औपनिवेशिक अतीत से मुक्ति के नाम पर काली गुलामी के दस्तावेज

‘भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’ और ‘भारतीय साक्ष्य विधेयक’ नामक तीन महत्वपूर्ण विधेयक संसद में विपक्षी सांसदों के निलम्बन और अनुपस्थिति के बीच पिछले दिनों पास हो गये। एक तरफ 146 सांसद निलम्बित थे और दूसरी ओर संसद में ऐसे कठोर कानून पास किये जा रहे थे जिनका भारतीय समाज और खासकर न्याय प्रणाली पर व्यापक (कु)प्रभाव पड़ना है। औपनिवेशिक अतीत से मुक्ति के नाम पर काली गुलामी के फंदे में देश को फंसाया जा रहा था। गृहमंत्री शाह ने दावा किया ‘‘ये ब्रिटिश राज और ब्रिटिश काल के गुलामी के सारे चिह्न समाप्त कर सम्पूर्ण भारतीय कानून बनने जा रहा है’’। 
    
शाह के दावे पर सवाल खड़ा करते हुए किसी विशेषज्ञ ने कहा कि नए कानूनों में 80 फीसदी से अधिक प्रावधान पुराने कानूनों के समान हैं तो किसी आलोचक ने इसे ‘नयी बोतल में पुरानी शराब’ की संज्ञा दी। किसी ने कहा कि इससे पुराने कानूनों पर स्थापित न्याय शास्त्र को खतरा पैदा हो जायेगा। इन सब ने ठीक ही कहा। 
    
सच यही है कि ये नये कानून औपनिवेशिक अतीत से छुटकारे के नाम पर पुराने कानूनों को और भी कठोर और व्यापक बना देते हैं। भले ही राजद्रोह के प्रावधान को खत्म कर दिया गया हो परन्तु देशद्रोह के नाम पर व्यापक दमन का आधार तैयार कर दिया गया है। वैसे भी सत्तारूढ़ हिन्दू फासीवादी दल जिसे मर्जी आये उसे आये दिन देशद्रोही घोषित करता रहता है। नये कानून में देशद्रोह की परिभाषा को व्यापक करने के साथ उसमें कई छेद ऐसे छोड़ दिये गये हैं जहां से किसी भी विरोधी की जिन्दगी सालों-साल के लिए बर्बाद की जा सकती है। अभी ही झूठे मुकदमों में फंसाये गये लोग सालों से बिना किसी पुख्ता सुबूत के जेलों में बंद हैं। गौतम नवलखा, आनन्द तेलतुम्बड़े, उमर खालिद, सुधा भारद्वाज आदि जैसे प्रसिद्ध पत्रकार, चिंतक, छात्र कार्यकर्ता जेलों में या तो बंद हैं या कई सालों के बाद जमानत पर रिहा हुए हैं। देशद्रोह का नया कानून हिन्दू फासीवादियों के हाथ में नया घातक हथियार है। क्योंकि यहां ‘‘सरकार’’ को ‘देश’ में बदल दिया गया है। सरकार की आलोचना देश की आलोचना बन गयी है। 
    
जहां तक राजद्रोह कानून को रद्द करने का सवाल है उसमें मोदी-शाह की सरकार का कोई योगदान नहीं है। उसे तो उच्चतम न्यायालय पहले ही रद्द कर चुका था। 
    
नये कानून में पुलिस को और अधिक शक्तिशाली बना दिया गया है। पहले पुलिस को केवल 15 दिन की रिमांड दी जा सकती थी अब यह अवधि दो महीने (60 दिन) से लेकर तीन महीने (90 दिन) तक कर दी गयी है। पुलिस रिमांड में किसी भी व्यक्ति का इतने लम्बे समय तक दिया जाना उस व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों या मानवाधिकारों से ज्यादा उसके जीवन से खेलने सरीखा है। 
    
‘लव जिहाद’ के मामले में केन्द्र सरकार आधिकारिक तौर पर कहती है कि ऐसा कोई मामला ही नहीं सामने आया है। जब कोई मामला सामने नहीं आया तो यह कानून क्यों बनाया जा रहा है। जाहिरा तौर पर ऐसा कानून बनाने के पीछे हिन्दू फासीवादियों की अपनी ही मंशा है। ‘लव जिहाद’ की सजा दस साल की गयी है। 
    
नये कानून में जांच-पड़ताल के नाम पर जहां उन लोगों की हैण्डराइटिंग, उंगली की छाप, आवाज का नमूना (वॉयस सैम्पल) लिये जा सकेंगे जो कि पुलिस की गिरफ्त में हैं बल्कि पुलिस उनके भी ये नमूने ले सकती है जिन्हें गिरफ्त में नहीं लिया गया है। इलेक्ट्रानिक रिकार्ड का भी वही कानूनी महत्व होगा जो कि कागजी सबूतों का होगा। इस तरह ‘कानून के राज’ के नाम पर ‘पुलिसिया राज’ (पुलिस स्टेट) की तरफ बढ़ने की ओर का इशारा ये नये कानून करते हैं। पुलिस की जवाबदेही का कोई बंदोबस्त नहीं है। 
    
