एक हिन्दू खतरे में कैसे? -मृगया शोभनम्

/ek-hindu-khatare-mein-kaise-mragayaa-shobhanam

 करता है सवाल एक जेन-जी
    जो पैदा हुआ हिन्दू घर में
    एक हिन्दू खतरे में कैसे?
 
 देश का राष्ट्रपति : हिन्दू
 देश का उप राष्ट्रपति : हिन्दू
 देश का प्रधानमंत्री : हिन्दू?
 देश का मुख्य न्यायाधीश : हिन्दू?
    लोकसभा का अध्यक्ष : हिन्दू
    सेना का अध्यक्ष : हिन्दू
   फिर हिन्दू खतरे में कैसे! खतरे में हिन्दू कैसे!

 सेना में : हिन्दू
 पुलिस में : हिन्दू
 पी ए सी में : हिन्दू
 रेपिड एक्शन फोर्स में : हिन्दू
 आई बी में : हिन्दू
 सी बी आई में : हिन्दू
   फिर हिन्दू खतरे में कैसे! खतरे में हिन्दू कैसे!
 
 पक्ष का नेता : हिन्दू
 विपक्ष का नेता : हिन्दू
 सबसे अमीर आदमी : हिन्दू
 सबसे गरीब आदमी : हिन्दू
    वामपंथी : हिन्दू
    दक्षिणपंथी : हिन्दू
   फिर हिन्दू खतरे में कैसे! खतरे में हिन्दू कैसे!
 
 न्यायाधीश : हिन्दू
 वकील : हिन्दू
 पेशकार : हिन्दू
 आई ओ : हिन्दू
 जेलर : हिन्दू
 कैदी : हिन्दू
   फिर हिन्दू खतरे में कैसे! खतरे में हिन्दू कैसे!
 
 पहाड़ में : हिन्दू
 मैदान में : हिन्दू
 बाजार में : हिन्दू
 दुकान में : हिन्दू
 मंदिर में : हिन्दू
 शमशान घाट में : हिन्दू
   फिर हिन्दू खतरे में कैसे! खतरे में हिन्दू कैसे!
 
 फिर...फिर सच क्या है? क्या है सच?
 नहीं है, खतरे में हिन्दू! खतरे में नहीं है, हिन्दू!?
 खतरे में हैं वे जो करते हर वक्त, हिन्दू! हिन्दू!
 जेन-जी दिखायेगा, उनको दिन में तारे
 जो करते हैं, हर वक्त हिन्दू! हिन्दू!
   (साभार : ‘यह वक्त नहीं चुप रहने का’ कविता संग्रह से)

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।