताल करना ही नहीं चाह रहा था पर आटो मजदूरों की बढ़ती दुर्दशा से उपजे गुस्से से वह हड़ताल को मजबूर हुआ। 
    
हालांकि हड़ताल घोषित करने के बाद भी वह इसे सीमित ही बनाये रखने में लगा रहा। समूचे मजदूरों को हड़ताल पर उतार अमेरिका के समूचे आटो उद्योग को एक झटके में झटका देने के बजाय इसने कुछ प्लांटों के कुछ मजदूरों के हड़ताल व शेष के काम पर होने की नीति अपनायी पर उसकी इस नीति के बावजूद मजदूरों में लड़ने का इस कदर जज्बा था कि हड़ताल लम्बी खिंचती गयी और कुछ अन्य प्लांटों के मजदूर भी नेतृत्व के निर्देशों के उलट हड़ताल में शामिल होते गये। ऐसे में यूनियन नेतृत्व इस बात से घबरा उठा कि कहीं हड़ताल के लम्बा चलने से थकने के बजाय मजदूर अधिक व्यापक हड़ताल की ओर न बढ़ जायें। ऐसे में उसने समझौते के प्रयास तेज कर दिये। 
    
समझौते के प्रयासों के परिणामस्वरूप नेतृत्व ने फोर्ड कंपनी प्रबंधन से पहला समझौता कर फोर्ड मजदूरों को काम पर लौटने का आदेश दे दिया। यूनियन नेतृत्व ने समझौते का विस्तृत विवरण तक मजदूरों को देने की जरूरत नहीं समझी और इस समझौते को मजदूरों की जीत करार दिया। समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी खुशी जाहिर की। 
    
समझौते के तहत मजदूरों द्वारा मांगी गयी 40 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग के उलट प्रबंधन 25 प्रतिशत वृद्धि पर सहमत हुआ। यह 25 प्रतिशत वेतन वृद्धि अगले 5 वर्षों में होनी है। प्रति वर्ष कितनी वृद्धि होगी, इसका यूनियन नेतृत्व ने खुलासा नहीं किया है। महंगाई दर को देखते हुए इस वृद्धि से यह भी निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि मजदूरों के वेतन में कोई वास्तविक वृद्धि होगी भी या नहीं। 
    
इसके अलावा ओबामा काल में बने टीयर सिस्टम को खत्म करने की मजदूर मांग कर रहे थे। टीयर सिस्टम के तहत नये मजदूरों को पहले कुछ वर्ष कम वेतन और कम सुविधाओं के तहत काम करना पड़ता है व दूसरे टीयर में जाने पर ही उन्हें सारी सुविधायें मिलती थीं। मजदूर सभी मजदूरों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा, पेंशन सुरक्षा के साथ इस टीयर व्यवस्था के खात्मे की मांग कर रहे थे। इस मसले पर समझौते में कुछ नहीं बदला गया। 
    
इसके अलावा इस संभावना को देखते हुए कि कई आटो संस्थान तेल की जगह बिजली आधारित संयंत्र में बदलेंगे व ढेरों मजदूरों को काम से निकाला जायेगा, मजदूर अपने रोजगार की सुरक्षा की मांग कर रहे थे। इस दिशा में भी प्रगति नहीं हुई है। 
    
इस तरह यू ए डब्ल्यू ने मजदूर हितों के साथ गद्दारी का परिचय देकर पूंजीपरस्ती का प्रदर्शन किया है। अब अगर फोर्ड मजदूर हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौट जाते हैं तो बाकी आटो कम्पनियों के और बुरे समझौते होने की संभावना है। 
    
ऐसे में अधिक संभावना इसी बात की है कि एक बार फिर पूंजीपरस्त यूनियन नेतृत्व क्रमशः समझौते करा हड़ताल समाप्त करा दे। पर एक छोटी संभावना इस बात की भी है कि इन समझौतों को मानने से इनकार कर मजदूर अपने नेतृत्व को किनारे लगा दें और नया नेतृत्व चुन संघर्ष तेज कर दें। मजदूरों का हित दूसरी संभावना के साथ जुड़ा है। 

