ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोले जाने का मामला

मुख्यमंत्री की मंशा पर सवाल; अधिकारियों पर कार्रवाही की मांग

रामनगर (नैनीताल) में आज विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने 23 अप्रैल को उप जिलाधिकारी से मुलाक़ात कर ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोले जाने पर अपना रोष जताया और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में वहां के लोगों की सहमति के बिना शराब की दुकानें खोल दी गईं हैं जिसका ग्रामीणों द्वारा भारी विरोध किया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बाद मुख्यमंत्री द्वारा 10 अप्रैल को सार्वजनिक रूप से अखबारों के माध्यम से घोषणा की गई थी कि नवसृजित शराब की दुकानों को नहीं खोला जाएगा। लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा की बावजूद भी आबकारी विभाग और जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा अभी तक भी शराब की इन नई दुकानों को निरस्त करने के आदेश नहीं जारी किये गये हैं। जिसके कारण अब मुख्यमंत्री की मंशा पर ही सवाल उठ रहे हैं, कि क्या सरकार का रिमोट कंट्रोल किसी और के हाथ में है जो ब्यूरोक्रेसी को नियंत्रित कर रहा है?

ज्ञापन में मांग की गई है कि पाटकोट, हाथीडंगर तहसील रामनगर सहित पूरे प्रदेश में गांवों में खोली गई शराब की सभी दुकानों को अविलम्ब निरस्त करने का आदेश जारी करें; मुख्यमंत्री की 10 अप्रैल की घोषणा पर आबकारी विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान न लिए जाने के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करें; रामनगर तहसील के अंतर्गत नवसृजित हाथीडंगर की शराब की दुकान को आबकारी विभाग एवं जिला प्रशासन की शराब ठेकेदार से मिलीभगत से गोपाल नगर मालधन में खोल दिया गया है जिसे तत्काल बंद किया जाये एवं शराब ठेकेदार से मिले हुये अधिकारियों पर सख्त कार्रवाही की जाये।

ज्ञापन प्रेषित करने वाले सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के इस प्रतिनिधि मंडल में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के महासचिव एवं राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी एवं मो. आसिफ, इंकलाबी मज़दूर केंद्र के महासचिव रोहित रुहेला, किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिमवाल, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सचिव पी सी जोशी, समाजवादी लोक मंच के गिरीश आर्या, महिला एकता मंच से सरस्वती जोशी एवं कौशल्या चुन्याल, उत्तराखंड क्रांति दल के उपाध्यक्ष इंद्र सिंह मनराल, राज्य आंदोलनकारी पान सिंह नेगी व योगेश सती, पाटकोट से सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि बोस एवं एडवोकेट गिरीश चन्द्र व विक्रम सिंह मावड़ी इत्यादि लोग शामिल थे।

 

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।