व्यभिचार और धारा 377 जिसका इस्तेमाल समलैंगिक यौन सम्बन्धों को अपराध बनाने और मुकदमा चलाने के संदर्भ में किया जाता था उसे नये कानून में हटा दिया गया है परन्तु एल जी बी टी क्यू समुदाय के जनवादी अधिकारों की उपेक्षा करते हुए उनसे संबंधित यौन हमलों के संदर्भ में कोई कानूनी प्रावधान या सजा का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। एल जी बी टी क्यू के सदस्य अपने साथ होने वाले यौन अपराधों के लिए न्याय की गुहार नहीं लगा सकते हैं। 
    
‘भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’ और ‘भारतीय साक्ष्य विधेयक’ का नाम ही संस्कृतनिष्ठ हिन्दी में है बाकी तो इन विधेयकों का पूरा पाठ औपनिवेशिक ही है। मोदी की तुगलकी शैली से ये कानून भी नहीं बच पाये हैं। क्योंकि सवाल यह उठना लाजिमी है कि जब इन कानूनों की मांग जनता की थी ही नहीं तो ये कानून क्यों बनाये गये। तुगलकी शैली का ही नतीजा था कि ये कानून पहले-पहल जल्दबाजी में संसद में पेश किये गये परन्तु जब इनकी आलोचना हुयी (और हद तो यह थी इन कानूनों के मसविदे में व्याकरण संबंधी गलतियां भरी पड़ी थीं) तो सरकार को कानून आनन-फानन में वापस लेने पड़े। इसलिए इन कानूनों के आधिकारिक नाम में ‘‘द्वितीय’’ शब्द जोड़ना पड़ा। 
    
काले कृषि कानूनों की तरह ही ये कानून षड्यंत्रकारी ढंग से बनाये और पास किये गये हैं। लाजिमी है कि काले कृषि कानूनों की तरह ही इन कानूनों का व्यापक विरोध किया जाए। मोदी सरकार को बाध्य किया जाये कि वे इन कानूनों को वापस ले।    

आलेख

/amerika-aur-russia-ke-beech-yukrain-ki-bandarbaant

अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता कभी भी चिंता का विषय नहीं रही है। वे यूक्रेन का इस्तेमाल रूसी साम्राज्यवादियों को कमजोर करने और उसके टुकड़े करने के लिए कर रहे थे। ट्रम्प अपने पहले राष्ट्रपतित्व काल में इसी में लगे थे। लेकिन अपने दूसरे राष्ट्रपतित्व काल में उसे यह समझ में आ गया कि जमीनी स्तर पर रूस को पराजित नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने रूसी साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ करने की अपनी वैश्विक योजना के हिस्से के रूप में यूक्रेन से अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिये हैं। 
    

/yah-yahaan-nahin-ho-sakata

पिछले सालों में अमेरिकी साम्राज्यवादियों में यह अहसास गहराता गया है कि उनका पराभव हो रहा है। बीसवीं सदी के अंतिम दशक में सोवियत खेमे और स्वयं सोवियत संघ के विघटन के बाद अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने जो तात्कालिक प्रभुत्व हासिल किया था वह एक-डेढ़ दशक भी कायम नहीं रह सका। इस प्रभुत्व के नशे में ही उन्होंने इक्कीसवीं सदी को अमेरिकी सदी बनाने की परियोजना हाथ में ली पर अफगानिस्तान और इराक पर उनके कब्जे के प्रयास की असफलता ने उनकी सीमा सारी दुनिया के सामने उजागर कर दी। एक बार फिर पराभव का अहसास उन पर हावी होने लगा।

/hindu-fascist-ki-saman-nagarik-sanhitaa-aur-isaka-virodh

उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया है। इस संहिता को हिंदू फासीवादी सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है। संहिता

/chaavaa-aurangjeb-aur-hindu-fascist

इतिहास को तोड़-मरोड़ कर उसका इस्तेमाल अपनी साम्प्रदायिक राजनीति को हवा देने के लिए करना संघी संगठनों के लिए नया नहीं है। एक तरह से अपने जन्म के समय से ही संघ इस काम को करता रहा है। संघ की शाखाओं में अक्सर ही हिन्दू शासकों का गुणगान व मुसलमान शासकों को आततायी बता कर मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला जाता रहा है। अपनी पैदाइश से आज तक इतिहास की साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से प्रस्तुति संघी संगठनों के लिए काफी कारगर रही है। 

/bhartiy-share-baajaar-aur-arthvyavastha

1980 के दशक से ही जो यह सिलसिला शुरू हुआ वह वैश्वीकरण-उदारीकरण का सीधा परिणाम था। स्वयं ये नीतियां वैश्विक पैमाने पर पूंजीवाद में ठहराव तथा गिरते मुनाफे के संकट का परिणाम थीं। इनके जरिये पूंजीपति वर्ग मजदूर-मेहनतकश जनता की आय को घटाकर तथा उनकी सम्पत्ति को छीनकर अपने गिरते मुनाफे की भरपाई कर रहा था। पूंजीपति वर्ग द्वारा अपने मुनाफे को बनाये रखने का यह ऐसा समाधान था जो वास्तव में कोई समाधान नहीं था। मुनाफे का गिरना शुरू हुआ था उत्पादन-वितरण के क्षेत्र में नये निवेश की संभावनाओं के क्रमशः कम होते जाने से।