आलेख

/ceasefire-kaisa-kisake-beech-aur-kab-tak

भारत और पाकिस्तान के इन चार दिनों के युद्ध की कीमत भारत और पाकिस्तान के आम मजदूरों-मेहनतकशों को चुकानी पड़ी। कई निर्दोष नागरिक पहले पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गये और फिर इस युद्ध के कारण मारे गये। कई सिपाही-अफसर भी दोनों ओर से मारे गये। ये भी आम मेहनतकशों के ही बेटे होते हैं। दोनों ही देशों के नेताओं, पूंजीपतियों, व्यापारियों आदि के बेटे-बेटियां या तो देश के भीतर या फिर विदेशों में मौज मारते हैं। वहां आम मजदूरों-मेहनतकशों के बेटे फौज में भर्ती होकर इस तरह की लड़ाईयों में मारे जाते हैं।

/terrosim-ki-raajniti-aur-rajniti-ka-terror

आज आम लोगों द्वारा आतंकवाद को जिस रूप में देखा जाता है वह मुख्यतः बीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध की परिघटना है यानी आतंकवादियों द्वारा आम जनता को निशाना बनाया जाना। आतंकवाद का मूल चरित्र वही रहता है यानी आतंक के जरिए अपना राजनीतिक लक्ष्य हासिल करना। पर अब राज्य सत्ता के लोगों के बदले आम जनता को निशाना बनाया जाने लगता है जिससे समाज में दहशत कायम हो और राज्यसत्ता पर दबाव बने। राज्यसत्ता के बदले आम जनता को निशाना बनाना हमेशा ज्यादा आसान होता है।

/modi-government-fake-war-aur-ceasefire

युद्ध विराम के बाद अब भारत और पाकिस्तान दोनों के शासक अपनी-अपनी सफलता के और दूसरे को नुकसान पहुंचाने के दावे करने लगे। यही नहीं, सर्वदलीय बैठकों से गायब रहे मोदी, फिर राष्ट्र के संबोधन के जरिए अपनी साख को वापस कायम करने की मुहिम में जुट गए। भाजपाई-संघी अब भगवा झंडे को बगल में छुपाकर, तिरंगे झंडे के तले अपनी असफलताओं पर पर्दा डालने के लिए ‘पाकिस्तान को सबक सिखा दिया’ का अभियान चलाएंगे।

/fasism-ke-against-yuddha-ke-vijay-ke-80-years-aur-fasism-ubhaar

हकीकत यह है कि फासीवाद की पराजय के बाद अमरीकी साम्राज्यवादियों और अन्य यूरोपीय साम्राज्यवादियों ने फासीवादियों को शरण दी थी, उन्हें पाला पोसा था और फासीवादी विचारधारा को बनाये रखने और उनका इस्तेमाल करने में सक्रिय भूमिका निभायी थी। आज जब हम यूक्रेन में बंडेरा के अनुयायियों को मौजूदा जेलेन्स्की की सत्ता के इर्द गिर्द ताकतवर रूप में देखते हैं और उनका अमरीका और कनाडा सहित पश्चिमी यूरोप में स्वागत देखते हैं तो इनका फासीवाद के पोषक के रूप में चरित्र स्पष्ट हो जाता है। 

/jamiya-jnu-se-harward-tak

अमेरिका में इस समय यह जो हो रहा है वह भारत में पिछले 10 साल से चल रहे विश्वविद्यालय विरोधी अभियान की एक तरह से पुनरावृत्ति है। कहा जा सकता है कि इस मामले में भारत जैसे पिछड़े देश ने अमेरिका जैसे विकसित और आज दुनिया के सबसे ताकतवर देश को रास्ता दिखाया। भारत किसी और मामले में विश्व गुरू बना हो या ना बना हो, पर इस मामले में वह साम्राज्यवादी अमेरिका का गुरू जरूर बन गया है। डोनाल्ड ट्रम्प अपने मित्र मोदी के योग्य शिष्य बन गए।