अजीत डोभाल की पलटी पड़ गई उलटी

/ajit-dobhal-ki-palati-pad-gai-ulati

बीती 10 नवम्बर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ जिसमें देश के मुख्य सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कह रहे हैं कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आई एस आई ने मुसलमानों से ज्यादा हिन्दुओं को भर्ती किया है। इसमें वह बता रहे हैं कि 1947 से अब तक ऐसे करीब 4 हजार मामले सामने आये हैं जिनमें मुसलमानों की संख्या 20 प्रतिशत से कम है जबकि हिंदू व अन्य गैर मुस्लिमों की संख्या 80 प्रतिशत से अधिक है। 
    
अब 27-28 सेकंड का यह वीडियो जल्द ही इतना वायरल हो गया कि डोभाल साहब बेचैन हो उठे और 17 नवम्बर को उन्होंने सी एन एन-न्यूज 18 के माध्यम से बयान दिया कि यह वीडियो डीप फेक टेक्नोलॉजी से बनाया गया एक फर्जी वीडियो है जो कि समाज में बंटवारा पैदा करने के मकसद से तैयार किया गया है, कि वीडियो में जो बातें उनके हवाले से कही गई हैं वे उन्होंने नहीं कही। 
    
लेकिन जल्द ही अल्ट न्यूज और कुछ दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों ने जांच कर बता दिया कि ये वीडियो असली है और यह 11 मार्च, 2014 को आस्ट्रेलिया-इंडिया इंस्टीट्यूट में अजीत डोभाल द्वारा दिये गये एक लेक्चर का छोटा सा अंश है। उन्होंने यह लेक्चर ग्लोबल चैलेंज सीरिज के तहत द चैलेंजेज ऑफ ग्लोबल टेररिज्म विषय पर दिया था। यह पूरा लेक्चर 1 घंटा 17 मिनट का है और 20 मार्च, 2014 को यूट्यूब पर डाला गया है।
    
अब डोभाल साहब की पलटी तो उन्हें उलटी पड़ चुकी है लेकिन सवाल तो बनता ही है कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा झूठ क्यों बोला? दरअसल ये वीडियो तब का है जबकि अभी केंद्र में मोदी के नेतृत्व में हिंदू फासीवादी ताकतें काबिज नहीं हुई थीं, और न ही तब अजीत डोभाल देश के मुख्य सुरक्षा सलाहकार बने थे। बाद में 2014 के मध्य में मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और फिर उन्होंने अजीत डोभाल को देश का मुख्य सुरक्षा सलाहकार बनाया, जो कि तभी से इस पद पर बने हुये हैं। मतलब, 2014 में मनमोहन सिंह की सरकार के जाने के बाद डोभाल साहब की निष्ठायें भी अब हिंदू फासीवादी ताकतों के अनुरूप बदल गई। पिछले 11 सालों के उनके बयानों से भी स्पष्ट है कि वे किस कदर हिंदू फासीवादी ताकतों के साथ घुलमिल चुके हैं। इसीलिये अब पुराना वीडियो जारी होने के बाद उनके सामने सांप-छछूंदर वाली स्थिति पैदा हो गई और अंततः उन्होंने पूरे मामले से झूठ बोलकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की, लेकिन वो फंस गये।
    
उक्त वीडियो का जो अंश सोशल मीडिया पर जारी हुआ है उसमें कही गई बातें एकदम सच हैं और तथ्य इसकी तसदीक करते हैं कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी- आई एस आई - के लिये काम करते हुये पकड़े गये लोगों में ज्यादातर गैर मुस्लिम खासकर हिंदू धर्म मानने वाले लोग हैं। 
    
आइये पिछले कुछ वर्षों में (मोदी काल) में ही आई एस आई के लिये काम करते पकड़े गये कुछ लोगों पर एक निगाह डालें - 
    
फिरोजाबाद आर्डिनेंस फैक्टरी के चार्जमैन रविंद्र कुमार; भाजपा के आई टी सेल से जुड़े भोपाल के ध्रुव सक्सेना; मास्को में भारतीय दूतावास के कर्मचारी सतेंद्र सिमल; कैथल में पकड़े गये देवेंद्र ढिल्लो; सतना के बजरंग दल के नेता बलराम सिंह; डी आर डी ओ के वैज्ञानिक और आर एस एस के स्वयंसेवक प्रदीप कुरुलकर ...... ये सूची बहुत लम्बी है जिन्होंने पैसों के लालच में या हनी ट्रैप में फंसकर आई एस आई के लिये काम किया।
    
लेकिन आर एस एस की अफवाह मशीनरी, पूंजीवादी मीडिया और भाजपा का आई टी सेल इसके एकदम उलटी धारणा समाज में स्थापित करते हैं कि आई एस आई के लिये काम करते पकड़े गये सभी लोग मुसलमान हैं। यह उसी तरह कोरा झूठ है जिस तरह यह स्थापित की गई धारणा कि मुसलमान चार-चार शादियां करते हैं।
 

आलेख

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है। 

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?