मजदूर संघर्ष संगठन का स्थापना सम्मेलन

/workers-sangharsa-sangathana-kaa-sathaapanaa-samamaelana

मेरठ/ मजदूर संघर्ष संगठन का स्थापना सम्मेलन मेरठ के मलियाना में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत क्रांतिकारी गीत के साथ हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। प्रवेंद्र कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष, विक्रम प्रताप जनरल सेक्रेटरी, अमित बेरा उपाध्यक्ष, अभिषेक शिक्षा और संस्कृति मामले के सचिव, मोहित पुंडीर ट्रेड यूनियन सचिव, आशुतोष दुबे कार्यालय सचिव, आकाश मीडिया प्रभारी, जैनब महिला मोर्चा अध्यक्ष और विशाल कोषाध्यक्ष चुने गए। मेरठ से उत्कर्ष, शामली से दिव्यांश, बागपत से नवनीत, देहरादून से कुलदीप और शाहदरा से सन्नी को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
    
सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने संगठन के उद्देश्यों, कार्यशैली और संगठन के कार्यों की रिपोर्ट पेश की। महिला मोर्चा अध्यक्ष जैनब 18 सूत्री प्रस्ताव पेश किया जो सर्वसम्मति से पास हुए। 
    
नेपाली मूल प्रवाह से कपिल खनाल,  सीएसटीयू से मुकुल, आईएमके से हरीश ने मजदूर संघर्ष संगठन के उद्देश्यों के साथ सहमति जताते हुए कहा कि आज मजदूर वर्ग पर हो रहे चौतरफा हमले का मुकाबला मिलकर ही किया जा सकता है।
    
ग्रामीण मजदूर यूनियन से कामरेड साहिल, बीएनइसयू से अनिरुद्ध, नैशनल अलायंस फार लेबर राइट्स से राजेश उपाध्याय ने कहा कि आज मजदूर वर्ग में क्षेत्रवाद, जातिवाद, साम्प्रदायिक सोच से लड़ने के लिए मजदूर वर्गीय विचारधारा जरूरी है।
    
पंतनगर विश्वविद्यालय से कृषि वैज्ञानिक आर पी सिंह, पुणे से विजय एडवोकेट, इफ्टू(न्यू) से पी के शाही, नारी मुक्ति संगठन से आशु वर्मा, नौजवान भारत सभा से अमरपाल, किसान एकता केंद्र से प्रवीण ने कहा कि मौजूदा पूंजीवाद-साम्राज्यवाद के खिलाफ किसान, मजदूर और अन्य मेहनतकश तबकों को एकजुट हो लड़ना होगा और समतामूलक समाज की नींव रखना होगा।
    
अंत में कोषाध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद दिया।         -दिल्ली संवाददाता

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।