शोषण, दमन, उत्पीड़न के बीच संघर्षरत हैं यूपीपीसीएल के संविदा कर्मी

सरकार से मांगें पूरी कराने को विद्युत संविदा कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

बदायूं/ उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघर्ष जारी है। 18000 रु. मासिक वेतन का भुगतान करने/कार्य के अनुरूप अनुबंध करने, मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने, ई पी एफ घोटाले की जांच कराने, दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु मानक के अनुरूप सुरक्षा उपकरण देने, कार्य के दौरान विकलांग हुए कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति देने की मांग पर कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं। इसके अलावा मैसर्स ओरियन सिक्योरिटी सलूशन प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स विद्युत मजदूर कल्याण समिति, मैसर्स टी डी एस कम्पनी, मैसर्स एस के इलैक्ट्रिकल्स, मैसर्स साधना सिक्योरिटी सलूशन प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स जनमेजय सिंह आदि द्वारा ई पी एफ में किए गए घोटाले की राशि को वसूल कर कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा कराने की भी मांग कर्मचारियों की है। आउटसोर्स कर्मचारियों को पेट्रोल व मोबाइल भत्ता देने, मृतक कर्मचारियों के परिजनों को 10 लाख रुपये दुर्घटना हित लाभ देने की भी कर्मचारी मांग कर रहे हैं। प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन लखनऊ द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2023, 6 जून 2023 व दिनांक 21 सितम्बर 2023 को किये गए आदेश को निरस्त करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को 60 वर्ष की अवस्था तक कार्य करने की अनुमति देने, महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश देने, दिनांक 30 नवम्बर 2023 को बिना किसी कारण शक्ति भवन मुख्यालय से मौखिक रूप से हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने आदि समस्याओं के समाधान हेतु लम्बे समय से प्रयास करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। संघ द्वारा पावर कारपोरेशन व उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान कर्मचारियों की समस्याओं की तरफ आकृष्ट करने हेतु 11 चरणों में ध्यानाकर्षण कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया जिसके 9 वें चरण में दिनांक 24 दिसम्बर 2023 को प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में मशाल जुलूस निकाला गया।
    
24 दिसम्बर को बदायूं जनपद में शाम 5 बजे से अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल कार्यालय उसावां रोड से ओवरब्रिज के नीचे से निकल कर स्टेशन रोड से इंदिरा चौक होते हुए गांधी ग्राउंड व लावेला चौक से होते हुए अंबेडकर पार्क (हाथी पार्क) पहुंच कर मशाल जुलूस का समापन हुआ।  कार्यक्रम में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मशाल जुलूस के अंबेडकर पार्क पहुंचने के बाद विद्युत संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट तथा नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी बदायूं को सौंपा गया।
    
पावर कारपोरेशन के विभिन्न विभागों में हजारों कर्मचारी रात-दिन काम करते हैं। इनकी मेहनत से ही शहरों से लेकर गांवों तक उजाला फैलता है लेकिन इनके जीवन में ही अंधेरा है। कई बार तो सुरक्षा उपकरणों के अभाव में कर्मचारियों की जीवन लीला ही समाप्त हो जाती है। कई कर्मचारी बिजली के खंभे से गिरकर शहतूत बन जाते हैं। उनके खून के धब्बे कर्मचारियों के दिलोदिमाग में अंकित हैं।
    
इतने कठिन और आवश्यक कार्य को कर्मचारी पूरी शिद्दत के साथ करते हैं लेकिन उन्हें पूरा मेहनताना भी नहीं मिलता। यहां आउट सोर्स में दो श्रेणियां हैं कर्मचारियों की। कुशल और अकुशल की। कुशल श्रमिकों को लगभग 11,000 रुपए तथा अकुशल श्रमिकों को लगभग 9000 रुपए वेतन मिलता है। 
    
कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन से भी कम वेतन मिलता है। संघर्ष की मुख्य मांग है कि समान कार्य का समान वेतन लागू किया जाए और सभी को स्थायी किया जाए। लेकिन ये सब होने के बजाए कर्मचारियों का शोषण-उत्पीड़न और भी तीव्र किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा उनके साथ लगातार अभद्र व्यवहार यहां तक कि मारपीट तक की घटनाएं होती हैं। जब भी वे अपनी मांगों को उठाते हैं तो उन्हें अनदेखा किया जाता है। मेन पावर सप्लायर कंपनियां, बड़े अधिकारी और सरकार में बैठे लोगों का एक गठजोड़ बन गया है जो मिलकर इन कर्मचारियों को लूट रहा है। यहां मजदूरों और कर्मचारियों की कोई नहीं सुनता। उल्टे संघर्ष के दौरान मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं और नौकरी से निकाल दिया जाता है। इस तरह उनकी जायज मांगों को पूरा करने के बजाए दमन किया जाता है। 
    
उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी तमाम कठिनाइयों के बावजूद संघर्ष कर रहे हैं। पूरे देश में जारी पूंजीवादी लूट और मजदूरों-कर्मचारियों के शोषण-उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट संघर्ष की जरूरत को महसूस किया जा रहा है। यह पूंजीवादी व्यवस्था और इसके संचालक जहां एक ओर सभी सार्वजनिक संस्थानों को पूंजीपतियों के हवाले कर रहे हैं तो दूसरी तरफ मजदूरों-कर्मचारियों को ठेका संविदा की गुलामी में धकेल रहे हैं। इससे बचने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। 
        -बदायूं संवाददाता

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।