हैंड्स ऑफ : हमारे अधिकारों से दूर रहो

/hands-off-hamare-adhikaron-se-door-raho

5 अप्रैल को अमेरिका में 50 शहरों में ट्रम्प और मस्क के खिलाफ प्रदर्शन हुए। ये प्रदर्शन जहां एक तरफ ट्रम्प द्वारा दुबारा राष्ट्रपति बनने के बाद जनता पर विभिन्न तरीकों से बोले गये हमलों के खिलाफ हैं वहीं अमेरिका द्वारा पोषित युद्धों को बंद करने की भी मांग इन प्रदर्शनों में मुखरता से उठी। 
    
जब 2024 में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहे थे तभी एलन मस्क की चुनावों में भूमिका खुलकर सामने आ गयी थी। एलन मस्क ने ट्रम्प को जिताने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया। चुनाव के बाद जब ट्रम्प दुबारा राष्ट्रपति बने तो उन्होंने ट्रम्प को सरकारी दक्षता विभाग का प्रमुख बना दिया। अमेरिका में आज ट्रम्प के बाद कोई व्यक्ति है तो वो एलन मस्क ही है।
    
एलन मस्क ने सरकारी दक्षता विभाग का प्रमुख बनने के बाद तमाम विभागों में स्थायी नौकरियों को खत्म करने का अभियान चलाया हुआ है साथ ही पूर्व में जनता की भलाई के लिए चलाये जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों को बंद कर दिया है। ऐसे में कर्मचारियों के सामने अपने भविष्य का संकट पैदा हो गया है। 
    
इसी तरह ट्रम्प ने एक ऐसे व्यक्ति को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया हुआ है जो पहले से ही वैज्ञानिक तरीके से इलाज के खिलाफ है। जिसका तर्क है कि वैक्सीन नहीं बनानी चाहिए। उसका कहना है कि आदमी के अंदर खुद ही प्रतिरोधी क्षमता पैदा होनी चाहिए और यही इलाज का तरीका है। जबकि हकीकत यह है कि वैक्सीन के बनने के बाद बहुत सारी बीमारियों जैसे चेचक, पोलियो आदि की रोकथाम की वजह से लोग स्वस्थ हैं। अब ऐसे व्यक्ति के स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रमुख बनने के बाद नयी-नयी बीमारियों के शोधों पर होने वाले खर्च को बंद किया जा रहा है और इस काम में लगे लोगों को निकाला जा रहा है। 
    
इसके अलावा ट्रम्प का एल जी बी टी क्यू समुदाय के प्रति जो रुख है वह उनको नागरिक ही नहीं मानता। वह उनको किसी लिंग में रखने को तैयार ही नहीं है। ट्रम्प का कहना है कि अमेरिका में केवल दो ही लिंग रहेंगे - स्त्री और पुरुष। अन्य कोई नहीं होगा। यह दिखाता है कि समाज में वह एल जी बी टी क्यू समुदाय की पहचान को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। 
    
इसके साथ ही ट्रम्प ने अपने राष्ट्रपतित्व के दूसरे काल में अप्रवासियों पर हमला बोला है। अप्रवासियों को जिस तरह जंजीरों में जकड़कर, अपराधियों की तरह उनके देश भेजा जा रहा है उसने भी ट्रम्प के खिलाफ एक आक्रोश पैदा किया है। ये वो लोग हैं जो रोजी-रोटी की तलाश में अमेरिका आये हुए थे। अमेरिका में दुनिया भर से लोग लम्बे समय से आते रहे हैं और बसते रहे हैं। अब अप्रवासियों के साथ यह व्यवहार दक्षिणपंथियों को तो खुश कर सकता है लेकिन एक बड़ी आबादी में इस तरह का व्यवहार आक्रोश भी पैदा कर रहा है।
    
इन प्रदर्शनों के दौरान ‘फिलिस्तीन को मुक्त करो’, ‘नरसंहार बंद करो’ जैसे नारे भी लगे। ये नारे दिखाते हैं कि अमेरिका द्वारा इजराइल के साथ फिलिस्तीनियों के नरसंहार में साथ देना अमेरिकी जनमानस में ट्रम्प के खिलाफ आक्रोश पैदा कर रहा है। जब ट्रम्प चुनाव लड़ रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि उनके आते ही इजराइल द्वारा फिलिस्तीनियों का जो नरसंहार किया जा रहा है वह रुक जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इजराइल और हमास के बीच हुआ युद्ध विराम भंग हो चुका है। इजराइल द्वारा फिलिस्तीनियों का नरसंहार जारी है। दरअसल ट्रम्प और नेतान्याहू दोनों मिलकर पूरी ही फिलिस्तीनी आबादी को अन्य देशों में भेजकर शरणार्थी की जिंदगी बसर करने को मजबूर कर रहे थे और खुद उनकी जमीन को अमीरों की ऐशगाह बनाना चाहते हैं। जब फिलिस्तीनी उनकी इस शर्त पर नहीं माने तो उन्होंने युद्ध विराम भंग कर दुबारा युद्ध शुरू कर दिया है। 
    
5 अप्रैल के प्रदर्शन के बाद आगे भी प्रदर्शन की तारीखें घोषित की गयी हैं। इन प्रदर्शनों का आगे जारी रहना ट्रम्प और मस्क के लिए मुसीबतें खड़ी करेगा।
    
ट्रंप और मस्क के खिलाफ इस आन्दोलन को ‘हैंड्स आफ’ नाम दिया गया। हैंड्स आफ’ का मतलब है ‘हमारे अधिकारों से दूर रहो’। इसका उद्देश्य यह जताना है कि जनता नहीं चाहती कि उनके अधिकारों में कोई हस्तक्षेप करे या उन पर किसी का नियंत्रण हो। 
    
जब से डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों को लाभ का ख्वाब दिखाकर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की तब से अमेरिका से लेकर दुनिया में इसके खिलाफ विरोध हो रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ट्रंप ने जो अत्यधिक टैरिफ की घोषणा की है, वह अमेरिकियों और दुनिया भर के लोगों के लिए एक चेतावनी है। दुनिया भर के लोग समझे कि ट्रंप एक विनाशकारी शक्ति हैं। अमेरिका के साथ साथ दुनिया के मेहनतकश लोग अपनी नौकरी, स्वास्थ्य बीमा, चिकित्सा, सामाजिक सुरक्षा, आवास, भोजन आदि के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लोगों के जीवन में कष्ट-परेशानी बढ़ रही हैं। बहुत से लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है।
    
आन्दोलन में लोगों ने ‘‘तानाशाह का विरोध करें’’, ‘‘लोकतंत्र बचाओ’’, ‘‘ट्रंप इस्तीफा दो’’ जैसे नारे लगाए व बैनर लहराए। लंदन और लिस्बन सहित अन्य यूरोपीय शहरों में भी ट्रंप और मस्क के खिलाफ प्रदर्शन हुए। फ्रांस की राजधानी पेरिस में लगभग 200 लोग, जिनमें से अधिकतर अमेरिकी थे, ट्रंप के विरोध में प्लेस डे ला रिपब्लिक पर जुटे ओर ट्रंप और मस्क का विरोध किया।

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।