सुरक्षा उपकरणों के अभाव में घायल होते संविदाकर्मी

उ.प्र. पॉवर कारपोरेशन में संविदा/निविदा कर्मचारी बहुत ही अमानवीय परिस्थितियों में काम करने को मजबूर हैं। इन्हें बहुत ही कम वेतन पर काम करने को मजबूर किया जाता है। इनका वेतन न्यूनतम वेतन से भी कम है। इन्हें कोई भी सुविधा नहीं दी जाती है। ठेका कंपनियां इनके वेतन से लेकर पी.एफ. का पैसा तक हजम कर जाती हैं। इनसे क्षमताओं से ज्यादा काम लिया जाता है। काम के दौरान इस्तेमाल होने वाले सुरक्षा उपकरण भी मुहैय्या नहीं कराए जाते हैं जिस कारण आए दिन कर्मचारी दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते हैं। कई बार इन दुर्घटनाओं से इनकी मृत्यु भी हो जाती है। विभागीय अधिकारी से लेकर ठेका कम्पनियों के मालिक कर्मचारियों की इन समस्याओं पर मौन साधे रहते हैं। कर्मचारियों द्वारा आवाज उठाए जाने पर इन्हें धमकी दी जाती है। कई बार अधिकारियों द्वारा मारपीट तथा काम से निकाल दिये जाने की घटनाएं भी होती रहती हैं। 
    
इन संविदाकर्मियों में लाइनमैन तथा उपकेन्द्र संचालक होते हैं। इन्हें खंभों पर, फीडरों पर तथा ट्रासफार्मरों पर तथा सड़क किनारे लगे वितरण बाक्सों पर काम करना पड़ता है। काम करने के दौरान अक्सर करंट लगने, जलने, खम्भे से गिरने आदि की घटनाएं होती रहती हैं। घटना के बाद घायल कर्मचारी के इलाज और देखभाल की कोई सुविधा विभाग या ठेका कंपनियों द्वारा नहीं दी जाती। कर्मचारी स्वयं जीवन के लिए संघर्ष करता रहता है। उसका गरीब परिवार भी इस अवस्था में तबाह हो जाता है। 
    
19 जनवरी को विद्युत उपकेन्द्र इस्लामनगर पर संविदाकर्मी अल्हामैहर लभारी फीडर पर लाइन ठीक करते समय झुलसकर खंभे पर लटक गया इन्हें इलाज के लिए बरेली व मुरादाबाद ले जाया गया। इलाज व पैसे के अभाव में इनकी मृत्यु हो गयी। इसी तरह, सहसवान उपकेन्द्र पर 33 केवीए लाइन पर फ्यूज जल गया। फ्यूज जोड़ते समय उपकेन्द्र परिचालक (ैव्) अनिल कुमार करंट से झुलसकर नीचे आकर गिरे। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद भी करंट आना लचर सिस्टम को ही दिखाता है। इस तरह तमाम लोग या तो दम तोड़ देते हैं या फिर जीवन भर के लिए अपंग हो जाते हैं। ऐसे में इनके परिवार की भी स्थिति खराब हो जाती है। 
    
इन सब मामलों को लेकर उ.प्र. पॉवर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लंबे समय से संघर्षरत है। संघ सुरक्षा उपकरणों की लगातार मांग कर रहा है। इनके लिए संघ स्थानीय स्तर से लेकर लखनऊ मुख्यालय तक मांगों को उठा रहा है। संघ के पदाधिकारी विभागीय अधिकारियों से लेकर मंत्री/मुख्यमंत्री तक आवाज उठा रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हालात यह हैं कि हर समय कहीं न कहीं आंदोलन चल रहा होता है। लेकिन यह अमानवीय व्यवस्था गूंगी/बहरी बनी रहती है। उल्टे संघर्ष करने पर कर्मचारियों को दमन का शिकार होना पड़ता है। 
    
इस अमानवीय/दमनकारी व्यवस्था जो लोगों को मौतें व अपंगता दे रही है। यह जीवन देने में अक्षम है। इसलिए इस व्यवस्था और ठेका/संविदा/निविदा के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करने की जरूरत है। तभी कुछ हासिल कर पाएंगे।             -बदायूं संवाददाता

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।