कश्मीर में नशाखोरी

/kashmir-mein-nashaakhori

कश्मीर इस समय भयंकर नशे की चपेट में है। और यह नशा शराब या भांग का नहीं है बल्कि ज्यादा घातक नशीले पदार्थों का है। युवा आबादी इस नशे की चपेट में ज्यादा है। 
    
कश्मीर के हालात से परिचित लोगों का कहना है कि कश्मीर में नशाखोरी की समस्या 2019 से ज्यादा तेजी से बढ़नी शुरू हुई- धारा-370 को निष्प्रभावी बनाने के बाद। अब यह नशाखोरी महामारी के स्तर तक जा पहुंची है। 
    
2019 से कश्मीर में नशाखोरी का इस तरह तेजी से बढ़ना सहज ही सवाल पैदा करता है कि क्या यह संयोग मात्र है? बहुत सारे भलेमानस किस्म के लोग स्वयं को यह भरोसा दिलाना चाहेंगे कि हो सकता है कि यह धारा-370 के निष्प्रभावी किये जाने के बाद युवाओं में फैली हताशा-निराशा का परिणाम हो। लेकिन इसके बरक्स सच्चाई यही है कि 2019 से कश्मीर में जमीनी हालात में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं हुए। कश्मीर उसके पहले भी सेना की संगीनों तले था और इसके बाद भी। फिर यह नयी परिघटना क्यों? यहां यह याद रखना होगा कि 2019 के बाद आतंकवादी गतिविधियों में स्थानीय युवकों की भागीदारी बढ़ी है। 
    
इस परिघटना को बेहतर तरीके से समझने के लिए पंजाब से तुलना शायद बेहतर होगी। कई  सालों से पंजाब में नशाखोरी की समस्या एक जानी-पहचानी चीज है। इस समस्या पर एक बंबईया फिल्म भी बन चुकी है। इस समस्या के विकराल होने पर वहां के लिए भी भलेमानसों ने यह बात की कि इस समस्या की जड़ में पंजाब में आतंकवाद के खात्मे के बाद युवाओं में फैली निराशा और हताशा थी। बड़े पैमाने की बेरोजगारी को भी इसका जिम्मेदार बताया गया।
    
लेकिन हताशा-निराशा और बेरोजगारी इस बात का स्पष्टीकरण नहीं कर पाते कि सरकारी मशीनरी नशाखोरी को रोक क्यों नहीं पाती? इससे भी बड़ा सवाल यह है कि युवा आबादी में बेरोजगारी और हताशा-निराशा तो बाकी देश में भी है। तब फिर इन्हीं प्रदेशों के युवा नशाखोरी की ओर क्यों जा रहे हैं? क्या उग्रवाद युवाओं के लिए इतना बड़ा आकर्षण था? क्या उग्रवादी लक्ष्य सारे ही युवाओं के लिए जीवन का अहं लक्ष्य था कि उसके धूल-धूसरित हो जाने के बाद वे नशे में डूब गये। ऐसा नहीं लगता। 
    
उसके बदले दूसरी बात ज्यादा ठीक लगती है। वह यह कि नशाखोरी उग्रवाद की समस्या से निपटने के लिए सरकारी मशीनरी का एक हथियार हो सकती है। 
    
दुनिया भर की सरकारों का इतिहास रहा है कि वे अलग-अलग किस्म के उग्रवाद की समस्या से निपटने के लिए भांति-भांति के तरीके आजमाती रही हैं। इनमें से कुछ तरीके कानूनी तो कुछ गैर-कानूनी रहे हैं। पुलिस-सेना के द्वारा दमन से लेकर भीतर से उग्रवादी संगठनों को तोड़ना और उन्हें बदनाम करने के लिए भांति-भांति के तरीके अपनाना इनमें शामिल है। 
    
भारत की बात करें तो पंजाब, कश्मीर और पूर्वोत्तर सब जगह भारत सरकार ने इस तरह के तरीके इस्तेमाल किये हैं। सुल्फा, इखवान और सलवा जुडुम जैसे संगठनों को सरकार ने खड़ा किया। इसके अलावा सुरक्षा बलों द्वारा गुपचुप तरीके से उग्रवादियों के भेष में ऐसे घटिया कारनामे अंजाम दिये गये जिससे आम जनता में उनके खिलाफ नफरत पैदा हो। पंजाब में तो महिलाओं के साथ बलात्कार तक इसमें शामिल हैं। 
    
उग्रवाद से निपटने के इन सरकारी तरीकों के मद्देनजर यह बहुत दूरी की कौड़ी नहीं लगती कि पहले पंजाब और फिर कश्मीर में नशाखोरी की भयंकर समस्या उग्रवाद से निपटने के सरकारी तरीकों का एक हिस्सा हो। इस तरीके का एक और फायदा भी है। उग्रवाद की समस्या से निपटने में लगे हुए सरकारी अफसर और नेता इसके जरिये भारी कमाई भी कर सकते हैं। 
    
पंजाब में नशे के व्यवसाय में बड़े नेताओं और आला अफसरों के शामिल होने की बात आती रही है। वैसे भी लम्बे समय तक कहीं भी नशाखोरी का जाल बिना सरकारी मशीनरी की मिली-भगत के नहीं चल सकता। 
    
रही कश्मीर की बात तो कश्मीर न जाने कब से केन्द्र के कब्जे में है। 2018 से तो वहां केन्द्र का शासन ही रहा। केन्द्र में इस समय काबिज सरकार किसी भी कीमत पर कश्मीर पर काबू पाना चाहती है। ऐसे में क्या यह इतना अजीब लगता है कि कश्मीर के युवा नशे में डूब रहे हैं? वैसे भी गौतम अडाणी के मुंद्रा बंदरगाह पर आये दिन इतनी भारी मात्रा में नशीले पदार्थ क्यों पकड़े जाते हैं। क्या उनमें और कश्मीर में बढ़ती नशाखोरी में कोई सम्बन्ध नहीं है?

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।