टैरिफ युद्ध और ऑटो उद्योग

/tariff-yudha-aur-auto-udyog

बीते दिनों अमेरिका की ट्रम्प सरकार ने विदेशी निर्मित कारों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी। ट्रम्प की इस घोषणा से वैश्विक आटो उद्योग में उथल-पुथल मच गयी है। लगभग दुनिया की हर ऑटो कम्पनी ट्रम्प की इस घोषणा से प्रभावित हुई है। 
    
अनुमान लगाया जा रहा है कि ऑटो उद्योग को ट्रम्प की इस घोषणा से सालाना 110 अरब डालर का नुकसान होगा। इस तटकर वृद्धि से अमेरिकी आटो कम्पनियां फोर्ड और जनरल मोटर्स भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। दोनों कम्पनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज हुई है। दोनों कम्पनियां अपनी आय में 30 प्रतिशत गिरावट का अनुमान लगा रही हैं। 
    
इससे पूर्व ट्रम्प कनाडा और मैक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर चुके हैं। अब कारों पर 25 प्रतिशत टैरिफ थोपने का अर्थ यह है कि अमेरिका में आयातित होने वाली कुछ कारों पर टैरिफ 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ जायेगा। 
    
अनुमान है कि अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा में फैली इस उद्योग की जटिल आपूर्ति श्रंखलाओं में व्यवधान के चलते अमेरिका के संयंत्रों में लगभग 20 हजार वाहन प्रतिदिन कम बनेंगे। गौरतलब है कि अमेरिकी आटो कम्पनियों के कई प्लांट विदेशों में स्थित हैं और उनके ढेरों पुर्जे अन्य देशों से आयात होते हैं। इसीलिए उन पुर्जों व तैयार वाहनों के आयात पर तटकर वृद्धि का खामियाजा अमेरिकी आटो कम्पनियां उठायेंगी। 
    
तटकर वृद्धि की मार जापानी, कोरियाई व जर्मन कम्पनियों पर भी पड़ेगी। 2024 में अमेरिका में बिकने वाले आधे वाहन विदेशों में असेम्बल किये गये थे। टोयटा ने गत वर्ष 23 लाख वाहन अमेरिका में बेचे थे जिसमें उसने आधे अमेरिका में बनाये थे व शेष जापान-मैक्सिको व कनाडा में बनाये थे। अमेरिका में निर्मित उसके वाहनों पर भी तटकर बढ़ने का प्रभाव इस रूप में पड़ेगा कि कनाडा-मैक्सिको से आयातित पुर्जों के दाम अब बढ़ जायेंगे।
    
कुल मिलाकर अमेरिका में बिकने वाले आधे वाहन व 60 प्रतिशत पुर्जे आयातित होते हैं। इस तरह अमेरिकी-कोरियाई-जापानी-जर्मन सभी ऑटो कम्पनियां इस तटकर वृद्धि से प्रभावित होंगी।
    
तमाम देशों की अर्थव्यवस्थायें भी इस तटकर वृद्धि का असर झेलेंगी क्योंकि आटो उद्योग कई देशों की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जापान के सकल घरेलू उत्पाद में 0.2 प्रतिशत या 8.78 अरब डालर की कमी आने का अनुमान है। यूरोपीय संघ पर यह असर कहीं ज्यादा होगा। 
    
अब चूंकि कनाडा व यूरोपीय देशों ने इसके जवाब में अमेरिकी मालों के आयात पर तटकर बढ़ाने की धमकी दी है इसलिए ट्रम्प द्वारा प्रत्युत्तर में और कठोर कर नीति से अर्थव्यवस्थाओं पर प्रभाव और बढ़ सकता है। 
    
ट्रम्प ‘अमेरिका प्रथम’ के नारे के तहत तटकर बढ़ाकर अमेरिकी कंपनियों को लाभ का ख्वाब दिखा रहे थे पर वास्तव में उनके कदम अमेरिकी कम्पनियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब ये कम्पनियां अपना उत्पादन व पुर्जों का उत्पादन अमेरिका में ही कर नुकसान की भरपाई कर सकती हैं। इस तरह ट्रम्प के कदम वैश्वीकरण के दौर में कायम हुई वैश्विक उत्पादन व मूल्य श्रंखलाओं को बुरी तरह प्रभावित करने की ओर ले जा रहे हैं। 
    
सभी आटो कम्पनियां इस तटकर वृद्धि के चलते उत्पादन कम करने, मूल्य बढ़ाने को बाध्य होंगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता में टिके रहने के लिए वे अपने ऊपर लादे बोझ को मजदूर वर्ग पर स्थानांतरित करने की ओर बढ़ेंगी। छंटनी व वेतन कटौती को झेलने को मजदूर वर्ग को मजबूर कर दिया जायेगा। इस तरह ट्रम्प के इन कदमों का खामियाजा मजदूर वर्ग को अपनी गिरती हैसियत तो देशों को डांवाडोल होती अर्थव्यवस्था के रूप में उठाना पड़ेगा। वैश्वीकरण की नीतियों का खामियाजा मजदूर वर्ग बीते कुछ दशकों से उठा रहा है अब वैश्वीकरण में बाधा डालने के प्रयासों का भी उसे ही खामियाजा उठाना पड़ेगा।   

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।